एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018

स्थानम प्रधानम 

नारी  सर की शोभा ,उसके काले कुंतल 
बिखर  गए तो  लगता जैसे छाये  बादल 
और बंधे  तो चेहरा  जैसे  चाँद चमकता 
लहराते तो सहलाने को  मन है  करता 
बहुत सर चढ़े है ,सर पर चढ़ है इतराते 
छोड़ा सर का साथ ,नज़र  कचरे में आते 
ये ही बाल ,सर छोड़ ,गिरे यदि अनजाने में 
और मिल जाए,दाल में, सब्जी या  खाने में 
केश धारिणी को कितनी  सुननी  पड़ती है 
मचती घर में कलह ,बात इतनी बढ़ती  है 
ऑफिस से जब पति देवता ,घर पर आते 
उनके कपड़ों  पर पत्नी को  बाल  दिखाते
देते खोल ,पोल पति की ,ये चुगलखोर बन 
मियां और बीबी  में  ,करवा देते  अनबन  
इनकी शोभा तब तक,जब तक है ये सर पर 
है स्थान प्रधान, जहां ये रहे संवर  कर 
सर से अगर गिर गए तो बन जाते  कूड़ा 
जब  ये  बदले  रंग ,आदमी होता  बूढा 

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया अपने बहुमूल्य टिप्पणी के माध्यम से उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन करें ।
"काव्य का संसार" की ओर से अग्रिम धन्यवाद ।

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-