ये मन बृन्दावन हो जाता
तेरी गंगा, मेरी यमुना ,
मिल जाते,संगम हो जाता
तन का ,मन का ,जनम जनम का,
प्यार भरा बंधन हो जाता
जगमग दीप प्यार के जलते ,
ज्योतिर्मय जीवन हो जाता
रिमझिम रिमझिम प्यार बरसता ,
हर मौसन सावन हो जाता
प्यार नीर में घिस घिस ये तन,
महक भरा चन्दन हो जाता
इतने पुष्प प्यार के खिलते ,
जग नंदनकानन हो जाता
श्वास श्वास के मधुर स्वरों से,
बंसी का वादन हो जाता
रचता रास ,कालिंदी तीरे ,
ये मन वृन्दावन हो जाता
मदन मोहन बाहेती'घोटू'
सदा रहे उपलब्ध वही मन
-
सदा रहे उपलब्ध वही मन यादों का इक बोझ उठाये मन धीरे-धीरे बढ़ता है, भय आने
वाले कल का भर ऊँचे वृक्षों पर चढ़ता है !वृक्ष विचारों के ही गढ़ताभीति भी
केवल एक ...
1 दिन पहले