आओ हम तुम हँसे
आओ हम तुम हंसें
मन में खुशियाँ बसे
जीवन की आपाधापी में,
रहे न यूं ही फंसे
खुश हो सबसे मिलें
दिल की कलियाँ खिले
नहीं किसी से बैर भाव,
मन में शिकवे गिले
बस यूं ही मुस्काके
लगते रहे ठहाके
धीरे धीरे बिसर जायेंगे,
सारे दुःख दुनिया के
खिल खिल ,कल कल बहें
लगा सदा कहकहे
तन मन दोनों की ही सेहत,
सदा सुहानी रहे
चेहरा हँसता लिये
सुखमय जीवन जियें
बहुत मिलेगी खुशियाँ,
यदि कुछ करो किसी के लिये
चार दिनों का जीवन
हो न किसी से अनबन
खुशियाँ बरसेगी,सरसेगी,
हँसते रहिये हरदम
मदन मोहन बाहेती'घोटू'
1541-ज्योति -पर्व
-
*डॉ**.सुरंगमा यादव*
*1-कवित्त / घनाक्षरी*
*वर्ष बिताके चौदह**, लौटे रघुनंदन हैं,*
* लखन से भ्राता संग और सीता माई हैं।*
* अवध के भाग जागे, दुख के अँधे...
1 दिन पहले
बहुत मिलेगी खुशियाँ
जवाब देंहटाएंयदि कुछ करो किसी के लिए - सुन्दर ,सच कहा आपने !