मैं एक गृहणी हूँ
मैं एक गृहणी हूँ
सब की तरह मै भी
हाड़ मांस की बनी हूँ
मैं एक गृहणी हूँ
सब की साज संभाल
बच्चों की देखभाल
घर की व्यवस्थाएं सारी
ये सब है मेरी जिम्मेदारी
सुबह जल्दी उठती हूं
काम में जुटती हूं
सुबह का नाश्ता
पराठे या पास्ता
बच्चों का बैग टिफिन
भरती हूं मैं हर दिन
उन्हें बिठाकर स्कूल बस में
पाती कुछ राहत मैं
कभी-कभी सोचती हूं ,
क्या इसी के लिए बनी हूं
मैं एक गृहणी हूँ
फिर थोड़ी चैन की सांस लेकर
जुट जाती हूं चौके चूल्हे पर
पकाती हूं स्वादिष्ट खाना
यही मेरी दिनचर्या है रोजाना
दिन भर काम में रहकर व्यस्त
शाम तक हो जाती हूं पस्त
करती रहती हूं काम रात दिन
क्योंकि मैं हूं घर की मालकिन
घर और परिवार का मान
सबका मुझे देना पड़ता है ध्यान
सबसे प्यार से बोलती हूं
किसी का दिल नहीं तोड़ती हूं
इसलिए मुझे सब करते हैं प्यार
इसलिए मै सब ऋणी हूं
मैं एक गृहणी हूं
मेरे मां-बाप के दिये संस्कार
मेरी सफलता के हैं आधार
बुजुर्गों की सेवा सादर
आगंतुक मेहमानों का आदर
ईश्वर का पूजा और धरम
करती हूं सदा अच्छे करम
फिर दिन भर की थकी हारी
करती हूं पति आगमन की तैयारी
उन्हें मैं सच्चा प्यार करती हूं
उनके लिए सजती संवरती हूं
देखकर उनके चेहरे की मुस्कान
मिट जाती है दिन भर की थकान
पति के प्यार की दौलत,
मेरे पास है, इसलिए धनी हूं
मैं एक गृहणी हूँ
मदन मोहन बाहेती घोटू
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया अपने बहुमूल्य टिप्पणी के माध्यम से उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन करें ।
"काव्य का संसार" की ओर से अग्रिम धन्यवाद ।