एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

बुधवार, 19 फ़रवरी 2014

प्रकृति और पर्यावरण

         प्रकृति और पर्यावरण

क्या तुमने आवाज सुनी है कभी हवा की ,
                     आप कभी क्या तूफ़ानो से भी खेलें है
तपती धूप भरी गर्मी की दोपहरी में,
                      कभी थपेड़े तुमने क्या लू के झेले है
क्या उद्वेलित सागर की ऊंची लहरों में ,
                     कभी आपकी नैया ,डगमग कर डोली है 
अन्ध तमसमय निशा,अकेले वीराने में ,
                      दिलकी धड़कन क्या डर कर धक् धक् बोली है   
क्या तुमने त्रासदी बाढ़ वाली झेली है,
                       आसपास की नदियां जब उफनाई होगी
क्या अग्नी की लपटों का प्रकोप देखा है ,
                        उसकी झुलस कभी तुम तक भी आयी होगी
ये प्रकृति जो तुम्हे प्यार से पाल रही है ,
                       देती अन्न ,नीर,वायु तुमको   दुलरा के
यदि ना  जो तुम उसका पूरा ख्याल रखोगे ,
                         तो वो तुम्हे ख़तम कर देगी ,प्रलय मचा के
इसीलिए ये आवश्यक है तुमको,हमको,
                          पर्यावरण  बचाना है  ,कर दूर प्रदूषण
वृक्ष बचाओ,हवा और जल शुद्ध रखो तुम,
                           वरना दूभर हो जाएगा,जीना जीवन

मदन मोहन बाहेती'घोटू'    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया अपने बहुमूल्य टिप्पणी के माध्यम से उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन करें ।
"काव्य का संसार" की ओर से अग्रिम धन्यवाद ।

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-