एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

मंगलवार, 4 अप्रैल 2023

बहुत दिन हुए 

बहुत दिन हुए, तुम पर अपना प्यार लुटाये 
बहुत दिन हुए, फंसा उंगलियां हाथ मिलाये
अब तो सुनती हो ,कह काम निकल जाता है,
 बहुत दिन हुए ,रानी कहकर तुम्हें बुलाये 
 आती नजर घटाएं थी जिनमें सावन की,
 बहुत दिन हुए तुम्हारी जुल्फें सहलाये 
 याद नहीं ,पिछली कब की थी छेड़खानी, 
 बहुत दिन हुए, एक दूजे को हमें सताये 
 संग सोते पर होते मुखड़े इधर-उधर हैं ,
 बहुत दिन हुए होठों पर चुंबन चिपकाये 
 याद नहीं कब पिछली बार बंधे से हम तुम 
 बहुत दिन हुए, बाहुपाश में तुम्हें लगाये 
 बहुत शांति से हम मशीनवत जीवन जीते,
 बहुत दिन हुए, तुमको रुठे ,मुझे मनाये
 इधर उधर की चर्चा में दिन गुजर रहे हैं,
 बहुत दिन हुए प्रेम कथा अपनी दोहराये
 अब ना तो आवेश बचा है ना वह जिद है 
 बहुत दिन हुए, ना कहने की नौबत आये
जितना सुख पा ले संग रह कर, उतने खुश हैं बहुत दिन हुए ,ये बातें ,मन को समझाये

मदन मोहन बाहेती घोटू 

सोमवार, 3 अप्रैल 2023

तब की रिमझिम, अब की रिमझिम

ये होती बात जवानी में
पानी बारिश रिमझिम बरसे
चाहे छतरी हो तान रखी
तुम भी भीगो,हम भी भीगे
तब तन में सिहरन होती थी
हम तुम जाते थे तड़फ तड़फ 
वो मजा भीगने का अपने
होता था कितना रोमांचक 
हम और करीब सिमट जाते
भीगे होते दोनो के तन
हम आपस में सट जाते थे
दूना होता था आकर्षण

अब  है ये हाल बुढापे में
पानी बारिश रिमझिम बरसे 
ना तुम भीगो ,ना हम भीगे 
एक छतरी में हम तुम सिमटे
अब भी हम आपस में सटते
डरते हैं भीग नहीं जाएं 
रहते बौछारों से बचते 
सर्दी बुखार से घबराएं 
तब मजा भीगने में आता
अब लगे भीगने में डर है
यौवन के और बुढापे के
प्यार में ये ही अंतर है 

मदन मोहन बाहेती घोटू 

शनिवार, 1 अप्रैल 2023

सफेदपोश नेता 

कई नेता पहनते उजले वसन 
किंतु काला बहुत उनका आचरण
ढोंग करते देश सेवा कर रहे 
मगर वो अपनी तिजोरी भर रहे 
बहुत खोटी पाओगे उनकी नियत 
ढूंढते रह जाओगे इंसानियत

घोटू 
पैसे वाले 

कई धनपति ,जो कहलाते पैसे वाले 
उनके घर की अगर तिजोरी आप खंगाले 
मिल जाएंगे सोना ,चांदी ,हीरा ,मोती 
और गड्डियां ,कितनी बड़े-बड़े नोटों की 
किंतु नतीजा तुम्हें बहुत यह अचरज देगा 
एक पैसे का ,एक सिक्का भी नहीं मिलेगा

घोटू 
कहानी एक कौवे की 

कौवे की मां चाह रही थी बेटा उसका हंस बने

 फिर से आसमान का राजा,उसका पूरा वंश बने
 
 धोया देश विदेशों में जा, रंग सफेद न हो पाया
 
 और जब भी मौका आया ,वो कांव-कांव ही चिल्लाया
 
घोटू 

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-