घोटू के सवैये-रसखान का अंदाज
1
काँपे क्लर्क और चपरासी,बाबू, और अफसर घबराये
व्यापारी,सप्लायर ,ठेकेदार ,रोज ही शीश नमाये
जा की एक डांट से थर थर ,काँपे लोग,सहम सब जाये
ताहे ससुर की छोहरिया ,अपनी उंगली पर नाच नचाये
2
माल में ढून्ढयो,बजारन , गलियन ,बाग़ बगीचे सब बिचरायन
कालिज को ले नाम गयो पर पहुँचो न ,प्रिंसिपल बतलायन
ढूँढत ढूँढत हार गयो ,'घोटू' बतलायो न ,लोग, लुगायन
देख्यो दुरयो वह पीज़ा हट में,गर्ल फ्रेंड संग मौज उडायन
मदन मोहन बाहेती'घोटू'
बुजुर्गों के लिए शतायु, जीवन लाई भारत सरकार
-
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार द्वारा 22 मई 2025
को देशभर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'जीवन' मोबाइल ऐप और 'शतायु' डैशबोर्ड का ...
13 घंटे पहले
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया अपने बहुमूल्य टिप्पणी के माध्यम से उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन करें ।
"काव्य का संसार" की ओर से अग्रिम धन्यवाद ।