एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

रविवार, 2 अगस्त 2015

गर दोस्तों का साथ रहे.......... जिन्दगी जिन्दाबाद रहे..........

एकाएक हो जाती हैं
हमारी कई आंखें  
हमारे कई हाथ,
बढ़ जाती है ताकत
बढ़ जाता है कई गुना
हमारा हौसला,
हो जाती है एकाएक
बहुत दूर तक हमारी  
हमारी पहुंच,
इसतरह आसान हो जाते हैं
हमारे तमाम काम
और बहुत आसान सी 
हो जाती है जिन्दगी हमारी,
जब हो जाते हैं 
कुछ अच्छे दोस्त हमारे साथ...
हम न होकर भी हो जाते हैं 
डॉक्टर-इंजीनियर-मैनेजर
वकील-पुलिस ऑफीसर
या फिर राजनीतिज्ञ,
क्योंकि हमारे दोस्त हैं न ये सब?!
कोई भी दिक्कत हो
कोई भी अड़चन हो,
बस दोस्त को फोन घुमाना है
कोई भी - कैसी भी समस्या हो
समाधान फटाफट हो जाना है...

गर दोस्तों का साथ रहे
जिन्दगी जिन्दाबाद रहे...

- विशाल चर्चित

शुक्रवार, 31 जुलाई 2015

गुड़ और गुलगुले

    गुड़ और गुलगुले

कहते है खाने के बाद
गुड़ की एक डली,
खाई जाय ,लेकर के स्वाद
तो वो पाचन क्रिया में सहयोग देती है
और शक्कर कम खानी  चाहिए,
क्योंकि वो रोग देती है
मैं डाइबिटीज का मरीज ,
अक्सर जाता  हूँ खीज
जब लोग देते है उपदेश
गुड़ खाओ पर गुलगुलों से रखो परहेज
अरे हमारे रोज के खाने में ,
आटा भी होता है ,घी भी होता है
और ऊपर से गुड़ खालो तो चलता है
पर इन्ही तीन चीजों से तो गुलगुला बनता है
गुड़ के पानी में आटा घोल कर,जब जाता है तला
तो बनता है गुलगुला
तो फिर मेरी समझ में ये नहीं आता है
गुड़ खाने की मनाही नहीं है ,
प र गुलगुले से परहेज किया जाता है
इसके जबाब में किसी ने समझाया
शहद गुणकारी है,अगर जाय खाया
और घी खाने से बढ़ जाता बल है
पर शहद और घी ,बराबर मात्रा में मिल जाय ,
तो बन जाता घोर हलाहल है

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

गुरुपूर्णिमा -दो दोहे

       गुरुपूर्णिमा -दो दोहे
                    १
ट्यूशन ,कोचिंग कर रहे ,कमा रहे है माल
पहले  होते  थे  गुरु, पर  अब  गुरुघंटाल
                     २
शिक्षा कुछ   देते नहीं,पैसे सिरफ़  कमाय
चेले गुड़ के गुड़ रहे ,गुरु शक्कर बन जाय

घोटू

गुरुपूर्णिमा पर दो कवितायेँ

      गुरुपूर्णिमा पर दो कवितायेँ
                       १
कहते है शक्कर
हमेशा होती है गुड़ से बेहतर
इसीलिये ,जब चेले लाखों कमाते है
और गुरुजी अब भी अपनी पुरानी,
 स्कूटर पर कॉलेज जाते है
लोग कहते है अक्सर
गुरूजी गुड़ ही रहे ,
और चेलेजी हो गए शक्कर
पर वो ये भूल जाते है कि गुड़ ,
सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद होता है
और ज्यादा शकर खानेवाला ,
डाइबिटीज का मरीज बन,
जीवन भर रोता है
इसलिए लोग जो कहते है ,कहने दें
गुरु को लाभकारी ,गुड़ ही रहने दें
क्योंकि वो हमें देतें है ज्ञान
कराते है भले बुरे की पहचान
बनाते है एक अच्छा इंसान
इसलिए ऐसे गुरु को ,
हमारा कोटि कोटि प्रणाम
                   २
सच्ची निष्ठां से हमें शिक्षित किया ,
               हम है जो कुछ ,गुरु का अहसान है
कभी मारी छड़ी,दुलराया कभी,
                तभी मिल पाया हमें ये ज्ञान  है
सच्चे मन और समर्पण से पढ़ाते ,
                वो  गुरु, बीते  हुए  कल  हो गए 
कभी ट्यूशन ,कभी कोचिंग कराते ,
             आज गुरु कितने कमर्शियल हो गए

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

गुरुवार, 30 जुलाई 2015

शहजादे से

         शहजादे से

ओ बिन गद्दी के शहजादे
हो बड़े अधूरे,तुम आधे
ना तो कुर्सी पर चढ़ पाये
ना ही घोड़ी पर चढ़ पाये
जनता ने दिया नकार तुम्हे
और किया नहीं स्वीकार तुम्हे
इसलिए की तुम नाकारा हो
एक फूला सा गुब्बारा हो
पर गयी हाथ से जब सत्ता
 जनता ने काट दिया  पत्ता
तो तुम उनके घर जाते हो
और हमदर्दी दिखलाते हो
ये कर दूंगा ,वो कर दूंगा
मैं साथ तुम्हारा पर दूंगा
लेकिन जब तुम थे पॉवर में
बस बैठे रहते  थे घर  में
पर जब कुछ करवा सकते थे 
तो कुछ करने से भगते थे
जब मिली हार ,हो बेकरार
अब भी भगते हो बार बार 
हो जाते  लुप्त अचानक हो
सचमुच तुम नन्हे बालक हो
कोई दुर्घटना हुई कहीं
जाते दलबल के संग वहीँ
निज सहानुभूती दिखलाते हो
पब्लिसिटी  करवाते हो
खाते खाना गरीब के घर
कुछ चमचे ,कुछ गुर्गे लेकर
पदयात्राएं  करते  रहते 
कुछ रटे  हुए जुमले कहते
तुम्हारी ये जो कसरत  है
केवल फिजूल की मेहनत है
संसद में जा चिल्लाते हो
अपना मखौल उड़वाते हो 
जनता ने तुमको जाना  है
अब मुश्किल वापस आना है

घोटू

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-