पके हुए फल है हम
रोज रोज शुगर की,
हाई ब्लड प्रेशर की
मुसली पावर की, केप्सूल खाते है
पीड़ा है घुटने की,
मन ही मन घुटने की
फिर भी खुश रहने की,कोशिश कर गाते है
सुबह सुबह है वाकिंग
फिर दिन भर है टाकिंग,
लाफिंग क्लब में लाफिंग ,करने को जाते है
ख़बरें दुनिया भर की
अन्दर की,बाहर की
सुबह न्यूज़ पेपर की ,सारी पढ़ जाते है
टी वी के सिरिअल,
देखें हम रेग्युलर,
कभी हंसें या रोकर ,आंसू छलकाते है
कभी चाट चटकाते,
कभी पकोड़े खाते,
कभी फोन खटकाते,पीज़ा मंगवाते है
बचा खुचा ये जीवन,
बोनस में जीते हम,
जब तक है दम में दम,हरदम मुस्काते है
पके हुए है हम फल,
गिर जाए कब किस पल,
यही सोच हर पल का,मज़ा हम उठाते है
मदन मोहन बाहेती 'घोटू'
MISUMI इंडिया ने ग्राहकों के लिए जनरेटिव AI को पूरी तरह से लागू किया -
प्रतिक्रिया समय को उल्लेखनीय रूप से कम करने का लक्ष्य।
-
~एआई चैटबॉट तकनीकी पूछताछ और ऑर्डर के बाद के बदलावों के लिए 24/7 सहायता
प्रदान करता है~मिसुमी ग्रुप इंक. की सहायक कंपनी मिसुमी इंडिया प्राइवेट
लिमिटेड (“मि...
1 दिन पहले

.jpg)