एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

शनिवार, 20 जुलाई 2024

घोटू के पद 


घोटू ,बात प्रिया की मानो 

वरन तुम्हारी क्या गति होगी,

 तुम अपनी ही जानो 

घोटू, बात प्रिया की मानो 


जीवन यदि सुख से जीना है, पत्नी के गुण गाओ 

पत्नी की हां में हां बोलो और आनंद उठाओ 

वह देवी है सुख की दाता,वही मालकिन घर की 

उसके कारण ,घर में रौनक ,खुशियां जीवन भर की 

चला रही वो सारे घर को, उसमें है चतुराई तुम कमाओ ,उसके चरणों में ,अर्पित करो कमाई 

पत्नी भक्ति में जो डुबोगे, पाओगे फल प्यारा 

तुम्हें प्यार प्रसाद मिलेगा , भोजन नवरस वाला 

वह बिग बॉस तुम्हारे घर की कदर करो दीवानों 

घोटू ,बात प्रिया की मानो


मदन मोहन बाहेती घोटू

बच्चे तो रौनक है घर की 


जीवन में खुशियां लाने को अनमोल भेंट ये ईश्वर की 

बच्चे तो रौनक है घर की 


नन्हे मुन्ने ,भोले भाले ,मासूम बहुत ,निश्चल निर्मल 

पहले चलते घुटने घुटने फिर चलते उंगली पकड़ पकड़ 

पल में रोना पल में हंसना ,पल में दुध्दू पल में सुस्सु 

है चेहरे पर मुस्कान कभी तो गालों पर बहते आंसू 

गोदी में आना ,सो जाना पलकों पर निंदिया पल भर की

बच्चे तो रौनक है घर की 


उनके छोटे-मोटे झगड़े ,हर रोज लगे ही रहते हैं 

मम्मी से शिकायत करते पर,

पापा से डर कर रहते हैं 

हरदम ही लगी रहा करती 

इनकी कुछ ना कुछ फरमाइश 

ये ढेरों खिलौने पा जाए ,हरदम रहती 

 इनकी ख्वाहिश 

दिनभर करते ही रहते हैं , ये शैतानी दुनिया भर की

बच्चे तो है रौनक घर की 


बच्चे जब होते हैं घर में तो चहल पहल सी रहती है 

सन्नाटा नहीं काटता है ,घर में हलचल सी रहती है 

ये बाल स्वरूप कन्हैया है ,नटखट इनकी लीलाएं हैं 

तुम्हारे जीवन में हरदम खुशियां बरसाने आए हैं 

इन पर न्योछावर कर दो तुम

 ममता अपने जीवन भर की 

बच्चे तो रौनक है घर की


मदन मोहन बाहेती घोटू

झुर्रियां


झुर्रियां झुर्रियां झुर्रियां झुर्रियां 

छा गई पूरे तन पर हैं अब झुर्रियां 


मेरा कोमल बदन जो था मांसल कभी 

हर जगह अब तो चमड़ी सिकड़ने लगी

अंग तन के गए पड़ है ढीले सभी 

हाथ में झुर्रियां,पांव में झुर्रियां 

झुर्रियां झुर्रियां झुर्रियां झुर्रियां 


जोश था जो जवानी का सब खुट गया

ऐसा आया बुढ़ापा कि मैं लुट गया 

गाल थे जो गुलाबी, भरी झुर्रियां 

आइना भी उड़ाता है अब खिल्लियां

झुर्रियां झुर्रियां झुर्रियां झुर्रियां 


उम्र ऐसी बड़ी बेवफा हो गई 

सारे चेहरे की रौनक दफा हो गई 

जब कहती है बाबा हमें सुंदरिया 

तो चलती है दिल पर कई छुर्रियां 

झुर्रियां झुर्रियां झुर्रियां झुर्रियां 

छा गई पूरे तन पर अब झुर्रियां 


मदन मोहन बाहेती घोटू

सोमवार, 1 जुलाई 2024

Yоur accоunt is оn hоld

Reminder: update your payment details
We're having some trouble with your current billing information.
Retry Payment
We're here to help if you need it. Visit theHelp Centerfor more info orcontact us.

स्वजनों से 


मेरे  सारे रिश्तेदारों 

प्यारे संगी साथी यारों 

मैं अब अस्सी पार हो रहा 

व्यथित और बीमार हो रहा 

गिरती ही जाती सेहत है 

चलने फिरने में दिक्कत है

 बीमारी तन तोड़ रही है 

याददाश्त संग छोड़ रही है

मैं और मेरी पत्नी साथी 

हर सुख दुख में साथ निभाती 

लेकिन वह भी तो वृद्धा है 

पर उसकी मुझ में श्रद्धा है 

जैसे तैसे कष्ट सहन कर 

मेरी सेवा करती दिनभर

 बेटी बेटे दूर बसे हैं 

अपने झंझट में उलझे हैं 

बना रखी है सब ने दूरी 

अपनी अपनी है मजबूरी 

भले शिथिल हो गए अंग है 

लेकिन जीने की उमंग है 

भले साथ ना देती काया 

पर न छूटती मोह और माया 

हटता नहीं मोह का बंधन 

सबसे मिलने को करता मन 

आना जाना मुश्किल है अब 

व्यस्त काम में रहते  है सब 

लेकिन मेरी यही अपेक्षा 

वृद्धो की मत करो उपेक्षा 

भूले भटके जब भी हो मन 

दिया करो हमको निज दर्शन 

तुम्हें देख मन होगा हलका 

दो आंसू हम लेंगे छलका 

शिकवे गिले दूर हूं सारे 

सुन दो मीठे बोल तुम्हारे 

तुमको छू महसूस कर सकूं 

तुम्हें निहारूं और ना थकू 

थोड़ा समय निकालो प्यारो 

मेरे सारे रिश्तेदारों 


मदन मोहन बाहेती घोटू

होली का त्यौहार 


आओ आओ मनाए सब यार 

 प्यार से होली का त्यौहार 

रंगों के संग खुशियां बरसे 

उड़े अबीर गुलाल 

मनाए होली का त्यौहार 


यह प्यारा त्योंहार रंगीला 

हर कोई है नीला पीला 

धूम मच रही है बस्ती में 

झूम रहे हैं सब मस्ती में 

आपस में कोई भेद नहीं है 

जीवन का आनंद यही है

 ले पिचकारी सभी कर रहे 

रंगों की बौछार 

मनाएं होली का त्यौहार


रात होलिका दहन किया था 

बैर भाव को फूंक दिया था 

प्रभु नाम का जीता था जप

हार गया था हिरनाकश्यप

जीत गया प्रहलाद भक्त था

प्रभु भक्ति में अनुरक्त था

लिया प्रभु ने उसके खातिर

नरसिंह का अवतार 

मनाएं होली का त्योंहार 


मदन मोहन बाहेती घोटू

रविवार, 30 जून 2024

संबोधन 


बेटे को *बिटुवा* कहते तो अच्छा लगता है 

बेटी को *बिटिया* कहने से प्यार उमड़ता है 

यह मेरे *वो *है कहकर पत्नी शर्माती है लेकिन पति की *वो* होने से वह घबराती है 

कहो पिताजी को पापा तो लगता अपनापन 

माताजी को *मां* कहना है ममता का बंधन बड़े भाई को *भैया* कहना चाचा को *चाचू* 

और बहन को *दीदी* कहना दादा को *दादू *

यह कुछ संबोधन है जो परिवार बनाते हैं और आपके रिश्तों में अपनापन लाते हैं सदा पिता को *आप* लगा संबोधित करते हैं 

पर मां को* तू *,ईश्वर को भी* तू* ही कहते है

बूढ़े बाबा खुश होते *अंकलजी *कहने पर 

हो जाती नाराज पड़ोसन *आंटी जी* कहने पर 

*सुनते हो जी *का संबोधन पति का होताअक्सर 

 किंतु पुकारा जाता है अब नाम एक दूजे का लेकर 

संबोधन में आदर देने नाम आगे *जी* *साहब *लगाते 

पत्नी के भ्राता साला ना वह है *साले साहब* कहाते 

नाम तुम्हारा ही लेकर हरदम जाता तुम्हें पुकारा 

नाम ही है पहचान तुम्हारी नाम बिन  ना अस्तित्व तुम्हारा 


मदन मोहन बाहेती घोटू

बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड 


बॉयफ्रेंड जब बन जाता पति 

गर्लफ्रेंड बन जाती श्रीमती 


फंस कर चक्कर में गृहस्थी के 

सब रोमांस फुर्र हो जाता 

इश्क मोहब्बत इलू वाला 

सपना चूर-चूर हो जाता 

ना तो होता पहले जैसा 

मिलना जुलना गिफ्टें लाना 

घर में रोज पकाओ खाना 

बंद हुआ होटल में जाना 

रोज-रोज की तू तू मैं मैं 

से अक्सर ही बात बिगड़ती

 बाय फ्रेंड जब बन जाता पति 


गर्लफ्रेंड जब बनती पत्नी 

एक पराई बनती अपनी 


सजा धजा सा मेकअप वाला 

 रूप नज़र अब ना आता है 

ना रहते हो नाज़ और नखरे 

असली चेहरा दिख जाता है 

मिलन औपचारिक ना रहता है 

उसमे अपनापन आ जाता 

व्यस्त काम में रहती दिनभर 

फूलों सा चेहरा मुरझाता 

पर आहार प्यार का पाकर 

बदन छरहरा बनता हथनी 

गर्लफ्रेंड जब बनती पत्नी


मदन मोहन बाहेती घोटू

नींव के पत्थर 


एक विशाल इमारत बनकर 

गौरव से तुम उठा रहे सर 

टिके हुए तुम जिसके ऊपर 

हम हैं उसी नींव के पत्थर 


हम घुट घुट कर सांस ले रहें 

नाम तुम्हारा दीवारॉ पर 

इतना सारा बोझ तुम्हारा 

उठा रहे अपने कंधों पर 


है इसमें ही हर्ष हमारा 

सदा रहे उत्कर्ष तुम्हारा 

फहराए तुम्हारा परचम  

आते वर्षों वर्ष तुम्हारा 


है कोशिश हमारी हरदम 

भूकंपों से बचे रहो तुम 

देखे तुमको लोग सराहें 

ऐसे सुन्दर सजे रहो तुम 


दिन-दिन करते रहो तरक्की 

हम तो यही चाहते हैं बस 

हैं इतनी सी पर आकांक्षा 

दे दो हमको भी थोड़ा यश


मदन मोहन बाहेती घोटू

बुढापा कैसे काटें 


बुढ़ापा सबको ही आता, किसी का जोर ना चलता 

उम्र का यह दौर ऐसा सभी के मन को है खलता 

बुढ़ापे की जटिलता में किस तरह लाएं सरलता 

जिंदगी के जंग में कैसे मिले तुमको सफलता 

चंद बातें बताता हूं ,याद तुम रखना हमेशा 

पहली यह के किसी से भी रखो ना कोई अपेक्षा 

क्योंकि अक्सर अपेक्षाएं पूर्ण होती कदाचित है 

और इस कारण तुम्हारा हृदय हो जाता व्यथित है 

दूसरा यह की स्वयं की बचत खुद के नाम रखना 

किसी पर आश्रित न होना, सदा स्वाभिमान  रखना 

अपनी सारी जमा पूंजी खर्च खुद पर करो जी भर 

हाथ  देने को उठे ,ना मांगने का आए अवसर 

जिंदगी भर बहुत मेहनत करी तुमने धन कमाया 

वह भला किस काम का जो काम तुम्हारे ही  न आया 

तीसरा, चुप रहो ,घर के काम हर में मत दखल दो 

राय दो जब कोई पूछे ,बिना मांगे मत अकल दो 

क्योंकि यह पीढ़ी नई है सोचने का ढंग नया है 

वक्त पहले सा रहा ना, बदलअब सब कुछ गया है 

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा यदि खाओ कम और खाओ गम तुम 

हो कोई झगड़ा कलह तो हमेशा ही जाओ नम तुम 

इस तरह जो रहोगे तो तुम्हारा सम्मान होगा 

बुढ़ापे में जिंदगी जीना बड़ा आसान होगा  

खाओ पियो मन मुताबिक और जियो मन मुताबिक 

मज़ा वृद्धावस्था का , जी भर उठाओ, मन मुताबिक 

पत्नी को दो मान,जीवन की वही है सच्ची साथी 

जीवन के अंतिम समय तक साथ तुम्हारा निभाती 

अपने सब सुख दुख हमेशा संग उसके मिलकर बांटो 

जिओ चिंता मुक्त जीवन ,बुढ़ापा इस तरह काटो 


मदन मोहन बाहेती घोटू

सोमवार, 24 जून 2024

कैसी मिलेगी


जो चटपट पटाओगे तो चटपटी मिलेगी


 जो खटाखट चाहोगे तो खटपटी मिलेगी


 जरा हटके ढूंढना चाहोगे तो हठी मिलेगी 


छांटने के चक्कर में रहोगे तो छंटी मिलेगी


मिलेगी वही जो लिखी होगी नसीब में तेरे 


फेर में जिसके पड़  तुम लोगे के सात फेरे


घोटू

जय अमरनाथ 


जय जय अमरनाथ सरकार 

आपकी महिमा अपरंपार 

भगत हम आए तेरे द्वार 

हमारा भी कर दो उद्धार  


अमर गुफा में पहाड़ की

 किया आपने वास 

लगी भीड़ है भक्त की

हर लो सबके त्रास 


नमो बाबा बर्फानी 

महिमा जानी मानी 

गुफा की अमरनाथ की 

सुनो तुम आज कहानी 


करी जिद पार्वती ने 

यहां पर शंकर जी ने 

सुनाई अमर कथा थी 

हुई पावन यह गुफा थी 


रूप बर्फीला लेकर 

हमेशा आते शंकर 

श्वेत छवि सुंदर प्यारी 

कष्ट हरते त्रिपुरारी 


बर्फ रूप में पहाड़ पर 

आते हैं महादेव 

जीवन में हर भक्त के 

लाते शांति सदैव 


कृपा भोले की होती 

ज्ञान की जलती ज्योती 

लुटाते हो तुम सब पर प्यार 

जय जय अमरनाथ सरकार


मदन मोहन बाहेती घोटू

रविवार, 23 जून 2024

भुनना 


 मैंने देखा है दुनिया में ,

कि औरों की प्रगति देखकर 

मन में लगती आग ,जलन से ,

जलते भुनते लोग अधिकतर 


लेकिन ऐसे जलना भुनना,

कोई बात नहीं है अच्छी 

पर कुछ चीज़ें ऐसी होती 

जो भुनने पर लगती अच्छी 


भुनता जब मक्की का दाना 

तो वह पॉपकॉर्न बन जाता 

उसकी सख्ती मिट जाती है 

वह स्वादिष्ट नरम हो जाता 


भुन जाती है अगर मूंगफली 

वह चिनिया बादाम हो जाती 

खो देती तैलीय स्वाद है ,

वह खस्ता लजीज हो जाती 


पर जब  अन्न का दाना भुनता 

तो वह बीज नहीं रह जाता 

काम आता है एक बार ही

काम नहीं दोबारा आता 


इसीलिए अन्न के दाने से 

अगर भुने तो पछताओगे 

स्वादिष्ट बनोगे एक बार 

पर फिर न कभी उग पाओगे 


निज  ऊर्जा शक्ति खो दोगे 

यदि गलत राह को चुनते हो

तुम कभी पनप पाओगे 

यदि ज्यादा जलते भुनते हो


भुनना है भुनो रुपये से 

जो को भुन देता सिक्के चिल्लर 

लेकिन उसकी कृय शक्ति में 

आता नहीं जरा भी अंतर


मदन मोहन बाहेती घोटू

बुधवार, 19 जून 2024

कन्हैया बचपन में 


तू तो बड़ा ही था शैतान,

 कन्हैया बचपन में 

करे सबको था परेशान, 

बिरज की गलियन में 


कभी किसी की हंडिया तोड़ी ,

कभी किसी की छींका तोड़ा 

माखन खाया मुंह लिपटा कर 

गोप सखा में बांटा थोड़ा 

करती थी जब गोपी शिकायत 

छुप जाता था आंगन में

 तू तो बड़ा ही था शैतान 

कन्हैया बचपन में 


बाल सखा संग धेनु चराता 

बैठ कदंब पर मुरली बजाता 

जमुना में जब नहाती गोपिया 

उन सबके तू वस्त्र चुराता 

करता था सबको परेशान 

कन्हैया बचपन में 

तू तो बड़ा ही था शैतान

 कन्हैया बचपन में 


भोली राधा बरसाने की 

हुई दीवानी मुरली धुन की 

ऐसी जोड़ी बनी तुम्हारी 

आज पूजती दुनिया सारी 

तेरी लीला बड़ी महान,

कन्हैया बचपन में 

तू तो बड़ा ही था शैतान 

कन्हैया बचपन में


मदन मोहन बाहेती घोटू

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-