शादी के बाद
शादी के बाद
प्रथम मिलन की रात
जब तुम सजी-धजी
मेरे सीने से लगी
हंसते गाते हो गई भोर थी
सुबह देखा तो तुम्हारी छवि कुछ और थी हमारे तुम्हारे बीच मेकअप की परत की दीवार
हमारे एक रात के मिलन में हो गई थी तारतार
अब तुम्हारे होंठ असली थे
तुम्हारे गाल असली थे
तुम्हारी मुस्कान असली थी
तुम्हारे बाल असली थे
अब हम जैसे थे वैसे ही
एक दूसरे को अच्छे लगने लग गए जीवन साथी सच्चे लगने लग गए छोड़कर लाज और शरम
एक दूजे को समर्पित हो गए थे हम
अब हमारे और तुम्हारे बीच में
नहीं रहा था कोई संकोच
एक जैसी हो गई थी
हमारी तुम्हारी सोच
थोड़ी मैने तुम्हारी मानी
थोड़ी तुमने मेरी मानी
और हंसते गाते चलने लगी जिंदगानी मुश्किल और परेशानी ने
जब कभी बिगड़े हालात
हमने पकड़े रखा
एक दूसरे का हाथ
न तुमने मुझसे कुछ छुपाया
ना मैंने तुमसे कुछ छुपाया
जीवन भर एक दूजे का साथ निभाया उस मिलन की रात ने
हमारा और तुम्हारा बनावटी पन
हट गया था सारा
और हँसी खुशी से बीत रहा है
जीवन हमारा
मदन मोहन बाहेती घोटू
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया अपने बहुमूल्य टिप्पणी के माध्यम से उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन करें ।
"काव्य का संसार" की ओर से अग्रिम धन्यवाद ।