ऊपरवाला
जब भी घटती है कोई घटना,बुरी आ अच्छी
लोग कहते हैं'ऊपरवाले की मर्जी'
कभी कोई अच्छा या बुरा करता है
हम कहते 'ऊपरवाला सब देखता है'
लोग कहते है'जब ऊपरवाला देता है'
'तो वो पूरा छप्पर फाड़ कर देता है'
एक प्रश्न अक्सर मेरे मन में उठता रहता है
'ये ऊपरवाला कौन है और कहाँ रहता है?'
ब्रह्मा ,विष्णु और महेश,जो भगवान कहाते है
जो सृष्टि का निर्माण,पालन और संहार कराते है
विष्णु भगवान का निवास क्षीर सागर है
ब्रह्मा जी का निवास ब्रह्म सरोवर है
और शिवजी का वास है पर्वत कैलाश
ये सब स्थान तो नीचे ही है,हमारे आसपास
तो फिर वो कौन है जो ऊपरवाला कहलाता है
हर अच्छे बुरे का श्री जिसको जाता है
मदन मोहन बाहेती'घोटू'
MISUMI इंडिया ने ग्राहकों के लिए जनरेटिव AI को पूरी तरह से लागू किया -
प्रतिक्रिया समय को उल्लेखनीय रूप से कम करने का लक्ष्य।
-
~एआई चैटबॉट तकनीकी पूछताछ और ऑर्डर के बाद के बदलावों के लिए 24/7 सहायता
प्रदान करता है~मिसुमी ग्रुप इंक. की सहायक कंपनी मिसुमी इंडिया प्राइवेट
लिमिटेड (“मि...
1 दिन पहले







.jpg)