तिलहन,दलहन और दुल्हन
लोग क्लोरोस्ट्राल से घबराते है
इसलिए तेल कम खाते है
फिर भी तेल के दाम बढे जाते है
उपज कम है,इसलिए ,मंहगी है तिलहन भी
सब तरफ दाल में काला ही काला है
मंहगाई ने सबका दम ही निकाला है
दाल बिना रोटी का सूखा निवाला है
कम होती है पैदा,मंहगी है, दलहन भी
नारी तो है देवी,नारी है मातायें
लेकिन नारी को ही,अब बेटी ना भाये
नहीं रुकी कन्या के भ्रूण की हत्याएं
हो जाएगी दुर्लभ,तब मिलना दुल्हन भी
मदन मोहन बहेती'घोटू'
भारतीय न्याय संहिता 2023 - धारा 2 (2) (3)- भाग - 4
-
कल हमने आपको बताया भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 2 (1) के बारे में,
जिसमें भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 33 को आंशिक रूप से समाहित किया गया
है. आज ह...
11 घंटे पहले