एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

गुरुवार, 1 सितंबर 2011

स्मरण करो सिया राम का

स्मरण करो सिया राम का,
स्मरण करो सिया राम का,
कृपा सिन्धु गुण धाम का;
उल्टा जपके भी तर जाते,
पावन से उस नाम का |
स्मरण करो सिया राम का |


घट-घट में वे बसने वाले,
श्रद्धा सुमन वे देने वाले;
शिव भी जिनको जपते हैं,
पुरोषोत्तम घनश्याम का |
स्मरण करो सिया राम का |


असुरों का वध करने वाले,
धरनि का दुःख हरने वाले,
हनुमान जस भक्त हैं जिनके,
त्रिपुरारी भगवान् का |
स्मरण करो सिया राम का |


शबरी के फल खाने वाले,
उच्च चरित दर्शाने वाले;
भरत, लखन सम भ्रात जो पाए,
रघुकुल नायक राम का |
स्मरण करो सिया राम का |


धनुष बाण जिन हस्त को सोहे,
अनुपम रूप जगत को मोहे;
त्रिलोकी होकर भी मानव,
बन गए उस मतिमान का |
स्मरण करो सिया राम का |

4 टिप्‍पणियां:

  1. श्री राम के स्मरण से शुरू हो रही काव्य यात्रा में श्री राम का आशीष सदैव बना रहे

    जवाब देंहटाएं
  2. बधाई हो काव्य का संसार ब्लाग के शुभारंभ पे...ये ब्लाग नीत नये कीर्तीमान स्थापित करे....हमारी शुभकामनाएं सदैव साथ है....।

    जवाब देंहटाएं
  3. आदरणीय प्रदीप जी साहित्याभिवादन ,,,
    आपका प्रयास सराहनीय है ,आपको ,और काब्य का संसार के कविओं को हार्दिक बधाई
    अगर योगदानकर्ता में जगह मिलता है तो हमें भी प्रदान करे .....धन्यवाद ...........

    जवाब देंहटाएं
  4. हमारी शुभकामनाएं सदैव साथ है....
    सुन्दर अभिब्यक्ति....
    MITRA-MADHUR
    MADHUR VAANI
    BINDAAS_BAATEN

    जवाब देंहटाएं

कृपया अपने बहुमूल्य टिप्पणी के माध्यम से उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन करें ।
"काव्य का संसार" की ओर से अग्रिम धन्यवाद ।

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-