माँ बाप और बेटा
मेरा बेटा,
जब नर्सरी स्कूल में पढता था
तो जो उसकी मिस कहती थी ,
उसी को सच जानता था
माँ बाप कुछ भी कहे,
उनकी बात नहीं मानता था
और अब जब उसकी शादी हो चुकी है,
उसमे कुछ ज्यादा बदलाव नहीं आया है
अब मिस नहीं,
उसकी मिसेस जो भी कहती है,
उसी को सच जानता है
माँ बाप कुछ भी कहे,
उनकी बात नहीं मानता है
मदन मोहन बाहेती'घोटू'
जीवन
-
जीवन जीवन एक मधुर सुवास सा चारों ओर बिखरा है मानव ने खोज ली हैं हजार
तरकीबें उससे बचने की वह सरल है, सहज प्राप्य है आदमी जटिल बन गया है एवरेस्ट
पर चढ़ना चा...
4 घंटे पहले
कल मिस का था
जवाब देंहटाएंआज है मिसेज का
कुछ भी असर न हुआ
बेटे पर एज का.