एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

रविवार, 6 अप्रैल 2014

गिरी का बब्बर शेर दहाड़ेगा दिल्ली दरबार में

        गिरी का बब्बर शेर दहाड़ेगा दिल्ली दरबार में

दीवारों  के साथ लिखा है दिल पर अबकी बार में
गिरी का बब्बर शेर दहाड़ेगा ,दिल्ली दरबार में
 
 बहुत खा लिया धोखा हमने ,और नहीं अब खायेंगे
जिनने बहुत कमीशन खाया ,अब वो मुंह की खायेंगे
अक्षम ,बेईमान लोग अब ,वोट न हमसे पाएंगे
बहुत चपत खा चुके हाथ से ,अबके कमल खिलाएंगे
 बार बार लकड़ी की हांडी ,ना  चढ़ती  अंगार  में
गिरी का बब्बर शेर दहाड़ेगा दिल्ली दरबार   में
 
बहुत बरस हमको भरमाया,मीठी मीठी बातों से
क्या क्या सपने दिखलाये थे,लम्बे लम्बे वादों से
मंहगाई ने कमर तोड़ दी,दुखी आम इंसान हुआ  ,
भला देश का नहीं हुआ कुछ ,सत्ता के शहजादों से
वरना देश हमारा होता,नंबर वन ,संसार में
गिरी का बब्बर शेर दहाड़ेगा दिल्ली दरबार में

लेकिन वक़्त आगया है अब ,गिन गिन हम बदला लेंगे
कितनी ताक़त है वोटों में ,सबको हम जतला देंगे
गुंडे,बेईमान न कोई ,सत्ता पर काबिज होंगे ,
हम सुराज का सपना अपना, सच करके दिखला देंगे
 कोई भ्रष्ट ,नहीं आ  पायेगा ,अबकी  सरकार में
गिरी का बब्बर दहाडेगा ,दिल्ली दरबार में

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया अपने बहुमूल्य टिप्पणी के माध्यम से उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन करें ।
"काव्य का संसार" की ओर से अग्रिम धन्यवाद ।

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-