एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

शुक्रवार, 17 मार्च 2023

भूनना 

कई चीजों का स्वाद 
बढ़ जाता है भूनने के बाद 
जैसे जब भुनता है चना 
स्वाद हो जाता है चौगुना 
भुनी हुई मूंगफली 
होती है स्वाद भरी 
पापड़ का असली स्वाद 
आता है भूनने के बाद 
मकई के दाने जब भुने जाते हैं 
स्वादिष्ट पॉपकॉर्न बन जाते हैं 
हम चाव से भुनी हुई शकरकंद खाते हैं 
चावल भी भूनकर पर परमल हो जाते हैं
भुने हुए बैंगन से बनता है भरता 
जिसको की खाने को सब का मन करता 
भुने हुए आलू का स्वाद होता है कमाल 
भुने खोए से बनते है,पेड़े लाल लाल 
और बड़े नोट को भुनाया जाय अगर
हमें प्राप्त होती है ढेर सारी चिल्लर
लेकिन जब आदमी जला भुना होता है 
तो वह खतरनाक ,कई गुना होता है

मदन मोहन बाहेती घोटू
जब बूढ़े बूढ़े मिलते हैं 

1
गणित का एक नियम जो हमें सिखलाया है जाता 
 माइनस से मिले माइनस नतीजा प्लस में हैआता 
हो बूढ़े माइनस तुम और बूढ़े माइनस हम है,
मिले तो प्लस,जवानी का, मजा दूना है हो जाता

2
परीक्षा में अगर मिलते, हैं नंबर साठ से ज्यादा सफलता तुम को मिलती है डिवीजन फस्ट कहलाता 
उम्र के साठ से ज्यादा, गुजारे वर्ष ,मेहनत कर,
डिवीजन फस्ट पाया है,जिएं हम ठाठ से ज्यादा 
3
 अनुभव से भरे रहते ,भले ही वृद्ध होते हैं 
 करा लो काम कुछ भी तुम, सदा कटिबद्ध होते हैं 
अगर मिलते इकट्ठे हो,जवानी लौट फिर आती,
  इन्हे कमजोर मत समझो ,बड़े समृद्ध होते हैं
  4
भले धुंधली सी आंखें हैं, भले कमजोर होता तन 
जवानी जोश जज्बे से ,भरा रहता है लेकिन मन 
न जाओ उम्र पर ,चावल पुराने स्वाद होते हैं महकता उतना ज्यादा है पुराना जितना हो चंदन
  5 
जमा पूंजी है अनुभव की, किसी के ना सहारे हम 
बुलंद है हौसले अपने, नहीं समझो बिचारे हम 
रहे हम दोस्त बन कर के, हमारे तुम, तुम्हारे हम 
यूं मिल खुशियों से जीवन के, बचे दिन भी गुजारे हम

मदन मोहन बाहेती घोटू 

बुधवार, 15 मार्च 2023

कभी कभार 

रोज-रोज की बात न करता, कहता कभी कभार 
बरसा दिया करो हम पर भी ,तुम थोड़ा सा प्यार

 प्यासी आंखें निरखा करती ,तेरा रूप अनूप 
 हम पर भी तो पड़ जाने दो गरम रूप की धूप 
 हो जाएंगे शांत हृदय के ,दबे हुए तूफान 
 जन्म जन्म तक ना भूलूंगा, तुम्हारा एहसान
 मादक मदिरा के यौवन की यदि छलका दो जाम
 सारा जीवन ,न्योछावर कर दूंगा तेरे नाम 
 रहे उम्र भर ,कभी ना उतरे ,ऐसा चढ़े खुमार रोज-रोज की बात न करता लेकिन कभी कभार
 बरसा दिया करो हम पर भी, तुम थोड़ा सा प्यार
 
घड़ी दो घड़ी बैठ पास में सुन लो दिल की बात 
अपने कोमल हाथों से सहला दो मेरे हाथ 
ना मांगू चुंबन आलिंगन, ना मांगू अभिसार
मुझे देख तिरछी चितवन से मुस्कुरा दो एक बार 
 तुम्हारा कुछ नहीं जाएगा करके यह उपकार लेकिन मुझको मिल जाएगा खुशियों का संसार 
मुझे पता है तुम जवान, मैं जाती हुई बहार 
 रोज रोज की बात न करता लेकिन कभी कभार 
बरसा दिया करो हम पर भी बस थोड़ा सा प्यार

मदन मोहन बाहेती घोटू 

बीत गया फिर एक बरस 

लो बीत गया फिर एक बरस 
कुछ दिन चिंताओं में बीते,
कुछ दिन खुशियों के हंस हंस हंस 
लो बीत गया फिर एक बरस 

हर रोज सवेरे दिन निकला,
 हर रोज ढला दिन ,शाम हुई 
 कोई दिन मस्ती मौज रही 
 तो मुश्किल कभी तमाम हुई 
 सुख दुख ,दुख सुख का चक्र चला,
 जैसा नीयति ने लिखा लेख 
 जो भी घटना था घटित हुआ,
 हम मौन भुगतते रहे ,देख 
 जो होनी थी वह रही होती 
 कुछ कर न सके ,हम थे बेबस
 लो बीत गया फिर एक बरस 
 
 रितुये बदली ,गर्मी ,सर्दी ,
 आई बसंत ,बादल बरसे 
 जीना पड़ता है हर एक को 
 मौसम के मुताबिक ढल करके 
 परिवर्तन ही तो जीवन है,
 दिन कभी एक से ना रहते 
 हैं विपदा तो आनंद कभी 
 जीवन कटता सुख दुख सहते 
 आने वाले वर्षों में भी,
  यह चक्र चलेगा जस का तस 
  लो बीत गया फिर एक बरस 
  
ऐसे बीता, वैसे बीता,
या जैसे तैसे बीत गया 
उम्मीद लगाए बैठे हैं,
 खुशियां लाएगा वर्ष नया 
 पिछले वर्षों के अनुभव से 
 हमने जो शिक्षा पाई है 
 वह गलती ना दोहराएंगे 
 यह हमने कसमें खाई है 
 कोशिश होगी आने वाला
 हर दिन हो सुखद, हर रात सरस 
 लो बीत गया फिर एक बरस

मदन मोहन बाहेती घोटू 
बदलाव 

जीवन बड़ा हसीन ना रहा ,जो पहले था
 मन उतना रंगीन ना रहा ,जो पहले था 
 
अब लगाव कम हुआ, विरक्ति भाव आ गया
ईश्वर के प्रति थोड़ा भक्ति भाव आ गया 
मोह माया से धीरे-धीरे उचट रहा मन 
कहीं न टिकता, इधर उधर ही भटक रहा मन 
खुद पर कोई यकीन ना रहा ,जो पहले था 
मन उतना रंगीन ना रहा,जो पहले था 

कुछ करने को पहले जैसा जोश नहीं है 
जो होता है, हो जाता है, होश नहीं है 
धीरे-धीरे समय हाथ से फिसल रहा है 
जीने के प्रति सोच, नजरिया बदल रहा है 
जीवन अब शौकीन ना रहा ,जो पहले था 
मन उतना रंगीन ना रहा,जो पहले था

मदन मोहन बाहेती घोटू 

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-