एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

सोमवार, 21 अप्रैल 2014

हाथापाई

            हाथापाई
पहलवान दंगल में ,और बच्चे स्कूल में ,
                        आपस मे  करते ही रहते  हाथापाई
सत्तारूढ़ सांसद और विपक्षी दल की ,
                          संसद में चलती ही रहती  हाथापाई
करें  प्रदर्शनकारी,जब भी कहीं प्रदर्शन,
                           उनमे और पुलिस में होती  हाथापाई 
और चुनाव में नेता ,अलग अलग मंचों से ,
                             करते  ही  दिखते ,शब्दों  की  हाथापाई
अगर किसी के संग ,सड़क पर जो हो  झगड़ा ,
                             तो हम उसको भी तो,कहते  हाथापाई
चारपाई पर पति पत्नी का प्रेम का प्रदर्शन,
                              एक तरह वो भी  ,होती  हाथापाई
अलग अलग लोगों संग ,अलग अलग जगहों पर,
                             वो ही क्रिया ,जब जाया करती  दोहराई 
क्रिया वो ही ,प्यार कहीं पर मानी जाती,
                               और कहीं पर खेल,,कहीं पर वही लड़ाई
घोटू

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया अपने बहुमूल्य टिप्पणी के माध्यम से उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन करें ।
"काव्य का संसार" की ओर से अग्रिम धन्यवाद ।

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-