एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018

अग्निपरीक्षा 

मैं ,दीपक की बाती  सी जली ,
              फैलाने को तुम्हारे जीवन में प्रकाश 
मैं पूजा की अगरबत्ती सी जली,
            फैलाने को तुम्हारे जीवन में उच्छवास  
मैं चूल्हे की लकड़ी सी जली ,
         तुम्हारे घर की रोटी और दाल पकाने को 
मैं हवन की आहुति सी स्वाह हुई,
         तुम्हारे जीवन में पुण्य संचित करवाने को 
मैं तो बस  हर बार राख ही होती रही ,
      और इसके बाद भी ,बतलाओ मैंने क्या पाया 
तुमने तो उस राख से भी अपने जूठे ,
            बरतनो  को माँझ माँझ  कर चमकाया 
क्या मेरी नियति में जलना ही लिखा है ,
       मुझे कब तक जलाते रहेंगे ,दहेज़ के लोभी 
कब तलक  ,कितनी निर्दोष सीताओं को ,
          कितनी बार  ये अग्निपरीक्षाये  देनी होगी 

मदन मोहन बाहेती'घोटू'
स्थानम प्रधानम 

नारी  सर की शोभा ,उसके काले कुंतल 
बिखर  गए तो  लगता जैसे छाये  बादल 
और बंधे  तो चेहरा  जैसे  चाँद चमकता 
लहराते तो सहलाने को  मन है  करता 
बहुत सर चढ़े है ,सर पर चढ़ है इतराते 
छोड़ा सर का साथ ,नज़र  कचरे में आते 
ये ही बाल ,सर छोड़ ,गिरे यदि अनजाने में 
और मिल जाए,दाल में, सब्जी या  खाने में 
केश धारिणी को कितनी  सुननी  पड़ती है 
मचती घर में कलह ,बात इतनी बढ़ती  है 
ऑफिस से जब पति देवता ,घर पर आते 
उनके कपड़ों  पर पत्नी को  बाल  दिखाते
देते खोल ,पोल पति की ,ये चुगलखोर बन 
मियां और बीबी  में  ,करवा देते  अनबन  
इनकी शोभा तब तक,जब तक है ये सर पर 
है स्थान प्रधान, जहां ये रहे संवर  कर 
सर से अगर गिर गए तो बन जाते  कूड़ा 
जब  ये  बदले  रंग ,आदमी होता  बूढा 

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018

PLEASE REPLY ME THROUGH MY PRIVATE EMAIL ADDRESS (missaminageorgesaitoti@mail.com)

 

My dear hear the cry of an orphan as i have noticed that I am orphan, first of all let me introduce myself to you before I will go ahead for my reason of contacting you,

My name is Miss Amina Saitoti 21yrs old female the only daughter of George Saitoti the former Kenyan Internal Security Minister,  My beloved father George Saitoti and his assistant Joshua Orwa Ojodeh were killed in a helicopter crash in Ngong Forest in Kenyan East Africa. The accident happened on June 10th 2012. On Sunday few minutes after they had taken off from Wilson Airport Kenyan with a new police helicopter, heading for a fundraiser in Ndiwa constituency. You can read more about the incidence trough the below website,

 

http://edition.cnn.com/2012/06/10/world/africa/kenya-minister-killed/index.html 

 

throughout when my father was alive, his wife which i take as my mother and his son as my blood brother without knowing they are not my biologically  mother and blood brother, because i noticed that my mother don't visit me in school as my father do also she don't she me any motherly care, and my brother don't come close to me even if i called him on phone he don't like to pick my calls, infarct they all behalves string characters to me is only my father that take care of me and show me love, and i never know that my father adopted me and i never know that the person i called my biologically mother is not my mother and my brother is not my blood brother as i think before the death of my father, After the burial of my father, my mother start changing all my father's property to her son personal name been my brother. i said nothing because i know my mother don't love me, few months later our family lawyer visited us and said that she want to see me alone and my mother pick offence about that and said that the lawyer should explain why in public, and the lawyer refuse to do that, finally the lawyer called me out and see me alone, also hand over to me my father will certificate about me and a deposit certificate of a huge amount of money $5.5Million United State Dollars, in one bank with my name as the legal next of kin to inherit the fund in another country called Burkina Faso.

 

but due to i have noticed that the person i called my mother don't love me i have to hide the documents away before coming back to house on my return my mother called me with my brother ask me what happened and i explain to them, and she become angry with me with my brother, because of this the person i called my mother explain everything about me and tell me that the money did not belong to me, because i was adopted by my father, also said that she is not in support of the adoption, and said for that reason I must give her the fund documents, and look for someone that will go and leave her husband house, I cried with agony and the person i called my brother beat me merciless and necked me with all kind of maltreatment and luck me in toilet, for 2days, finally i escape from our house to the nearby city with the documents,   Now I am constrained to contact you because of the abuse and maltreatment I am receiving from the woman her son because i will not call her my mother again hence I have noticed that she is not my mother. So I decided to I traveled to Burkina Faso to withdraw the money for a better life so that I can take care of myself and start a new life, on my arrival, the Bank Director whom I met in person told me that my father's instruction/will to the bank is that the money would only be release to me when I am married or present a foreign trustee who will help me and invest the money overseas.

 

Presently seeking asylum under the United Nations High Commission for the Refugee here in Ouagadougou, Republic of Burkina Faso. Because I don't have money to lodge in a Hotel, I am in search of an honest and reliable person who will help me and stand as my trustee so that I will present him to the Bank for transfer of the money to his bank account in overseas. I have chosen to contact you after my prayers and I believe that you will not betray my trust. But rather take me as your own sister or daughter. So my father of blessed memory deposited the sum of (US$5.500, 000) Dollars in Bank with my name as the next of kin. However, I shall forward you with the necessary documents on confirmation of your acceptance to assist me for the transfer country. As you will help for the investment, and I will like to complete my studies, as I was in my year (1)  in the university when my beloved father died. It is my intention to compensate you with 40% of the total money for your services and the balance shall be my capital in your establishment. As soon as I receive your positive response showing your interest I will put things into action immediately. In the light of the above. I shall appreciate an urgent message indicating your ability and willingness to

Handle this transaction sincerely.

 

Please don't disclose it to any one until I come over because I am afraid of This woman who has threatened to kill me and have the money alone, I thank God Today that am out from my country (KENYA) but now In (Burkina Faso) where my father deposited these money with my name as the next of Kin. I have the documents for the claims.

Yours Sincerely

Miss Amina Saitoti

 

PLEASE REPLY ME THROUGH MY PRIVATE EMAIL ADDRESS (missaminageorgesaitoti@mail.com)

 

शनिवार, 17 फ़रवरी 2018

कायापलट इसे कहते है 

कल तक जी हज़ूरी था करता ,बड़े साहब का था जो नौकर 
एक बड़ा अफसर बन बैठा ,जब उसका बेटा पढ़ लिख कर 
सरकारी बंगले में उसकी ,सेवा में  नौकर रहते है 
                                काया पलट इसे कहते है 
कल तक जिस जमीन के ऊपर ,बना हुआ था एक कूड़ाघर 
देखो उस  धरती के टुकड़े पर है  आज बन गया मंदिर    
कल तक कूड़ा जहाँ फेकते ,लोग टेकते सर रहते है 
                                  काया  पलट  इसे कहते है 
 लोगों के घर झाड़ू पोंछा किया और बच्चों को पाला 
बना  देश का  ऊंचा  नेता ,बेटा  चाय बेचने वाला 
   माँ के हाथ ,आज भी उसको,आशीषें देते रहते है 
                                  काया पलट इसे कहते है  
माया की माया देखो तुम ,कैसे समय बदल जाता है 
कल का'परश्या','परसू' बन अब 'परसराम'जी कहलाता है  
शीश झुकाने वाले को अब ,लोग प्रणाम किया करते है 
                                      काया पलट इसे कहते है 
रोबीले वो शेर सरीखे ,जब दहाड़ते है दफ्तर में 
भीगी बिल्ली से मिमियाते ,पत्नी के आगे वो घर में 
दफ्तर में जिनसे सब डरते ,बीबी से डर कर रहते है
                                     काया पलट इसे कहते है 

मदन मोहन बाहेती'घोटू'              
बुढ़ापा बोल रहा है 

अब तन कर चलने में भी तन डोल रहा है 
                             बुढ़ापा बोल रहा है 
क्षुधा क्षरित है,पचनशक्ति भी क्षीण हो गयी 
मुख मंडल की आभा ,कान्ति विहीन हो गयी 
सर के  केश सफ़ेद,हुई   खल्वाट  खोपड़ी  
राजमहल सा बदन रह गया  मात्र  झोपडी  
शिथिल  हो गए अंग ,ठीक से काम न करते 
धुंधलाए से नयन ,नहीं,  चहु ओर  विचरते 
कसी ,गठीली काया ,झुर्रीवान  हो गयी 
रखती थी जो शान,वही पहचान खो गयी 
सुमुखियों मुख ,बाबा सुन खूं  खौल रहा है 
                             बुढ़ापा बोल रहा है 
बिदा हुए मुख से एकएक कर दांत कटीले 
त्याग  रही संग, याददाश्त भी  ,धीरे धीरे 
छोड़ साथ ,बच्चे खुश ,अपने परिवारों में 
अब हम ,चीज ,पैर  छूने की,त्योंहारों में 
साथ उमर के मिले नए कुछ संगी,साथी 
कई व्याधियां मिली,उम्र भर,साथ निभाती 
रोमांटिक यह हृदय ,धड़कता बन कर रोगी 
मिष्ठानो का प्रेमी ,अब बन गया  वियोगी 
है निषिद्ध पकवान ,देख मन डोल  रहा है 
                             बुढ़ापा बोल रहा है 
काम नहीं कुछ,दिन भर छायी रहे उदासी 
ब्लड का प्रेशर बढ़ा और आती है खांसी 
बदल करवटें रात कटे और नींद न आये 
बीते दिन की यादें रह रह कर तड़फाये 
दिन भर टीवी देख न्यूज़ पेपर को चाटें 
बहुत अधिक चुभते जीवन के अब सन्नाटे 
वृद्ध कहो हमको वरिष्ठ या बोलो  बूढा 
गयी बहारें मगर  ,हुआ ये जीवन कूड़ा 
बीत गया वो मौसम ,जो अनमोल रहा है 
                           बुढ़ापा बोल रहा है 

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018

मन का ये भ्रमजाल हट गया 

तन ऊर्जा सहमी सहमी थी 
पर मन में गहमा गहमी थी 
मैं बूढ़ा ना ,अभी जवाँ  हूँ ,
मन में यही गलत फहमी थी  
देख जाल झुर्री का तन पर ,
मन का यह भ्रमजाल हट गया 
तन की अगन पड़  गयी ठंडी ,
अरमानो का जोश घट गया
देख कली को, मंडराता था 
झट से मचल मचल जाता था 
जब भी दिखती हुस्न ,जवानी ,
दीवानापन सा छाता था 
जाल पड़ा,आँखें धुंधलाई 
अब उनका दीदार घट गया
 तन की अगन पड़ गयी ठंडी ,
अरमानो का जोश घट गया 
गयी जवानी ,गया जमाना 
शुरू हुआ अब पतझड़ आना 
लेकिन मन का बूढा बंदर,
भूला नहीं गुलाट  लगाना 
श्वान पुच्छ सी रही आशिक़ी ,
इसका टेढ़ापन न  हट गया 
तन की अगन पड़ गयी ठंडी ,
अरमानो का जोश घट गया 

मदन मोहन बाहेती'घोटू'
गरदन ने अदब सीख लिया 

ऐसा ईश्वर ने गढ़ा रूप उनका सुन्दर सा ,
 हर एक कटाव और उठान में तूफ़ान भरा ,
मिल गयी देखने को झलक उनकी हलकी सी ,
           हमको तक़दीर ने कुछ ऐसी इनायत दे दी 
एक बच्चे सा गया मचल मचल मन पागल 
खिलौना देख कर सुन्दर सा ,बड़ा ललचाया ,
आ गया जिद पे कि पा जाऊं ,बनालू अपना 
      उसको हासिल करूँ ,कैसे भी ये हसरत दे दी 
बिना झलकाये पलक ,देर  तलक तकता रहा ,
नहीं हट पाई  निगाह  दूर उनके चेहरे  से ,
हे  खुदा तूने ये कैसा बनाया इन्सां  को ,
      आशिक़ी करने की इस दिल को क्यों आदत दे दी 
हुस्न का उनके हम दीदार करें ,करते रहे ,
लाख रह रह के रही आँख यूं ही रिरियाती ,
शुक्र है वो तो ये गरदन ने अदब सीख लिया ,
      जरा सी  झुक  गयी ,उसको ये शराफत दे दी        

मदन मोहन बाहेती 'घोटू'
तुम, तुम हो
--------------
गर्मी में शीतलता,
सर्दी में ऊष्मा
बारिश में भीगापन,
बासंती सुषमा
हर ऋतू में मनभाती
मुस्काती,मनभाती
मस्ती की धुन हो
तुम ,तुम हो
ग्रीष्म में शिमला की,
वादियों सी शीतल
बरफ की चुस्की की तरह,
रसभरी,मनहर
शीतल जल की घूँट की तरह,
तृप्ति प्रदायिनी
चांदनी में बिछी सफ़ेद चादरों सी,
सुहावनी
आम के फलों की तरह,
मीठी और रसीली तुम  हो
तुम,तुम हो
सर्दी में जयपुर की गुदगुदी,
रजाई सी सुहाती
सूरज की गुनगुनी ,
धूप सी मनभाती 
मक्की की रोटी और सरसों के ,
साग जैसी स्वाद में
गरम अंगीठी की तरह तपाती,
ठिठुराती रात में,
रस की खीर,गरम जलेबी,
या रसीला गुलाबजामुन हो
तुम,तुम हो
वर्षा की ऋतू में सावन की,
बरसती फुहार
जुल्फों की बदली से,
आँखों की बिजली की चमकार
आँख मिचोली खेलती हुई,
सूरज की किरण
या गरम चाय के साथ,
पकोड़ी गरम गरम
दूर दूर तक फैली हरियाली,
भीगा हुआ मौसम हो
तुम, तुम हो
बासंती ऋतू की,
मस्त  मस्त बहार 
प्यार भरी, होली के,
रंगों की बौछार
फूलों की क्यारियों की,
गमक  और महक
कोयल की कुहू कुहू,
पंछियों की चहक
वृक्षों के नवल पात सी कोमल,
पलाश सा,रंगीला फागुन हो
तुम ,तुम हो

मदन मोहन बाहेती 'घोटू'  

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018

बदलाव 

तुम कहती हो मैं बदल गया ,बदलाव प्रकृति का नियम है 
बच्चे,जवान और फिर बूढ़े, होकर के बदला करते हम  है 
सरदी गरमी और फिर बरखा ,ऋतू बदल बदल कर आती है 
ठंडी बयार  बासंती से ,लू का झोंका बन जाती है 
चंद्र कलाएं निश  दिन ही ,अम्बर में बदला करती है 
और नदियों के उज्जवल जल को ,बारिश आ गंदला करती है 
कच्ची अमिया बनती अचार ,या पक्ति आम रसीला बन 
महकाती गुलशन विकसित हो,जब कैलियों पर आता यौवन 
बनता गुलाब का इत्र कभी,गुलकंद कभी बन जाता है 
करती रसपान मधुमख्खी,छत्ता रस से भर जाता  है 
छत्ता बन माँ ,शमा बनता ,हर चीज बदलती बहुतेरी 
कंचन काया का अंत सदा ,होता है एक राख  ढेरी 
 परिवर्तनशील सदा जीवन ,हर चीज बदलती क्षण क्षण है 
तुम कहती हो मैं बदल गया ,बदलाव प्रकृति का नियम है 

घोटू 
  

प्रीतम तुम कितना बदल गए 

प्रीतम तुम कितना बदल गए 

पहले जब ऑफिस से आते थे 
मेरे काम में कितना हाथ  बटाते थे 
कभी मैथी साफ़ कर दिया करते थे ,
कभी मटर छिलवाते थे 
पर जब से तुम हुए हो रिटायर 
काम नहीं करते हो रत्ती भर 
मटरगश्ती तो करते रहते हो दिन भर 
पर क्या छिलवाते हो मटर ?
परसों ,मैं प्रिजर्व करने के लिए ,
पंद्रह किलो मटर थी लाइ 
पर तुमने एक फली भी नहीं छिलवाई 
मैंने बुलाया तो बोले 
डिस्टर्ब मत करो,
मैं शेयर के इन्वेस्टमेंट में हूँ व्यस्त 
और मैंने ही अकेले सारे मटर छीले 
हो गयी पस्त 
तुमने ये भी नहीं सोचा ,
इतने मटर का प्रिजर्वेशन भी,
एक तरह का इन्वेस्टमेंट है 
इससे ,सस्ते दामों पर ,
साल भर,ताजे मटरों  का ,
हो जाता अरेंजमेंट है 
ये भी कोई बात हुई ,
की साल भर तक तो ,
मटर पनीर की सब्जी ,
चटखारे ले लेकर खाओगे 
पर आज मेरे मटर नहीं छिलवाओगे 
अच्छा मटर की छोडो ,
घर में कितने इकट्ठे हो गए है रद्दी अखबार 
तुमसे कह चुकी हूँ कितनी बार 
इनको रद्दीवाले को अगर बेच आएंगे 
घर की जगह भी साफ़ होगी ,
और चार पैसे भी हाथ आएंगे 
पर आपके कान में जूँ भी नहीं रेंग पाई है 
अरे ये तो तुम्हारी ऊपरी कमाई है 
पहले अचार भी डलवाते थे 
केरी कटवाते थे 
मसाला मिलवाते थे 
मैं जो कहती मानते थे 
मेरे आगे दम हिलाते थे 
पर जब से रिटायर हुए हो,
तुममे आलस छा गया है 
कुछ करते धरती नहीं ,
तुम में निठल्लापन आ गया है 
पहले हर काम करने को रहते थे तत्पर 
अब टीवी देखते हुए ,
दिन भर पड़े रहते हो घर पर 
न कोई जोश है ,न उमंग है 
अरे क्या ये भी कोई जीने का ढंग है 
न वेलेंटाइन पर गुलाब लाते हो 
न कभी होटल में खिलाते हो 
तुम्हारा ध्यान मेरी ओर से हटने लगा है 
तुम्हारा प्यार आजकल घटने लगा है  
कितने दिनों से मुझे ,दिखाने नहीं पिक्चर गए हो 
प्रीतम ,तुम कितने बदल गए हो 

मदन मोहन बाहेती'घोटू'
शादी के बाद -बदलते परिदृश्य 

पहले वर्ष 

पति जब कहता 
सुनती हो जी ,प्यास लगी है 
पत्नी झट ले आयी पानी
 पति ने बोला मेरी रानी 
पानी तो था एक बहाना 
तुम्हे था अपने  पास बुलाना 
अब तुम आ गयी हो पास 
तुम्ही बुझादो ,मेरी प्यास 

दूसरे वर्ष 

पति जब कहता 
सुनती हो जी प्यास लगी है 
पत्नी कहती ,रुकिए थोड़ा लाती हूँ  जी 
ठंडा पानी ,या फिर सादा पिओगे जी 
पति कहता कैसा भी ला दो ,
हाथ तुम्हारा जब लगता है 
तुम्हारे हाथों से लाया ,
पानी भी अमृत लगता है 

पांच वर्ष के बाद 

पति जब कहता 
सुनती हो जी ,प्यास लगी है 
पत्नी कहती, अभी व्यस्त हूँ 
आज सुबह से ,लगी काम में ,
हुई पस्त हूँ 
खुद ही जाकर 
फ्रिज से लेकर 
पानी पीकर ,प्यास बुझालो 
हाथ पैर भी जरा हिला लो 
कोई बहाना ,नहीं बनाना 
और सुनो ,एक गिलास पानी,
मुझको भी देकर के जाना 

दस वर्ष बाद 

पति जब कहता ,
सुनती हो जी ,प्यास लगी है 
पत्नी कहती ,
अगर प्यास लगी है 
तो मै क्या करू
घर भर के सारे काम के लिए 
मै ही क्यों खटू ,मरू 
तुम इतने निट्ठल्ले हो गए हो 
रत्ती भर काम नहीं किया जाता 
अपने हाथ से पानी भी 
भर कर नहीं पिया जाता 
जरा हाथ पाँव हिलाओ ,
और आलस छोड़ कर जी लो 
खुद उठ कर जाओ 
और पानी पी लो 
 
पंद्रह वर्ष बाद 

पति कहता है 
सुनती हो जी,,प्यास लगी है 
पत्नी कहती ,हाँ सुन रही हूँ 
कोई बहरी नहीं हूँ 
तुम्हारी रोज रोज की फरमाइशें 
सुनते सुनते गयी हूँ थक 
इसलिए तुम्हारे सिरहाने ,
पानी से भरा जग 
दिया है रख 
जब प्यास लगे,पी लिया करो 
यूं मुझे बार बार आवाज देकर 
तंग मत किया करो 

पचीस वर्ष बाद 

पति कहता है ,
सुनती हो जी,प्यास लगी है ,
पत्नी कहती ,
आती हूँ जी 
कल से आपको खांसी हो रही है 
पानी को थोड़ा कुनकुना करके 
लाती हूँ जी 

पचास वर्ष बाद 

पति कहता है 
सुनती हो जी ,प्यास लगी थी 
मैं खुद तो ,रसोई में जाकर ,
हूँ पी आया 
प्यास लगी होगी तुमको भी ,,
दर्द तुम्हारे घुटनो में है ,
इसीलिये तुम्हारे खातिर ,
एक गिलास भर कर ले आया

मदन मोहन बाहेती 'घोटू'  

खल्वाट पति से 

बाकी ठीक ,मगर क्यों ऐसा ,बदला हाल तुम्हारा प्रीतम 
दिल तो मालामाल मगर क्यों ,सर कंगाल तुम्हारा प्रीतम 

मुझे चाँद सी मेहबूबा कह ,तुमने मख्खन बहुत लगाया 
ऐसा सर पर मुझे बिठाया ,सर पर चाँद उतर है आया 
चंदा जब चमका करता है ,आता ख्याल तुम्हारा प्रीतम 
दिल तो मालामाल मगर क्यों ,सर कंगाल तुम्हारा प्रीतम 

दूज ,तीज हो चाहे अमावस ,तुम हो रोशन ,मेरे मन में 
चटक चांदनी से  बरसाते ,प्रेम सुधा  मेरे जीवन   में 
नज़रें फिसल फिसल जाती लख ,चिकना भाल तुम्हारा प्रीतम 
दिल तो मालामाल मगर क्यों ,सर कंगाल तुम्हारा प्रीतम 

मदन मोहन बाहेती'घोटू'
परिधान से फैशन तक 

एक वस्त्र से ढक खुद को ,निज लाज बचती थी नारी 
ढक लेता था काया सारी ,वह वस्त्र कहाता था साड़ी 
कालांतर में होकर विभक्त ,वह वस्त्र एक ना रह पाया 
जो बना पयोधर का रक्षक,वह भाग कंचुकी कहलाया 
और दूजा भाग ढका जिसने ,लेकर नितम्ब से एड़ी तक 
उसने ना जाने कितने ही है रूप बदल डाले   अब तक 
कोई उसको कहता लहंगा ,वह कभी घाघरा बन डोले 
कहता है पेटीकोट कोई ,सलवार कोई  उसको बोले 
वो सुकड़ा ,चूड़ी दार हुआ ,ढीला तो बना शरारा वो 
कुछ ऊंचा ,तो स्कर्ट बना ,'प्लाज़ो'बन लगता प्यारा वो 
कुछ बंधा रेशमी नाड़े से ,कुछ कसा इलास्टिक बंधन में 
बन 'हॉट पेन्ट 'स्कर्ट मिनी',थी आग लगा दी  फैशन में 
ऊपर वाला वह अधोवस्त्र ,कंचुकी से 'चोली'बन बैठा 
फिर टॉप बना ,कुर्ती नीचे ,'ब्रा'बन कर इठलाया,ऐंठा 
उस एक वस्त्र ने साड़ी के,कट ,सिल कर इतने रूप धरे 
धारण करके ये परिधान ,नारी का रूप  नित्य  निखरे 
पहले तन को ढकता था अब ,ढकता कम ,दिखलाता ज्यादा 
फैशन मारी अब रोज रोज ,है एक्सपोज को आमादा 

मदन मोहन बाहेती 'घोटू'
ऐसा पति पाया होगा 

दान में पिछले जनम मोती लुटाया होगा 
दूध,बिलपत्र ,रोज शिव को चढ़ाया होगा 
कोई अच्छा सा वर ,वरदान में माँगा होगा ,
तब कहीं जाके तुमने ऐसा पति पाया होगा 

घोटू 
मनोज -संजीला परिणय रजत जयंती पर

मन मनोज के सज रही ,संजीला की प्रीत 
शादी को इनकी हुए , पूरे  बरस  पचीस 
पूरे  बरस  पचीस ,कामना  है  ये  मन में 
सदा रहें खुश,सुख बरसे ,इनके जीवन में   
मिलनसार और हंसमुख जीवन रहे हमेशा 
जग जग जोड़ी बानी रहे ,बंधन  हो  ऐसा 

मदन मोहन और तारा बाहेती 

बुधवार, 31 जनवरी 2018

शिष्टाचार का मारा 

मैं बेचारा 
शिष्टाचार का मारा 
कितनी ही बार 
मैंने सही है इस शराफत की मार 
शिष्टाचार वश  अपनी सीट  को ,
किसी महिला या बुजुर्ग को दिया है 
और घंटो खड़े रह कर सफर किया है 
किसी महिला के हाथ से ,
सामान का बोझ उठाया है 
और एक डेढ़  किलोमीटर तक ,
उसके घर पहुँचाया है 
और पुरस्कार में 
'धन्यवाद भैया का सिला पाया है 
मगर ये सच है कि जब भी हम ,
किसी बेगानी शादी में 
अब्दुल्ला बन कर नाचे है 
हमारा अनुभव टेढ़ा ही रहा है ,
हमने खाये तमाचे है 
दोस्ती निभाने के चक्कर में ,
अपने हाथ आयी चीज दोस्तों को सौंप दी है 
और लोगो ने हमारी ही तलवार ,
हमें घांप  दी है 
इस शिष्टाचार के चक्कर में हमने 
बहुत धोखा खाया है 
लोगों ने हमें कुर्बानी का बकरा बनाया है 
और इमोशनल फूल बन कर हर बार 
हमने ही न्योता है 'आ बैल,मुझे मार '
पर अब इतनी चोंट खाने पर 
अब हममे आ गयी है अकल
हम हो गए है थोड़े प्रेक्टिकल 
पहले खुद खाते है फिर दूसरों को परोसते है 
पहले अपना अच्छा बुरा सोचते है  
अपनेआप को ,दुनियादारी के सांचे में ढाल लिया है 
और शिष्टाचार का ,अचार डाल लिया है 

मदन मोहन बाहेती'घोटू'
लंगोटिया यार 

कभी जो हमारा लंगोटिया यार था 
हमारे लिए मरने मिटने को तैयार था 
आजकल वो बड़ा आदमी बन गया है 
थोड़ा गरूर से तन गया है 
उसने लंगोट पहनना छोड़ दी है 
और शायद लंगोट की मर्यादा तोड़ दी है 
इसलिए लंगोटिया यारों को भुला बैठा है 
हमेशा गर्व से रहता ऐंठा है 
आजकल वो ब्रीफ पहनता है 
ब्रीफ में बात करता है 
ब्रीफकेस लेकर शान से चलता है 
लंगोटी की डोरी का कसाव ,
अब ब्रीफ के एलास्टिक की तरह लचीला हो गया है 
वो थोड़ा कैरेक्टर का भी ढीला हो गया है 
पद और पैसा पाकर लोग बदलने लगते है 
नए वातावरण में ढलने लगते है 
कभी कभी इतने मगरूर हो जाते है 
कि अपने लंगोटिया यारों को भी भूल जाते है 
पर ये अब भी मुस्करा कर बात करता है 
शायद डरता है 
कहीं हम उसके बारे में लोगो को 
उलटा सीधा न बोल दें 
उसके बचपन की पोल न खोल दें 

घोटू 
प्रभु सुमिरण 
१ 
भरी ताजगी हो सुबह ,और सुहानी शाम 
ये जीवन चलता रहे,हंसी ख़ुशी, अविराम 
मेहनत ,सच्ची लगन से ,पूरे हो सब काम 
भज ले राधेश्याम तू ,भज ले सीताराम 
२ 
ऊधो से लेना न कुछ,ना माधो का देन 
चिंता हो ना चाहतें ,कटे यूं ही दिन रेन 
तुम अपने घर चैन से और हम अपने धाम 
भज ले राधेश्याम तू ,भज ले सीताराम 
३ 
मोह माया सब छोड़ दे ,झूठा है संसार 
रह सब संग सद्भाव से ,खूब लुटा तू प्यार 
तुम्हारे सद्कर्म ही,आय अंत में काम 
भेज ले राधेश्याम तू,भजले सीताराम 
४ 
बहुत हुआ अब छोड़ दे,वैभव,भोग विलास 
दान ,दया और धर्म से मिट जायेगे त्रास 
प्रभु का सुमरण ही करे ,तुम्हारा कल्याण 
भजले राधे श्याम तू,भजले सीताराम      

मदन मोहन बाहेती'घोटू'
जवानी का हुनर -बुढ़ापे की गुजर 

१ 
कभी सजाये इन्हे नेल पॉलिश  रंग कर  
कभी चुभाये मद  विव्हल , तंग कर कर 
इन्ही नखों को , मेरे  काम भी लाओ तुम 
आओ ,बैठ कर ,मेरी पीठ ,खुजाओ तुम 
२ 
गोरे गोरे  हाथ रंगे     मेंहदी  रंग में 
होंठ सुहाने रंगे  लिपस्टिक के संग में 
ओ  रंगरेज ,मुझे निज रंग  रंगने वाले 
आओ बैठो,बाल  रंगो , मेरे  काले  
३ 
डाल रूप का जाल ,फंसाया बहुत मुझे 
मुझ पर प्रेशर डाल ,दबाया बहुत मुझे 
यह दबाब का हुनर आज दिखला दो तुम 
पाँव दर्द करते है ,जरा दबा दो  तुम 
४ 
जो भी मैंने बात कही ,तुमने काटी 
तूतू मैमै  करी ,उम्र अब तक काटी 
बहुत झुका ,अब सांस फूलती झुकने पर 
पावों के नाखून काट दो, तुम डियर 

मदन मोहन बाहेती'घोटू'
दूर की सोचो 

भले तितलियाँ आये ,फुदके हजारों ,
भले सैकड़ों ही भ्रमर  गुनगुनाये 
मधुमख्खियों को न दो पर इजाजत ,
कभी भूल कर भी ,चमन में वो आये 
ये आकर के चूसेगी पुष्पों के रस को ,
दरख्तों की डालों  पर छत्ते बनेगें 
मज़ा हम महक का उठा ना सकेगें,
अगर शहद का हम जो लालच करेंगे 
इन्ही छत्तों से मोम तुमको मिलेगा ,
इसी मोम से बन शमा जब जलेगी 
कितने ही परवाने ,जल जल मरेंगे ,
बरबादियों  का सबब ये बनेगी  
इसी वास्ते आज बेहतर यही है ,
कोई मधुमख्खी यहाँ घुस न पाये 
हमेशा महकता रहे ये गुलिश्तां ,
सभी  की बुरी हम नज़र से बचाये

मदन मोहन बाहेती'घोटू'
सर्दी की दोपहरी -बूढ़ों का शगल 

बैठ बाग़  में कुछ बूढ़े ,बतियाया करते है 
कुछ बेंचों पर लेट  धूप ही खाया करते है 
सर्दी की दोपहरी में ये अक्सर होता है,
कितने दोस्त घूमते भी मिल जाया करते है 
ऊनी टोपी से सर ढक और मफलर गर्दन पर,
स्वेटर कोट पहन कर तन गरमाया करते है 
कुछ जेबों में काजू पिश्ता और बादामें  भर ,
कोई मूंगफली,गजक रेवड़ी खाया करते है 
चार पांच छह यारो की जब महफ़िल जमती है,
हंसी ठहाको से मंजर महकाया करते है 
राजनीति,राहुल मोदी पर चर्चा होती है ,
सब ज्वलंत मुद्दों को वो सुलझाया करते है 
कुछ दादा अपने पोते को फिसलन पट्टी पर ,
खेलाते है या  झूला झुलवाया करते है 
जली भुनी सी कुछ सासों के बहुओं से झगड़े ,
अपनी हमउम्रों आगे ,खुल जाया करते है 
जैसे दिन ढलता है ठंडक बढ़ने लगती है ,
सूरज जैसे सब घर में छुप जाया करते है 

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

बुधवार, 3 जनवरी 2018

नया बरस -पुरानी बातें 

इस नए बरस की बस ,इतनी सी कहानी है 
कैलेंडर नया लटका ,पर कील पुरानी  है 
महीने है वो ही बारह,लेकिन कुछ वारों ने ,
कुछ तारीखों के संग ,की छेड़ा खानी है 
सर्दी में ठिठुरना है,ट्रेफिक में फंसना है ,
होटल है बड़ी मंहगी ,बस जेब कटानी है 
 दो पेग चढ़ा कर के ,दो पल मस्ती कर लो,
सर भारी सुबह होगा ,'एनासिन'  खानी है 
बीबी से नज़र बचा ,खाया गाजर हलवा 
लग गया पता उसको अब डाट भी खानी है 
कितने ही 'रिसोल्यूशन 'नव वर्ष में तुम कर लो,
संकल्पो की बातें ,दो दिन में भुलानी है 

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

मंगलवार, 2 जनवरी 2018

सोमवार, 1 जनवरी 2018

नववर्ष 

कल ,
दिन बदल जाएगा 
महीना बदल जाएगा
 वर्ष बदल जाएगा 
तारीख बदल जायेगी 
कैलेंडर बदल जाएगा 
डायरी बदल जायेगी 
और तो और ,
सूरज के उगने और 
अस्त होने का,
 समय भी बदल जाएगा 
नहीं बदलेगा तो आसमान,
जो जितना विस्तृत था ,
उतना ही विस्तृत रहेगा 
और मेरा तुम्हारे प्रति प्यार ,
नए वर्ष के आ जाने पर भी,
जैसा पहले था वैसा ही रहेगा 
अक्षुण था और अक्षुण ही रहेगा 
हमेशा की तरह 
हमेशा 

घोटू 

धूप भरी सन्डे दोपहरी -वर्किंग कपल की 

आओ ,जिंदगी के कुछ लम्हे ,संग बितालें ,हम तुम मिल कर 
गरम धूप में ,तन को सेकें ,खाएं मूंगफली  छील  छील  कर
आओ मतलब हीन करें कुछ बातें यूं ही बचपने  वाली 
या फिर सूरज की गर्मी में  चुप  चुप बैठें,खाली खाली 
आओ बिताये ,कुछ ऐसे पल ,जिनमे कोई फ़िक्र नहीं हो 
घर की चिंताएं ,दफ्तर की बातों का कुछ  जिक्र नहीं हो 
इस सर्दी के मौसम की ये प्यारी धूप भरी ,दोपहरी 
उसपर रविवार की छुट्टी,लगे जिंदगी ,ठहरी ठहरी 
पियें गरम चाय ,चुस्की ले ,संग में गरम पकोड़े खायें 
हफ्ते भर में ,एक दिवस तो,हंस कर खुद के लिए बितायें 
लेपटॉप ,मोबाईल छोड़े,यूं ही बैठें, हाथ पकड़ कर 
वरना कल से वही जिंदगी ,तुम अपने ,मैं अपने दफ्तर 

मदन मोहन बाहेती 'घोटू'

शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017

धन्यवाद कपिल जी 
हमारे उजले केश और बढ़ती उम्र को देख आपने हमें ६०-७०-के दशक के गांव के लिए सही चुना 
पर एक बात बतादे की हम तब भी जवान थे अब भी जवान है बस सर्दी का मौसम आ गया है 
समय बदल रहा है -हर चीज का अंदाज बदल रहा है -दासछिद्रो वाला काला टेलीफोन पहले
 पुश बटन हुआ और अब मोबाईल पर उंगलिया फिसलने लगी है ,
हमें याद है जब हम बच्चे थे ,पिता से इतना डरते थे. 
कभी भी सामने उनके ,न अपना सर उठाया था 
और बच्चे आजकल के हो गए मॉडर्न इतने है,
पिता से पूछते है मम्मी को कैसे पटाया था 
तो समय से साथ हमारी सोच.हमारा नज़रिया भी बदल रहा है और यही दास्ताँ हमारी फिल्मो की 
भी है -गीतों की आत्मा वही है पर कहने का अंदाज बदल गया है ,गीतों की भाषा में बोलों तो तब का गाना जो
'हवा में उड़ता जाये,मेरा लाल दुपट्टा मलमल  का' से 'ओ  लाल डुपट्टेवाली अपना नाम तो बता 'होते हुए
 आज 'काली तेरी जुल्फे पंरांदा  तेरा लाल नी 'पर आ गया है 
इन्तजार इन्तजार इन्तजार ,जिदगी में ये ही लगा रहता है यार 
हम तेरा इन्तजार करेंगे कयामत तक खुदा करे की कयामत हो और तू आये 
या फि आ जा रे परदेशी या हमरे गाँव कोई आएगा 
कितने ही ऐसे फ़िल्मी नग्मे है जो किसी के इन्तजार में गाये गए है 
याद करिये ६०-७० के दशक की वो फिल्म जिसमे परमसुन्दरी मधुबाला किसी के इंतजार में एक मधुर
 गीत गुनगुनाती थी जो आज भी उतना ही मधुर है -सुनिए श्रीमती उषा सुशिल के शब्दों में -उषाजी हमारे
 ऑरेंजकाउन्टी की संगीत मर्मज्ञ है और बच्चों को संगीत सिखाती भी है 
तो गीत सुनिए 
आएगा आएगा आएगा आने वाला 
२ सुनी आपने इस गीत की अंतिम पंक्तियाँ ,नायिका कहती है 
कर बैठा भूल वो ,ले आया फूल वो, उससे कहो जाए चाँद लेकर आये '
कितनी डिमांडिंग हो गयी है आज की नायिकाएं 
हमारे जमाने में ये ही फूल खत में दाल कर प्रेम प्रदर्शन होता था 
फूल तुम्हे भेः है खत में। फूल नहीं मेरा दिल है   
या रह में फूल बिछा कर नायिका से निवेदन करता था पाँव छूलेनेडो फूलो को इनायत होगी 
खैर ,आजकल के व्यस्त जीवन में लोगो को मुस्कराने भर का समय ही नहीं मिलता बस 
कभी कभी कुछ पल आते है जब आदमी किसे की मुस्कराहटों पर कुर्बान हो जाता है 
इन्ही भावनाओ को व्यक्त करते हुए हमारे प्रिय श्री जुल्का जी गीत सुना रहे है 

किसी की मुस्कराहटों पे हो निसार 
३ चाँद  जे हाँ चाँद ये एक ऐसा कैरेक्टर एक्टर है जो कई फिल्मो में अलग अलग रोल निभाता रहा है 
कभी लोरी में वो बच्चों का मामा बन जाता है ,कभी मेहबूब बन कर  आता है जब नायिका गाती  है 'तू मेरा चाँद मै  तेरी 
चांदनी 'कभी जासूस बन जाता है 'ो चाँद जहाँ वो जाए तू इनके साथ जाना ,हर रात खबर लाना'
कभी ईद का चाँद,कभी करवा चौथ का चांद हमारे प्रिय सतीश शर्मा जी अपनी मेहबूबा में चाँद ढूँढा है और गए रहे है 

चाँद सी हो मेहबूबा मेरी कब ऐसा मैंने सोचा था 
४ अभी पिछले पुराने गाने में शर्मा जी ने अपनी मेहबूबा को चाँद सी बतलाया था वैसे बीते दसको में 
एक प्रसिद्द गीत आया था चौदंवी का चाँद हो या महताब हो 
जो भी भी हो तुम खुदा की कसम ,लाजबाब हो 
ऐसे ही प्रेम अपनी चाँद से मुखड़े वाली प्रियतमा के साथ जब चांदनी में अभिसार करते है
 तो चाँद से ही सवाल कर बैठते है क्या  कैसे बतलायेंगे  तरह छानेवाले छाबड़ा जी 
 
मैंने   पूछा चाँद से 
५ चाँद ने क्या जबाब दिया ये तो पता नहीं पर नायिका ने आ एक प्रश्न जरूर पूछ लिया की 
हम दोनों एक दुसरे को अच्छी तरह से जानते भी नहीं और एक दुसरे पर इस तरह फ़िदा है की 
जैसे एक दुसरे के लिए ही बने हो और इसी भावना को वह गीत के माध्यम से पूछ रही है श्रीमती रीता जोशी 

न हम तुम्हे जाने 

६ प्यार में पागल नायिका अपने सब बंधनो को छोड़ उड़ना चाहती है ,उसके पंख लग जाते है और 
पिया के साथ जीवन जीने की तमन्ना इस तरह जागृत हो जाती है की वो नाचती हुई गाती है -श्रीमती सुनीत शर्मा जी के स्वरों में 

आज फिर जीने की तमन्ना है 


७ प्यार के इस खेल में वेड होते है ,कसमे खाई जाती है पर ये जमाना बड़ा जालिम होता है 
 दो प्रेमियों के बीच में गलतफहमियां पैदा कर देता है -कभी अमीरी गरीबी की दीवार खड़ी हो जाती है 
कभी जाती धरम की ,कभी माँ बाप का इमोशनल ब्लेकमैल -ये सारे खेल प्यार के दुश्मन बन जाते है  
सारे वादे भुला दिए जाते है और नायक जाता है हमारे प्रिय दिग्विजय जी के स्वरों में 

क्या हुआ तेरा वादा
 
८ सपने कब सबके पूरे हुए है -याद है वो गीत 'सपने सपने,कब हुए अपने ,
आँख खुली और टूट गए '
या फिर वो गाना -टूटे हुए ख्वाबों ने ,हमको ये सिखाया है 
दिल ने जिसे पाया था ,आँखों ने गमाया है
जब सपने टूटते है तो प्रेमी कपिल शर्मा की तरह विरक्त होकर गाता है 

ये दुनिया ये महफ़िल तेरे काम की नहीं 
९  याद है वो पुराना गाना 'जब दिल ही टूट गया तो जी कर क्या करेंगे '
या फिर वो गीत 'मिली खाक में मोहब्बत,जला दिल का आशियाना 
जो थी कल तलक हक़ीक़त ,वो ही बन गयी फ़साना 
बस ऐसे ही गम के दौर में हमारे प्यारे गजल गायक श्री ढल साहेब सुना रहे है 
एक प्यारी सी ग़ज़ल 
यूँ हसरतों के दाग निगाहो ने बोलिये 
१० शीत  ऋतू का अंत होता है -कोयल की कुहुक सुनाई देती है ,मौसम अंगड़ाई लेता है 
गलतफहमियां दूर होती है -नायक नायिका एक दुसरे की तलाश में निकल पड़ते है और
 हमारे मनीष यादव और उनकी जीवनसंगिनी  नुपूर त्रिपाठी जी एक दूजे को ढूंढते हुए गाते है 
 
जाने जा,ढूंढता फिर रहा 

८० से ९० के दशक के  गीत 

१ कोई कंवरी कन्या जब सपने बुनती है तो अपने लिए एक राजकुमार चुनती है 
जो सफ़ेद घोड़े पर होकर सवार ,मन में भरे प्यार -आएगा उसके द्वार और ले जाएगा 
अपने साथ --इन्तजार तो पिछले दशक की नायिका भी करती थी पर उसमे 
संजीदगी होती थी पर इस दशक की नाइका के इन्तजार में थोड़ा चुलबुलापन आ 
गया है और किसी के ख्वाबों  में डूबी वो जाती है एक गीत जो शमत निधि हांडा 
के स्वर में सुनिए 
मेरे ख्वाबों में जो आये 

२ पिछले दशक का नायक किसी की मुस्कराहटों पर निसार होकरऔर किसी के प्यार में डूबा 
रहने को ही असली जीने का नाम देता है तो दो दशक बाद का नायक भी आशिकी को 
अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझ कर आशिकी के लिए एक सनम की तलाश करता है 
एक नए अंदाज में  -हमारे प्रिय अनिल जाजू के स्वर में सुनिए 
बस एक सनम चाहिए आशिक़ी के लिए 

३ धीरे धीरे प्यार परवान चढ़ता है -बातें होती है -मुलाकातें होती है -दोनों एक रंग में रंग जाते है 
प्यार के रंग में और नायिका कभी उसे परी लगती है ,कभी सपनो की रानी और वो अपनी
 प्रेमिका से पूछ बैठता है  -सुनिए श्री अनुपम खरबंदा के स्वरों में -
मेरे रंग में रँगनेवाली 

४ प्यार की आग दोनों तरफ लगी हुई है -उधर नायक बेचैन इधर नायिका बेकरार  पल भर की 
जुदाई भी सहन नहीं होती -कहते है ना -
जुदाई में जर्द चेहरा हो गया है ,हिज्र की हर सांस भरी हो गयी है 
याद में तेरी वो हालत बन गयी ,लोग कहते है बिमारी हो गयी है 
और इसी बिमारी की- बिगड़ी बिगड़ी सी हालत में  नायिका  के कंठ से गीत निकल पड़ता है 
जो आप सुनिए श्रीमती मोना जी के स्वरों में 
दिल दीवाना बिन सजना के माने ना ----


५ समय बीतता है -मुलाकातें बढ़ती है -प्रेमी प्रेमिका का दिल एक दूजे बिन नहीं लगता 
उन्हें लगता है की उन दोनों ने मिल कर एक नया संसार पा लिया है -उनके सारे सपने 
पूरे हो गए है और वो मिल कर गाते है एक गीत जो आप सुनेगे श्री अनुपम खरबंदा और 
विनीता कुमार जी के स्वरों में 
मिल के -ऐसा लगा तुम से मिल के 


६ सामजिक बंधनो को काट कर जब प्रेमी एक दुसरे में खो जाते है -दीवाने हो जाते है 
तो मस्ती के वो पल खत्म होने का नाम ही नहीं लेते  -प्यार का नाश जो चढ़ता है ,उतदुनिया रता ही नहीं 
मन बस उसी मस्ती में जाता और झूमता है और गाता  है सुनिए
 श्रीमती नूपुर त्रिपाठी जीऔर मनीष यादव  के स्वरों में 

थोड़ा सा झूम लू मै 

७ कहते है की मिलन की राह आसान नहीं है -  ये दुनिया दो प्रेमियों को आसानी से मिलने नहीं देती 
कारण कुछ घरेलू-कुछ गलतफहमियां या और भी कुछ ऐसे हालत पैदा हो जाते है की न चाहते हुए भी 
दोनों के मिलन के बीच में एक दीवार कड़ी हो जाती है और दिल के टुकड़े टुकड़े होने लगते है 
ऐसे वक़्त में अपने मन की भावनाओं को व्यक्त करती हुई नायिका श्रीमती विनीता कुमार के स्वरों में जाती है 

शीशा हो या दिल हो ,एक दिन टूट जाता है 

८ उधर प्रेमी का दिल टूटा हुआ होता है इधर प्रेमिका का -उनके दिलों ने अरमानो की जो बस्ती बसाई थी 
वह ढहने लगती है -दुखी नायिका अपनी पीड़ा को ग़ज़ल के रूप में जाती है श्वेता बहती तेल के स्वरों में 

दिल के अरमान आंसुओ  में बह गए 

९ आपको याद होगा फिल्म मदर इण्डिया का वो गीत जो नरगिस ने गाय था बीते दशक में 
दुनिया में जो आये तो जीना ही पड़ेगा 
जीवन है अगर जहर तो पीना ही पड़ेगा 
उसी परिस्तिथि में उलझा आज का नायक अपने आप को कैसे समझाता है 
सुनिए श्री अनिल जाजू के शब्दों में 

अब तेरे बिन। जी लेंगे हम 

१० और अब गलत फहमिया दूर हो गयी -बीच की दीवार  ढह गयी 
तो ,किस्मत ने साथ  दिया और बिगड़ी बात बन गयी  तो नायक अपनी नायिका 
को सांत्वना देते हुए समझाता है -सुनिए अनिल जाजो के स्वर में 

जब कोई बात बिगड़ जाए जब कोई मुश्किल पद जाए 

गुरुवार, 14 दिसंबर 2017

उत्तेजना 

उत्तेजना ,
शरीर की वो अवस्था है 
जिसमे शरीर के ज्वालामुखी का ठंडा पड़ा खून ,
लावे सा पिघलता है 
तन मन में होने लगता है कम्पन 
कितनी ही बार और कितने तरीकों से ,
जीवन में आते है ऐसे क्षण 
जैसे जब गरीब की सहनशीलता ,
जब अपनी सीमाएं पार कर जाती है 
तो उसके मन में ,
विद्रोह की उत्तेजना भर जाती है 
इसका कारण होता है उसकी मजबूरी और बेबसी 
समाज की उपेक्षा,व्यंग और हँसी 
आदमी खुद को और अपनी किस्मत को कोसता है 
फिर कैसे भी बदला लेने की सोचता है 
ऐसेलोगों की उत्तेजित भीड़ के स्वर 
देते है सत्ताएं बदल  
या फिर कोई ऊंचा पद पाकर 
और अपनी प्रतिष्ठा पर इतराकर 
जब आदमी में भर जाता है अहंकार 
तो थोड़ी सी अवहेलना होने पर ,
उत्तेजना पूर्ण हो जाता है उसका व्यवहार 
अपने अहम की संतुष्टी न होने पर ,
वह क्रोध से भर जाता है 
उसका विवेक मर जाता है 
वह अपमानित महसूस कर अंटशंट बकता है 
और उसमे भर जाता है आक्रोश 
और इसका बदला लेकर ही उसे मिलता है संतोष 
इतिहास गवाह है 
ऐसी उत्तेजना करते अफसर,नेता और शहंशाह है 
तीसरा छोटी छोटी बातों पर बिना मतलब 
कोई बिगड़ जाता है जब तब 
गुस्से में नाराज हो वार्तालाप करने लगता है 
अनर्गल प्रलाप करने लगता है 
लड़ने को आतुर हो जाता है 
अपनी औकात  से बाहर निकल जाता है 
ऐसी तुनकमिजाजी भी होती है एक बीमारी 
कम कूवत ,गुस्सा भारी 
और उत्तेजना का चौथा रूप 
होता है बड़ा प्यारा और अनूप 
जब यौवन की चपलता और रूप की सुगढ़ता,
देती है प्यार का आव्हान 
तो आदमी की शिराओं में ,
उमड़ता है भावनाओं का तूफ़ान 
जो तोड़ देता है सारे बंधन 
और उत्तेजित कर देता है तन मन 
उत्तेजना के ये क्षण 
होते है विलक्षण 
आदमी भाव विभोर हो जाता है 
एक दूसरे में खो जाता है 
ये उत्तेजना बड़ी मतवाली होती है 
बड़ी सुखकर और प्यारी होती है 

मदन मोहन बहती]घोटू]

मंगलवार, 12 दिसंबर 2017

हुस्न की मार से बचना 

नजाकत से,नफासत से ,अदाओं से करे घायल 
और उनकी मुस्कराहट भी ,बड़ी ही कातिलाना है 
बड़ी मासूम सी सूरत ,बड़ी चंचल  निगाहें है 
काम इन हुस्न वालों का,कयामत सब पे ढाना है 
जरूरी ये नहीं होता ,कि हर एक फूल कोमल हो,
टहनियों पर गुलाबों की ,लगा करते है कांटे भी 
हथेली फूल सी नाजुक,सम्भल कर इनको सहलाना ,
ख़फ़ा जो हो गए ,इनसे,लगा करते है चांटे  भी 
बड़ी ही खूबसूरत सी ,उँगलियाँ उनकी कोमल है ,
नजाकत देख कर इनकी ,आप क्या सोच सकते है 
सिरे पर उँगलियों के जो, दिए नाख़ून कुदरत ने,
कभी हथियार बन ये आपका मुंह नोच सकते है 
गुलाबी होठ उनके देख कर मत चूमने बढ़ना,
ये गुस्से में फड़क कर के ,तुम्हे है डाट भी सकते 
छिपे है दांत तीखे  इन गुलाबी पखुड़ियों पीछे ,
हिफ़ाजत अपनी करने को ,तुम्हे है काट भी सकते 
रंगे हो नेल पोलिश से  ,निखारे रूप नारी का ,
प्रेम में बावले होकर ,ये नख है  क्षत किया करते 
पराकाष्ठा हो गुस्से की ,तो ये हथियार बन जाते ,
बड़ी आसानी से दुश्मन ,को ये आहत किया करते 
ये कटते ,खून ना आता ,तभी  नाखून कहलाते,
बड़ी राहत ये देते है ,बदन को जब खुजाते  है 
हमारे जिस्म पर एक बाल है और एक नाखून है ,
कोई चाहे या ना चाहे,दिन ब दिन बढ़ते जाते है 

मदन मोहन बाहेती'घोटू '
विराट 

मेरा विराट है ये 
क्रिकेट सम्राट है ये 
खिलाडी  है   धुरंधर 
जोश है जिसके अंदर 
नहीं कोई से डरता 
रनो की बारिश करता 
खेलता है जब जमकर 
देखते है सब थमकर
मेरा विराट है ये 
क्रिकेट सम्राट है ये  
सभी का प्यारा है ये,खिलाड़ी सबसे सुन्दर 
दनादन मस्त कलंदर ,दनादन मस्त कलंदर 
इरादे इसके पक्के 
मारता चौके,छक्के 
कापने लगता दुश्मन 
हांफने लगता दुश्मन 
 खेलता है जब जमकर 
देखते है सब थम कर 
मेरा विराट है ये 
क्रिकेट सम्राट है ये 
खड़ा जब ये करता है ,रनो का एक समन्दर 
दनादन मस्त कलंदर,दनादन मस्त कलंदर 
शेर बन जाते बिल्ली 
उड़े जब उनकी गिल्ली 
क्रिकेट का ये दीवाना 
खिलाड़ी बड़ा सयाना
खेलता है जब जमकर 
देखते है सब थमकर 
मेरा विराट है ये 
क्रिकेट सम्राट है ये  
सेन्चुरी मारा करता,मिले जब कोई अवसर 
दनादन मस्त कलंदर,दनादन मस्त कलंदर 
क्रिकेट की जान है ये 
देश की शान है ये 
जहाँ भी जाकर खेले 
रनो की बारिश पेले
मेरा विराट है ये 
क्रिकेट सम्राट है ये 
खेलता है जब जमकर 
देखते है सब थमकर  
सभी से रखे बनाकर ,खिलाडी सबसे सुन्दर 
दनादन  मस्त कलंदर,दनादन  मस्त कलंदर
टेस्ट हो या फिर वनडे 
इसके आगे सब ठन्डे  
कोई ना आगे ठहरे 
जीत का झंडा फहरे 
मेरा विराट है ये 
क्रिकेट सम्राट है ये 
खेलता है जब जमकर 
देखते है सब थमकर 
ट्वेंटी ट्वेंटी में भी ,कोई ना इससे बेहतर 
दनादन मस्त कलंदर ,दनादन मस्त कलंदर 
ले गयी दिल है उसका 
मिल गयी उसे अनुष्का
सेन्चुरी मारी लव  ने  
बना दी जोड़ी रब ने 
रनो सी खुशियां बरसे 
जिंदगी उनकी हरषे 
दुआ है ये हम सबकी 
मेहर हो उन पर रब की
 प्यार में डूबे रह कर 
रहे ये खुश  जीवन भर 
दनादन मस्त कलंदर ,दनादन मस्त कलंदर 

मदन मोहन बाहेती'घोटू 
मैं गधे का गधा ही रहा 

प्रियतमे तुम बनी ,जब से अर्धांगिनी ,
      मैं हुआ आधा ,तुम चौगुनी बन  गयी 
मैं गधा था,गधे का गधा ही रहा ,
         गाय थी तुम प्रिये ,शेरनी बन गयी 
मै तो दीपक सा बस टिमटिमाता रहा ,
        तुम शीतल,चटक चांदनी बन गयी 
मैं तो कड़वा,हठीला रहा नीम ही,
     जिसकी पत्ती ,निबोली में कड़वास है 
पेड़ चन्दन का तुम बन गयी हो प्रिये ,
  जिसके कण कण में खुशबू है उच्छवास है 
मैं तो पायल सा खाता रहा ठोकरें ,
    तुम कमर से लिपट ,करघनी बन गयी 
मैं गधा था ,गधे का गधा ही रहा ,
       गाय थी तुम प्रिये ,शेरनी बन गयी 
मैं था गहरा कुवा,प्यास जिसको लगी ,
     खींच कर मुश्किलों से था पानी पिया 
तुम नदी सी बही ,नित निखरती गयी ,
     पाट चौड़ा हुआ ,सुख सभी को दिया 
मैं तो कांव कांव, कौवे सा करता रहा ,
            तुमने मोती चुगे ,हंसिनी बन  गयी    
मैं गधा था,गधे का गधा ही रहा ,
        गाय थी तुम प्रिये, शेरनी बन गयी 
मैं तो रोता रहा,बोझा ढोता रहा ,
         बाल सर के उड़े, मैंने उफ़ ना करी 
तुम उड़ाती रही,सारी 'इनकम' मेरी,
        और उड़ती रही,सज संवर,बन परी   
मैं फटे बांस सा ,बेसुरा  ही रहा,
          बांसुरी तुम मधुर रागिनी बन गयी
मैं गधा था ,गधे का गधा ही रहा,
          गाय थी तुम प्रिये ,शेरनी बन गयी  
फ्यूज ऐसा अकल का उड़ाया मेरी ,
           सदा मुझको कन्फ्यूज करती रही 
मैं कठपुतली बन  नाचता ही रहा ,
          मनमुताबिक मुझे यूज करती रही
मैं तो कुढ़ता रहा और सिकुड़ता रहा ,
          तुम फूली,फली,हस्थिनी  बन गयी 
मैं गधा था गधे का गधा ही रहा ,
          गाय थी तुम प्रिये ,शेरनी बन गयी   
ऐसा टॉफी का चस्का लगाया मुझे,
        चाह में जिसकी ,मैं हो गया बावला 
अपना जादू चला ,तुमने ऐसा छला ,
           उम्र भर नाचता मैं रहा मनचला 
मैं दिये  की तरह टिमटिमाता रहा,
     तुम शीतल ,चटक चांदनी बन गयी 
मैं गधा था,गधे का गधा ही रहा ,
          गाय थी तुम प्रिये ,शेरनी बन  गयी 
         
मदन मोहन बाहेती'घोटू'
किशोर अवस्था का अधकचरा कस्बाई इश्क़ 

बीत जाती है जब बचपन की उम्र सुहानी 
और थोड़ी दूर होती है जवानी 
ये उमर का वो दौर होता है 
जब आदमी किशोर होता है 
जवानी की आहट ,आपकी  मसें भिगोने लगती है
और  आपकी  बातें प्रायवेट होने लगती है  
जब आप फ़िल्मी हीरो की तरह ,
खुद को संवारने लगते है 
और आईने के सामने खड़े होकर ,
खुद को निहारने लगते है 
जब आप अपनी लुक्स के प्रति ,
थोड़े जागरूक  होकर बोलने लगते है 
और  अपनी बाहुओं को दबा,
अपनी मसल्स टटोलने लगते है 
जब आप अपने होठों को गोल करके ,
बजाने लगते व्हिसिल है 
हर सुंदरी पर ,आ जाता आपका दिल है 
जी हाँ ,हम सबकी जिंदगी 
उमर के इस दौर से गुजरी है 
आज भी जब कभी कभी ,
वो बीती यादें होती हरी है 
तो याद आ जाते है वो दिन ,
जब हम नौसिखिये आशिक़ हुआ करते थे 
गाँव की हर सुन्दर लड़की पर मरते थे 
उन दिनों हमारा इश्क़ कस्बाई होता था 
अलग अलग तरीकों से ट्राई होता था 
क्योंकि तब  न  व्हाट्सएप था ,
न वाई फाई होता था 
न फेसबुक न ई  मेल होता था 
बस आँखों ही आँखों में सारा खेल होता था 
जिसमे कोई पास और कोई फ़ैल होता था 
कोई लड़का ,किसी लड़की को ,
टकटकी लगा कर देखता तो उसे ताड़ना कहते थे 
और दोनों आंख्यों में से एक आँख को,
किसी को देख कर ,क्षणिक रूप से बंद कर खोलने को 
आँख मारना कहते थे 
कोई चीज ,प्रत्यक्ष रूप से किसी पर फेंकी नहीं जाती ,
फिर भी लोग फेंकते हुए नज़र आते है 
ऐसे लोग ,दिलफेंक लोग कहलाते है 
तो  लड़की को पटाने के लिए ,
पहले हम लड़की को ताड़ते थे 
फिर आँख मारते थे 
फिर सामने वाली का रिएक्शन देखते थे 
फिर उस पर दिल फेंकते थे 
ये सब क्रियाये मौन रूप से होती थी 
प्रत्यक्ष दिखाई नहीं पड़ती थी 
पर उन दिनों दोस्ती ऐसे ही बढ़ती थी 
 हमारा पार्ट टाइम शगल होता था ,
येन केन प्रकारेण लड़की को पटाना 
और बात नहीं बने तो छटपटाना 
जब किसी की किसी से आँख लड़ती थी 
तो थोड़ी बात आगे बढ़ती थी 
और हम यार दोस्तों में डींगे मारते थे 
'आज वो हमको देख कर मुस्कराई थी'
शेखी बघारते थे 
अपने छोटे छोटे अचीवमेंट,
 दोस्तों से शेयर करते थे 
और माशूका का नाम लेकर आहें भरते थे 
हमारा एक मित्र जिसका बाप मंदिर का था पुजारी
और आरती के बाद ,
जब आती थी प्रसाद बांटने की बारी  
तो वो अपनी मनपसंद लड़की को ,
प्रसाद देने के बहाने उसका हाथ दबा देता था ,
थोड़ा ज्यादा प्रसाद पकड़ा देता था 
और इस तरह बात आगे बढ़ा देता था 
एक दोस्त लाला का लड़का था ,
जो सौदा लेने आई लड़की को ,
एक दो टॉफी मुफ्त में पकड़ा ,
उसके हाथ सहला लेता था 
और इस तरह अपना मन बहला लेता था 
कितने ही क्षणभंगुर अफेयर ,
कितनो के ही साथ हुए और टूटे 
इस चक्कर में कितने ही यार दोस्त रूठे 
और कई बार तो ऐसी नौबत भी आई 
कि अपनी ही प्रेमिका की हमने बिदाई करवाई 
आज की जनरेशन को ,
पुराने जमाने के ये तरीके,
 बड़े ओल्ड फैशन के लगते होंगे ,
पर उन दिनों ये ही चलते थे 
क्योंकि हम माँ बाप और जमाने से बहुत डरते थे 
पर हम सब ने कभी न कभी इन्हे ट्राय किया  है
और सच ,बहुत एन्जॉय किया है 
कच्ची उमर के उस अधकचरे कस्बाई इश्क़ की,
वो बाते आज भी जब याद आती है 
हमें अपनी उन बचकानी हरकतों पर ,
बहुत हंसी आती है 

मदन मोहन बाहेती'घोटू'  

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-