घोटू के दोहे
स्थानम प्रधानम न बलं प्रधानम
1
धन और पोजीशन करे,देखो कैसे काम
कल तक 'परस्या'कहाता ,'परशराम 'अब नाम
स्थानम प्रधानम न बलं प्रधानम
2
काजल जो लागे कहीं,तो कालिख कहलाय
गौरी की आँखों अंजे,दूनो रूप बढ़ाय
स्थानम प्रधानम न बलं प्रधानम
3
बीस तीस की माखनी ,दाल मिले जो आम
पहुँची होटल मौर्या ,हुए आठ सौ दाम
स्थानम प्रधानम न बलं प्रधानम
4
गौरी की गोदी रहे ,श्वान लिपट इतराय
देख गली के कूतरे ,भौंक भौंक चिल्लाय
स्थानम प्रधानम न बलं प्रधानम
5
गूदे संग जब तक बंधा ,कहलाता है आम
गूदा खा फेंका गया ,अब गुठली है नाम
स्थानम प्रधानम न बलं प्रधानम
6
रोड़ा पत्थर राह का,हर कोई देय हटाय
मंदिर में सिन्दूर लग,निशदिन पूजा जाय
स्थानम प्रधानम न बलं प्रधानम
7
गति बदले हर चीज की,जगह बदल जब जाय
पहुँच प्लेट से पेट में ,क्या से क्या बन जाय़
मदन मोहन बाहेती 'घोटू'
उस सन्नाटे के पीछे तब
-
उस सन्नाटे के पीछे तबजहाँ शब्द साथ न देते हों जब सूना-सूना अंबर हो, घन का
कतरा भी नहीं एक जो ढक लेता है सूरज को !उस ख़ालीपन को जो भर दें भावों का
भी अभा...
4 घंटे पहले
बहुत ही सुन्दर एवं सार्थक दोहे,आभार.
जवाब देंहटाएंdhanywaad
जवाब देंहटाएं