एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

बुधवार, 8 जुलाई 2015

मधुमक्खी सी औरतें

          मधुमक्खी सी औरतें

औरतें होती है ,मधुमक्खी सी कर्मठ
परिवार हित करती दिन भर ही है खटपट
उड़ उड़ कर ,पुष्पों से ,करती है मधु संचित
छत्ते को भर देती ,रह जाती ,खुद  वंचित
डालता छत्ते पर ,कोई जो बुरी  नज़र
काट काट उसका वो बुरा हाल देती कर
एक दूजे संग गहरा ,बड़ा प्यार है इनका
बसा मधु छत्ते में ,परिवार  है  इनका

घोटू 

जमे हुए रिश्ते

           जमे हुए रिश्ते

आजकल हालत हमारी ,इस तरह की हो रही है
रिश्ते ऐसे जम गए है ,जैसे जम जाता  दही है
नींद हमको नहीं आती ,उनको भी आती नहीं है
जानते हम ,हो रहा जो ,सब गलत कुछ ना सही है
हमारे रिश्तों में  पर    ऐसी दरारें पड़  गयी है
अहम का टकराव है ये ,दोष कोई का नहीं है
सो रहे हम मुंह फेरे,वो भी उलटी  सो रही  है
मिलन की मन में अगन पर ,जल रही वो वही है

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

जीत का अंदाज

                 जीत का अंदाज          

हरेक चूहे में इतनी काबलियत कहाँ होती है ,
                 मिले एक कपडे की चिंदी ,और बजाज बन जाए
कभी भी जिसके पुरखों ने ,न मारी मेंढकी भी हो,
                 हिम्मती बेटा  यूं निकले  ,कि तीरंदाज  बन जाए
भरा मन में जो ज़ज्बा हो,अगर कुछ कर दिखाने का,
                    तो कायनात की सब ताकतें भी साथ देती है,
तुम्हारे हौंसले को फक्र  से सलाम सब बोलें,  
                    तुम्हारी जीत का कुछ इस तरह ,अंदाज बन जाए  

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

यादें -बरसात की

              यादें -बरसात की

हमको तो बारिश में भीगे ,एक अरसा हो गया ,
               मगर वो रिमझिम बरसता प्यारा सावन याद है
याद है वो नन्ही नन्ही ,बूंदों की मीठी चुभन ,
                      श्वेत  भीगे वसन से वो झांकता तन ,याद है
पानी में तरबतर तेरा थरथरा कर कांपना,
                     संगेमरमर से बदन की ,प्यारी सिहरन याद है
तेरी जुल्फों से टपकती ,मोतियों की वो लड़ी,
                      और भीगे से अधर का , मधुर चुम्बन  याद है
मांग से चेहरे बहती लाली वो सिन्दूर की,
                      आग तन मन में लगाता ,तेरा यौवन याद है
तेरे संग बारिश में मेरा ,छपछपा कर नाचना ,
                       आज भी मुझको वो अपना दीवानापन याद है

मदन मोहन बाहेती 'घोटू'   

सोमवार, 6 जुलाई 2015

शिकायत -प्रियतमा से

         शिकायत -प्रियतमा से

 मैं करता थोड़ी छेड़छाड़ ,तुम देती हो फटकार प्रिये
क्या   है ये अदा सताने की , या फिर तुम्हारा प्यार प्रिये
तुम नहीं पवन से कुछ कहती ,जो आँचल रोज उड़ाती है
टकराती तुमसे बार बार  और जुल्फों  को  सहलाती है
 है नहीं शिकायत तुमको जब,मदमाती बूँदें  बारिश की
तुम्हारा बदन भिगो देती ,दीवाने ,पागल आशिक़ सी
वो बाथरूम का    आइना ,अंग अंग निहारा करता है
जब सजती और संवरती हो ,वो तुमको ताड़ा करता है
वो तुम्हे देख कर हँसता है ,खींसे निपोर ,आवारा सा
पर उसे देख तुम मुस्काती ,वो लगता तुमको प्यारा सा
ये सब के सब ही खुले आम,करते है तुमसे छेड़छाड़
पर तुमको अच्छी लगती है,उनकी ये हरकत बार बार
क्या मुझमे कांटे उगे हुए ,जो बदन तुम्हारा छीलेंगे
या मधुमक्खी बन लब मेरे, तेरा सब अमृत पी लेंगे
जो पास न आती हो मेरे ,इतने नखरे दिखलाती हो
मेरी बाहों से छिटक छिटक ,तुम दूर दूर हट जाती हो
तुम पास आओ,मैं बारिश  बन,तेरा अंग अंग भिगा दूंगा
मैं ह्रदय आईने में अपने ,तुम्हारा अक्स दिखा दूंगा
मेरी साँसों की गरम हवा ,देगी तुम्हारे उड़ा होश
दूने रस से  भर जाएंगे  ,तुम्हारे मादक मधुकोश
तुम मुझे समर्पित हो जाओ,जी भर मुझसे अभिसार करो 
सुख  का संसार बसा  दूंगा, तुम मुझे प्यार,बस प्यार करो

मदन मोहन बाहेती'घोटू'
 

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-