एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

सोमवार, 17 अक्तूबर 2011

कान्ता कर करवा करे, सालो-भर करवाल ||

रविकर की प्रस्तुति

 (शुभकामनाएं)
कर करवल करवा सजा,  कर सोलह श्रृंगार |
माँ-गौरी आशीष दे,  सदा बढ़े शुभ प्यार ||
   करवल=काँसा मिली चाँदी
कृष्ण-कार्तिक चौथ की,  महिमा  अपरम्पार |
क्षमा सहित मन की कहूँ,  लागूँ  राज- कुमार ||
Karwa Chauth
(हास-परिहास)
कान्ता कर करवा करे, सालो-भर करवाल |
  सजी कन्त के वास्ते, बदली-बदली  चाल ||
  करवाल=तलवार  
करवा संग करवालिका,  बनी बालिका वीर |
शक्ति  पा  दुर्गा   बनी,  मनुवा  होय  अधीर ||
करवालिका = छोटी गदा / बेलन जैसी भी हो सकती है क्या ?

 शुक्ल भाद्रपद चौथ का, झूठा लगा कलंक |
सत्य मानकर के रहें,  बेगम सदा सशंक ||

  लिया मराठा राज जस, चौथ नहीं पूर्णांश  |
चौथी से ही चल रहा,  अब क्या लेना चांस ??


(महिमा )  
नारीवादी  हस्तियाँ,  होती  क्यूँ  नाराज |
गृह-प्रबंधन इक कला, ताके पुन: समाज ||

 मर्द कमाए लाख पण,  करे प्रबंधन-काज |
घर लागे नारी  बिना,  डूबा  हुआ  जहाज  ||

10 टिप्‍पणियां:

  1. Great post. I believe anyone likes your blog.


    Some people are too smart to be confined to the classroom walls! Here's a look at other famous school/college dropouts.
    Check out here for Smart People

    जवाब देंहटाएं
  2. प्रेरणा जी अद्भुत पोस्ट है ये आपकी...वाह...लाजवाब दोहे कहे हैं आपने...हास्य का पुट कमाल का है...बधाई स्वीकारें

    नीरज

    जवाब देंहटाएं
  3. वाह...लाजवाब पोस्ट..सुन्दर दोहे..

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत सुन्दर और भावपूर्ण रचना! लाजवाब प्रस्तुती !

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत बहुत आभार है, दीदी, नीरज, सिंह |
    आप सभी का प्यार है, गूँजे रविकर - भृंग ||

    जवाब देंहटाएं
  6. वाह वाह ... गज़ब का हास्य और भावनाओं का मिश्रण ..

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत अच्छी प्रस्तुति,बधाई!

    जवाब देंहटाएं
  8. अबनीश निशा ह्यूमेन जी, और नास्वाँ सा'ब |
    ईश्वर की कृपा रहे, हों पूरे सब ख़्वाब ||
    आभार --

    जवाब देंहटाएं

कृपया अपने बहुमूल्य टिप्पणी के माध्यम से उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन करें ।
"काव्य का संसार" की ओर से अग्रिम धन्यवाद ।

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-