एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2014

वेलेंटाइन डे के हालत-दिल्ली में बरसात

     वेलेंटाइन डे के हालत-दिल्ली में बरसात

 सोचा था देखेंगे पिक्चर नयी 'गुंडे',उनके संग ,
                गुंडों से डरती  है वो,उनने मना पर कर दिया
सोचा फिर  कि साथ उनके,घूमेंगे हम पार्क में ,
                  किन्तु बारिश ने बरस कर ,ये भी ना होने दिया
रेस्तरां में पंहुचे तो पाया गज़ब की भीड़ थी ,
                   माल में पंहुचें वहाँ भी  भीड़ थी, धमाल   था
बिठा कर बाइक पर उनको ,इधर उधर भटकते ,
                    भीग कर सर्दी के मारे ,बहुत बिगड़ा हाल था
उनका मेक अप ,धुल गया और नाक भी बहने लगी ,
                     लहलहाते केश उनके चिपक  गालों पर गये
ऐसे वेलेंटाइन डे ,हमने मनाया आज का,
                      दिल के सब अरमां संजोये,आँसुवों में बह गये

मदन मोहन बाहेती'घोटू'   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया अपने बहुमूल्य टिप्पणी के माध्यम से उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन करें ।
"काव्य का संसार" की ओर से अग्रिम धन्यवाद ।

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-