एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

बुधवार, 26 फ़रवरी 2025

क्या करना है बुढ़ापे में 


 तब, जब मैं अपनी जवानी के चरम में था 

मोह माया के भरम में था 

चाहता था कमाना खूब पैसा 

कमाई की धुन में रहता था हमेशा 

व्यस्तताएं इतनी थी दिनभर 

फुर्सत नहीं मिल पाती थी पल भर 

परिवार और गृहस्थी की जिम्मेदारी 

नौकरी और दफ्तर की मारामारी 

सुबह से शाम 

बस काम ही काम 

बस एक ही धुन थी बहुत सारा पैसा कमा कर एश करूंगा बुढ़ापे में जाकर 

तब मैं सोचा करता था भगवान ऐसे दिन कब देख पाऊंगा 

जब पूरे दिन भर अपनी मर्जी से आराम से सो पाऊंगा 

अपनी मर्जी से जिऊंगा 

 खाऊंगा ,पिऊंगा 

आखिर भगवान ने मेरी सुन ली मेरा सपना सच हो गया 

और एक दिन में रिटायर हो गया 


अब दिन भर निठल्ले बैठा रहता हूं 

बेमतलब इकल्ले बैठा रहता हूं 

नहीं करना कोई काम धाम 

दिन भर बस आराम नहीं आराम 

टीवी पर देखते रहो मनचाही पिक्चर 

या फिर बिस्तर पर पड़े रहो दिन भर 

न नौकरी की भागा दौड़ी न बॉस की चमचागिरी दिनभर एकदम फ्री 

वैसे तो पूरा हो गया मेरा जवानी का स्वपन 

पर अब मुझे कचोटता है  एकाकीपन 

आज मुझे इस बात आ गया है ज्ञान 

कि बिना काम किये जीना नहीं आसान 

बुढ़ापे में आकर बात यह मैंने जानी 

निठल्ला जीवन काटने में होती है बड़ी परेशानी

आज मेरे पास पैसा है बहुत सारा 

पर मैं इंजॉय नहीं कर पा रहा हूं मैं बेचारा 

ठीक से रहती सेहत नहीं है 

बदन में बची हिम्मत नहीं है 

बिमारियों ने घेर रखा है 

अपनो ने मुंह फेर रखा है 

आप जाकर की यह बात मेरी समझ में आई एंजॉय करते रहो अपनी कमाई 

बचत उतनी ही अच्छी के हो सके आराम से बुढ़ापा गुजारना 

किसी के आगे हाथ ना पड़े पसारना 

तो मेरे मित्रों मेरा अनुभव यह बताता है 

बचत का पैसा ज्यादा भी हो तो बुढ़ापे में सताता है 

छुपा कर रखो तो डूब जाएगा 

वरना मरने के बाद बच्चों में झगड़े करवाएगा 

ऐसी नौबत को जीते जी काट दो

जिसको जो देना है पहले ही बांट दो

बुढ़ापे में माया से ज्यादा मोहब्बत मत करो 

थोड़ी दीन दुखियों की सेवा कर  पुण्य की गठरी भरो

प्रभु नाम का स्मरण दिन रात करो 

चैन से जियो और चैन से मरो 


मदन मोहन बाहेती घोटू

सोमवार, 24 फ़रवरी 2025

आओ हम तुम चले प्रयाग 
एक डुबकी संगम में ले ले, धन्य हमारे भाग 

एक सौ चुम्मालिस वर्षों में आया यह संजोग 
महाकुंभ का लाभ उठाने पहुंचे कितने लोग

 कितने सारे साधु बाबा योगी और महंत 
कई अखाड़े मंडलेश्वर के, एकत्रित सब संत

 बड़े-बड़े भंडारे चलते, कथा ,यज्ञ ,उपदेश 
इस अवसर का लाभ उठाने पहुंचा पूरा देश 

उमड़ रही है भीड़ कर रहे हैं सब गंगा स्नान 
उठा रहे हैं परेशानियां, नहीं रहे पर मान

एक डुबकी में पुण्य कमाते और धो रहे पाप 
इस मौके से फिर क्यों वंचित रहते मै और आप

दिखा रहे हैं धर्म सनातन के प्रति निजअनुराग 
हर हिंदू में ,धर्म आस्था ,आज गई है जाग

 आओ हम तुम चले प्रयाग 

मदन मोहन बाहेती घोटू 

शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025

84 वें जन्मदिन पर 

कोई निशा अमावस सी थी 
कोई रात थी पूरनमासी 
जैसे तैसे ,एक-एक करके,
 कटे उमर के बरस तिर्यासी 

टेढ़ा मेढ़ा जीवन पथ था,
कई मोड़ थे ,चौड़े ,सकड़े 
मैंने पार किया सब रस्ता,
बस धीरज की उंगली पकड़े 
मिला साथ कितने अपनों का 
कई दोस्त तो दुश्मन भी थे 
कभी धूप, तूफान , बारिशे ,
तो बासंती मौसम भी थे 
महानगर की चमक दमक में
 भटका नहीं ग्राम का वासी
जैसे जैसे ,एक-एक करके 
कटे उमर के बरस तिर्यासी 

हंसते गाते बचपन बीता,
 बीती करते काम, जवानी 
अब निश्चिंत,जी रहे जीवन ,
आया बुढ़ापा, उम्र सुहानी 
बाकी ,कुछ ही दिन जीवन के 
उम्र जनित, पीड़ाएं सहते 
लिखा नियति का भोग रहे हैं 
फिर भी हम मुस्कुराते रहते 
जैसे भी कट जाए ,काट लो ,
भेद ये गहरा ,बात जरा सी 
जैसे तैसे, एक-एक करके 
कटे उम्र के बरस तिर्यासी 

मदन मोहन बाहेती घोटू 

मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025

Your MetaMask Wallet Access is Restricted

d Logo

We have detected an unusual login attempt to your MetaMask account.

If this was you, no action is required.

If you did not attempt to sign in, please verify your activity:

Review My Activity

Thank you,
MetaMask Support Team

This email was sent from a notification-only address. Please do not reply to this email.

शनिवार, 8 फ़रवरी 2025

सर्दी से निवेदन 

अभी ना जाओ छोड़ कर 


सर्दी में ऐलान कर दिया मैं जाती हूं 

गर्मी बोली खुश हो जाओ मैं आती हूं 

इतनी जल्दी लगा बदलने मौसम करवट 

छोटी होने लगी प्रेम की रातें नटखट 

हमने बोला सर्दी रानी क्या है जल्दी

अभी-अभी तो तुम आई थी, झट से चल दी

 उठा ना पाए हम,तुम्हारा मजा नहीं 

अभी न जाओ छोड़ कर के दिल अभी भरा नहीं


 हुआ रुवासा कंबल रोने लगी रजाई 

इतना लंबा इंतजार करवा तुम आई 

रहे साल भर हम बक्से में यूं ही सिमट कर थोड़ा सुख पाया था तुमसे लिपट चिपट कर 

तुम आई तो प्यार लुटाया सब पर सच्चा 

कुछ दिन और अगर रुक जाती होता अच्छा 

 अभी ठीक से हृदय हमारा मिला नहीं 

अभी न जाओ छोड़ कर के दिल अभी भरा नहीं 


कहा धूप में मेरी तपन सभी को चुभती 

बस सर्दी में ही मैं सबको अच्छी लगती 

तुम जाओगी ,लोग मुझे भी ना पूछेंगे 

कोशिश होगी मुझे हटकर दूर भगेंगे 

हम तुम तो बहने हैं तुम्हें वास्ता रब का 

थोड़ी दिन तो प्यार मुझे पाने दो सबका 

मेरे दुख  की चिंता तुमको जरा नहीं 

अभी न जाओ छोड़ कर के दिल अभी भरा नहीं


तभी गिड़गिड़ा बोल उठा गाजर का हलवा दिखता सर्दी में ही सबको मेरा जलवा 

हुई रूवासी गजक ,रेवड़ी बोली रो कर 

तुम जाती तो लोग भूलते हमको अक्सर 

तुम रुक जाती तो ठंडा करती मौसम को 

कुछ दिन तक तो स्वाद लुटाने देती हमको 

जिद छोड़ो तुम, ख्याल हमारा जरा नहीं 

अभी न जाओ छोड़ कर के दिल अभी भरा नहीं


मदन मोहन बाहेती घोटू

सोमवार, 3 फ़रवरी 2025

🔍 Unlock Competitor SEO Secrets to Boost Your Rankings!

Hi there,

Ever wondered why your competitors rank so well for valuable keywords? Imagine having access to the same backlinks they're using to rise to the top. With our service, you can adopt their strategies and use them to boost your own rankings.

Curious? Let's get started today: https://www.competitionlinks.com/get-started/

Cheers,
Peter Brahms

WhatsApp: +1 (833) 854-6783

Telegram: https://t.me/freeseosupport

Book appointment:
https://www.competitionlinks.com/free-seo-consultaition/

 

 

सोमवार, 20 जनवरी 2025

सांत्वना 

चार दिनों की रही चांदनी, सब आए मिल चले गए 
इतना हम पर प्यार लुटाया,हम विव्हल हो छले गए 

तुम्हे पता हम वृद्ध किस तरह अपना जीवन काट रहे 
वृद्धावस्था के सब सुख दुख,आपस में है बांट रहे 
अपनी खुशियों में हंस लेते , अपने ग़म में रो लेते 
बात फोन पर हो जाती है तो पल भर खुश हो लेते 
टूट गए सब के सब सपने ,मन में जो थे पले गए 
चार दिनों तक रही चांदनी सब आए मिल चले गए 

सब मिल जुल कर रहते होती खुशियों की बरसात सदा 
एकाकी जीवन के सुख दुख, क्या होते, है हमें पता
 पर धन अर्चन की मजबूरी अपनों को बिछड़ाती है 
जुदा एक दूजे से करती ,बहुत हमें तड़फाती है यही सांत्वना ,कभी-कभी मिल ,जीवन के दिन भले गए 
चार दिनों की रही चांदनी सब आए मिल चले गए
मदन मोहन बाहेती घोटू 
सुख दुख 

बहुत हसीं यह जीवन यदि सुख से जियो
दुख के विष को त्याग शान्ति अमृत पियो 
अपने दिल को जला दुखी क्यों करते हो रोज-रोज तुम यूं ही घुट घुट मरते हो

तुमको अपने मन के माफिक जीना है
 निज पसंद का रहना ,खाना ,पीना है  
वरना लोग नहीं सुख से जीने देंगे 
बार बार वो तुम्हे परेशाँ कर देंगे

बहुत मिलेगा सुनने को तुम्हें उलहाने में
कड़वी खट्टी गंदी बातें ताने में 
कसर न होगी खोटी खरी सुनाने में
सुख वह सदा पाएंगे तुम्हें सताने में 

उनकी बातों पर जो ध्यान अगर दोगे 
अपने मन का अमन चैन सब खो दोगे 
इसीलिए मत इन बातों पर रोष करो 
जैसे भी हो सुखी रहो, संतोष करो 

इन लोगों से सदा दूरियां रखो बना 
उनकी बातों को तुम कर दो बिना सुना 
कैसे रहना सुखी तुम्हारे हाथ में है 
कैसे रहना दुखी तुम्हारे हाथ में है 

तुम जैसा चाहो वैसे जी सकते हो
नीलकंठ बन सभी गरल पी सकते हो 
सदा दुखी रहने के कई बहाने हैं 
लेकिन पहले ये सब तुम्हें भुलाने हैं 

कैसे रहना सुखी सीख लो जीवन में 
बहुत शांति और सुख पाओगे तुम मन में 
नहीं किसी से बैर भाव या क्रोध करो 
प्रतिस्पर्धा से दूर रहो ,संतोष करो 

ना ऊधो से लेना ,देना माधव को 
बोलो मीठे बोल, प्रेम बांटो सबको 
बहुत सरल है दुख में परेशान होना 
फूटी किस्मत ,बार-बार रोना-धोना 

एक बार जब मुखड़ा मोड़ोगे दुख से
भर जाएगा पूरा ही जीवन सुख से 
सुख दुख तो जीवन में आते जाते हैं 
बहुत सुखी वो ,जो हरदम मुस्काते हैं

मदन मोहन बाहेती घोटू 

मेरे घर का मौसम

ना तुझमें खराबी, ना मुझमें खराबी 
 मेरे घर का मौसम ,गुलाबी गुलाबी 

हम पर खुदा की ,है इतनी इनायत 
किसी को किसी से न शिकवा शिकायत 
मिला जो भी कुछ है, संतुष्ट हम हैं 
खुशी ही खुशी है ,नहीं कोई गम है 
किसी से कोई भी अपेक्षा नहीं है 
लिखा जो भी किस्मत में पाया वही है
 नहीं मन के अंदर ,लालच जरा भी 
मेरे घर का मौसम, गुलाबी गुलाबी 

सीमित है साधन, पर करते गुजारा 
भरा सादगी से , है जीवन हमारा 
नहीं चाह कोई तो चिंता नहीं है 
सभी को सभी कुछ तो मिलता नहीं है
मिलकर के रहते हैं, हम सीधे-सादे 
कभी राम रटते ,कभी राधे राधे 
सत्कर्म ही है ,सफलता की चाबी 
मेरे घर का मौसम गुलाबी गुलाबी

मदन मोहन बाहेती घोटू 

रविवार, 19 जनवरी 2025

बुढ़ापे की गाड़ी 

 उमर धीरे-धीरे ढली जा रही है 
बुढ़ापे की गाड़ी चली जा रही है 

चरम चूं,चरम चूं , कभी चरमराती 
चलती है रुक-रुक, कभी डगमगाती 
पुरानी है, पहिए भी ढीले पड़े हैं 
रास्ते में पत्थर भी बिखरे पड़े हैं
कभी दचके खाकर, संभल मुस्कुराकर
 पल-पल वह आगे बढ़ी जा रही है 
बुढ़ापे की गाड़ी चली जा रही है 

कहीं पर रुकावट ,कहीं पर थकावट
कभी आने लगती जब मंजिल की आहट
घुमड़ती है बदली मगर न बरसती 
मन के मृग की तृष्णा सदा ही तरसती 
कभी ख्वाब जन्नत की मुझको दिखा कर 
मेरी आस्थाएं छली जा रही है
 बुढ़ापे की गाड़ी चली जा रही है

मदन मोहन बाहेती घोटू 
पर्दा 

कोई ने खिसका दिया इधर 
कोई ने खिसका दिया उधर 
लेकिन में अपनी पूर्ण उमर ,
बस रहा लटकता बीच अधर 
अवरुद्ध प्रकाश किया करता
 मै सबको पर्दे में रखता 
मैं हूं परदा , मै हूं परदा 

हर घर के खिड़की दरवाजे 
की शान द्विगुणित हूं करता
बाहर की गर्मी ठंडक का ,
घर में प्रवेश से वर्जित करता 
धूल कीटाणु और मच्छर 
घर अंदर आने से डरता 
मैं हूं परदा ,में हूं परदा 

जब मैं गोरी के मुख पड़ता
  तो मैं हूं घुंघट बन जाता 
उसके सुंदर मुख आभा को 
मै बुरी नजर से बचवाता 
मैं लाज शर्म की चेहरे को 
ढक कर रखवाली हूं करता 
मैं हूं परदा , मैं हूं परदा 

मदन मोहन बाहेती घोटू

चौरासी के फेरे में 

पल-पल करके जीवन बीता 
हर दिन सांझ सवेरे में 
तिर्यासी की उम्र हो गई 
चौरासी के फेरे में 

बादल जैसे आए बरस 
और बरस बरस कर चले गए 
गई जवानी आया बुढ़ापा 
उम्र के हाथों छले गए 
मर्णान्तक बीमारी आई ,
आई, आकर चली गई 
ढलते सूरज की आभा सी 
उम्र हमारी ढली गई 
यूं ही सारी उम्र गमा दी ,
फंस कर तेरे, मेरे में 
तीर्यासी की उम्र हो गई 
चौरासी के फेरे में 

चौरासीवां बरस लगा अब
आया परिवर्तन मन में 
भले बुरे कर्मों का चक्कर 
बहुत कर लिया जीवन में 
पग पग पर बाधाएं आई,
 विपदाओं से खेले हैं 
इतने खट्टे मीठे अनुभव
 हमने अब तक झेले हैं 
अब जाकर के आंख खुली है 
अब तक रहे अंधेरे में 
तीर्यासी की उम्र हो गई 
चौरासी के फेरे में 

 अब ना मोह बचा है मन में 
ना माया से प्यार रहा 
अपने ही कर रहे अपेक्षित 
नहीं प्रेम व्यवहार रहा 
अब ना तन में जोश बचा है 
पल-पल क्षरण हो रहा तन 
अब तो बस कर प्रभु का सिमरन 
काटेंगे अपना जीवन 
जब तक तेल बचा, उजियारा
 होगा रैन बसेरे में 
तीर्यासी की उम्र हो गई
 चौरासी के फेरे में 

मदन मोहन बाहेती घोटू 

मैं


मैं जो भी हूं ,जैसा भी हूं,

 मुझको है संतोष इसी से 

सबकी अपनी सूरत,सीरत

 क्यों निज तुलना करूं किसी से


 ईश्वर ने कुछ सोच समझकर 

अपने हाथों मुझे गढ़ा है 

थोड़े सद्गुण ,थोड़े दुर्गुण

 भर कर मुझको किया बड़ा है 

अगर चाहता तो वह मुझको 

और निकृष्ट बना सकता था 

या चांदी का चम्मच मुंह में,

 रखकर कहीं जना सकता था 

लेकिन उसने मुझको सबसा 

साधारण इंसान बनाया 

इसीलिए अपनापन देकर 

सब ने मुझको गले लगाया 

वरना ऊंच-नीच चक्कर में,

 मिलजुल रहता नहीं किसी से 

मैं जो भी हूं जैसा भी हूं ,

मुझको है संतोष इसी से 


प्रभु ने इतनी बुद्धि दी है 

भले बुरे का ज्ञान मुझे है 

कौन दोस्त है कौन है दुश्मन 

इन सब का संज्ञान मुझे है 

आम आदमी को और मुझको 

नहीं बांटती कोई रेखा 

लोग प्यार से मुझसे मिलते

 करते नहीं कभी अनदेखा 

मैं भी जितना भी,हो सकता है

 सब लोगों में प्यार लुटाता 

सबकी इज्जत करता हूं मैं 

इसीलिए हूं इज्जत पाता 

कृपा प्रभु की, मैंने अब तक,

जीवन जिया, हंसी खुशी से 

मैं जो भी हूं ,जैसा भी हूं 

मुझको है संतोष इसी  से


मदन मोहन बाहेती घोटू

मंगलवार, 14 जनवरी 2025

उतरायणी पर्व

उतरायणी है पर्व हमारा,

समता को दर्शाता है।

कहीं मनाते लोहड़ी इस दिन,

कोई बिहू ‌मनाता है।

महास्नान गंगासागर में,

जो उतरायणी को करता।

जप,तप,दान और तर्पण कर,

मानस मन उज्जवल होता।

देवालय में लगते मेले,

तिल, गुड़ के पकवान बनाते।

इसी तरह हो मीठा जीवन,

आपस में सब मिलजुल गाते।

आटे में गुड़ मिला गूंथकर,

घुघुते और खजूर बनाते।

इन्हें पिरोकर माला में फिर,

बच्चे काले कौवा गाते।

त्यौहारों का देश हमारा,

सदा यहां खुशहाली है।

मिलजुल कर त्यौहार मनाते,

भारत की शान निराली है।



हेमलता सुयाल

   स॰अ॰

रा॰प्रा॰वि॰जयपुर खीमा

क्षेत्र-हल्दवानी

जिला-नैनीताल

शुक्रवार, 10 जनवरी 2025

मेहमान का सत्कार

मेरे एक मित्र ने बात चीत में यह बताया कि वह किसी रिश्तेदार  के घर ,रात्रि विश्राम के लिए गये थे।

शेष उनके अनुभव कुछ ऐसे थे। 


।।।।।मेहमान का सत्कार।।। 


बात चीत होगी जी भरकर। 

पहुंचा था मैं यही सोचकर। 

कुशल क्षेम जल पान हुआ। 

भोजन का निर्माण हुआ। 


बैठक कक्ष में खुल गया टी0वी0।

साथ-साथ बैठ गये तब हम भी।

सब के हाथ तब फोन आ गया। 

टी0वी0 का आभाष चला गया। 


सब टप-टप करने लगे फोन पर। 

किसकी किसको सुध वहां पर? 

व्यक्ति पांच पर सभी अकेले। 

थे गुरु को हाथ उठाये चेले।


सब दुनिया से बेखबर वे। 

भ्रांति लोक में पसर गये वे। 

मन ही मन वे कभी मुस्कराते। 

कभी मुख भाव कसैला लाते। 


फिर मैंने भी फोन उठाया। 

भ्रांति लोक में कदम बढाया। 

पल ,मिनट,घंटे बीत गये। 

यहां किसी को सुध नहीं रे। 


तभी किसी का फोन बज उठा। 

अनचाहे वह कान में पहुंचा। 

बात हुई कुछ झुंझलाहट में। 

नजर गयी दीवाल घडी़ में। 


रात्रि के दस बज गये थे। 

शीतल सब पकवान पेड़ थे।  

इतनी जल्दी दस बज गये। 

व्यन्जन सारे गर्म किये गये


खाना खाया फिर सो गये। 

सुबह समय से खडे हो गये। 

फिर मैं अपने घर आ गया। 

सत्कार मेरे ह्रदय छा गया। 




।।।विजय प्रकाश रतूडी़।।।

शनिवार, 4 जनवरी 2025

मेरे महबूब न मांग 

मुझसे पहले सी मोहब्बत मेरे महबूब ना मांग 

बड़े जलते हुए अंगारे थे हम जवानी में 
लगा हम आग दिया करते ठंडे पानी में
 नहीं कुछ रखा हैअब बातें इन पुरानी में

 ऐसी जीवन में बुढ़ापे में अड़ा दी है टांग 
मुझसे पहली सी मोहब्बत मेरे महबूब ना मांग 

गए वह दिन जब मियां फाख्ता मारा करते आती जाती हुई लड़कियों को ताड़ा करते 
अब तो जो पास में है उससे ही गुजारा करते

पड़े ढीले ,मगर मर्दानगी का करते स्वांग 
मुझसे पहली सी मोहब्बत मेरे महबूब ना मांग

हर एक बॉल पर हम मार देते थे छक्का  
हमारा जीतना हर खेल में होता पक्का
मगर इस बुढापे ने हमे कहीं का ना रक्खा 

जरा सी दूरी तक भी अब न लगा सकते 
छलांग 
मुझसे पहले सी मोहब्बत मेरे महबूब ना मांग 

हमारे साथ नहीं सबके साथ यह होता 
अपनी कमजोरियों से करना पड़ता समझौता 
आदमी अपनी सारी चुस्ती फुर्ती है खोता 

हरकतें करने लगता बुढ़ापे में ऊट पटांग 
मुझसे पहली सी मोहब्बत मेरे महबूब ना मांग

मदन मोहन बाहेती घोटू

शनिवार, 28 दिसंबर 2024

दिव्य प्रेम


दिव्यन और अनुष्का ,रहे प्रेम रस भीज 

दिव्य अणु है प्रेम का, इन दोनों के बीच 

इन दोनों के बीच , बंधा है बंधन ऐसा 

गहरा प्यार ,मिलन स्थल सागर के जैसा 

देते आशीर्वाद तुम्हें है घोटू दादा 

सदा करें ये प्यार, एक दूजे से ज्यादा 


इनका जीवन हमेशा, रहे सुखी संपन्न 

एक दूजे के साथ ये, हरदम रहे प्रसन्न 

हरदम रहे प्रसन्न , प्रार्थना यह ईश्वर से

इनके जीवन में खुशियां ही खुशियां बरसे

चहुमुखी करें विकास,हृदय से हम सब चाहे 

सोने की सीढ़ी, दादा घोटू चढ़ जायें 


मदन मोहन बाहेती घोटू

बुधवार, 4 दिसंबर 2024

सपना

गांव भरा था लोगों से। 

लहलहा रहे थे खेत। 

हर आंगन में गाय बंधी थी। 

बैल बंधे थे धवल सफेद। 


कुछ घरों में मुर्रा भैंसें। 

खड़ी हुई थी खाती घास। 

बहुएं उनको नहलाती थी। 

अंदर चुल्हा करती सास। 

बच्चों की किलकारी रह रह। 

मिश्री घोले कान में। 


सबके अपने खेत हैं। 

आम के पेड़ अमरुद के बाग। 

अपनी क्यारी फुलवारी है। 

सब्जी घर की घर का साग। 


घर के अंदर हर बर्तन। 

भरा हुआ है दालों से। 

ठूंस ठूंस कर कुठार भरे हैं। 

नाज झंगोरा दानों से। 

कुछ और ड्रम रखे हैं। 

उनमें मंडवा भरा पडा। 

इस औषधीय सतनाजे से। 

कमरा कमरा भरा पड़ा। 


कुछ तोमडे रखे हुए हैं। 

भरे तिल भंगजीर से। 

कुछ कमोले भरे लवालव। 

घर के देशी घी से। 


बाहर आंगन में है सबके। 

एक एक चुल्हा बना हुआ। 

दाल का भड्डू सुबह से ही। 

उसके ऊपर चढा हुआ। 


खाने वाले हर चुल्हे पर। 

दस बारह से नहीं हैं कम। 

तीन पीढियां साथ में रहती। 

बडे प्यार से तो क्या गम? 


स्वर्ग सी अनुभूति हुई थी। 

प्रेम नहीं तो स्वर्ग नहीं। 

शायद अतीत की थी यादें। 

यादें थीं यह स्वप्न नहीं। 

नींद खूली तो कुछ विश्वे के। 

घर में था मैं पडा हुआ। 

मैं मेरी पत्नी दो बच्चे। 

बाहर पेपर वाला खड़ा हुआ। 


शब्दार्थ।। कुठार =काठ या लकडी के बडे संदूक।। तोमडे =बीज के लिए संभाली लौकी का खोल।। कमोले =लघु घडे। 


।। खोया पाया से।। विजय प्रकाश रतूडी।

सोमवार, 25 नवंबर 2024

वह बहन हमारी चली गयी

जो सबकी बड़ी दुलारी थी

हम भी बहन की प्यारी थी

धार्मिक थी ,पर उपकारी थी

           वह बहन हमारी चली गयी

थी समझदार,सुलझे विचार

सबके प्रति मन में भरा प्यार

पाये थे अच्छे संस्कार

           वह बहन हमारी चली गयी

जिसने पग पग संघर्ष किया

पूरा जीवन आदर्श जिया

ऊंचे पद पर उत्कर्ष किया

          वह बहन हमारी चली गयी 

जनसेवा का व्रत था मन में

थी भरी हुई ऊर्जा तन में 

थी सदा यशस्वी जीवन में

           वह बहन हमारी चली गयी

सामाजिक जीवन रहा सदा

चेहरा रहता मुस्कान लदा

हो गयी सदा के लिए बिदा

           वह बहन हमारी चली गयी

प्रभु यही प्रार्थना,यही आस 

निज चरणों में दे उसे वास

वो पाये मोक्ष का दिव्य प्रकाश

          वह बहन हमारी चली गयी


मदन मोहन बाहेती घोटू



गुरुवार, 29 अगस्त 2024

मेरी बीबी, मेरी बीबी


मेरी बीबी,मेरी बीबी,

बड़ी ही प्यारी बीबी है 

मैं उसका प्यारा शौहर हूं 

यह मेरी खुशनसीबी है 


बड़ा ही स्वीट है नेचर 

मिलती जुलती है मस्काकर 

सभी की सहायता करने ,

हमेशा रहती है तत्पर 

मुस्काती ,मृदु भाषी ,

बड़ी ही सादी ,सीधी है 

मेरी बीबी ,मेरी बीबी

बड़ी ही प्यारी बीबी है 


सवेरे जब मैं उठता हूं 

तो झट से चाय है हाजिर 

प्लेट में काट करके फल 

खिलाती है वह मुझको फिर 

नहा कर जब निकलता

 नाश्ता तैयार रखती है 

मेरी बीवी मेरी बीवी 

बड़ी ही प्यारी बीवी है 


कभी जब टूट मैं जाता 

मुझे ढाढस बंधाती है 

कभी जब रूठ मैं जाता 

प्यार से वह मनाती है 

मेरे हर दर्द पीड़ा में ,

वो मेरा मेरा ख्याल रखती है 

मेरी बीवी मेरी बीवी 

बड़ी ही प्यारी बीवी है 


मेरे सुख में खुश रहती 

मेरे दुख में वो शामिल है  

प्रार्थना करती है मुझ पर

आए ना कोई भी मुश्किल 

बड़ी कोमल हृदय वाली 

मेरी सबसे करीबी है 

मेरी बीवी मेरी बीवी 

बड़ी ही प्यारी बीवी है 


मदन मोहन बाहेती घोटू

बुढ़ापे का कम्युनिकेशन 


इस बढ़ती हुई उम्र में यूं ,

कम हुआ हमारा कम्युनिकेशन 

कुछ गला हमारा बैठ गया ,

कुछ तुम भी ऊंचा सुनने लगे 


पहले जब भी हम लड़ते थे 

तो बोलचाल बंद हो जाती 

पर अब तो ऐसा लगता है 

हम रोज-रोज ही लड़ने लगे 


इस तरह खत्म है भूख हुई 

एक रोटी में पेट भर जाता 

या तो तुम पकाना भूल गई 

या फिर हम भूल गए खाना 


पहले तुम करती थी  फॉलो

अब हम करते तुमको फॉलो 

तुम कहती इस रस्ते पर चलो 

उसे रास्ते पर पड़ता जाना 


जितना तुम से बन सकता है 

तुम सेवा हमारी करती हो,

बढ़ता जा रहा दिनों दिन है 

हमने और तुममें अपनापन 


 मैं जीता सहारे तुम्हारे 

तुम जीती मेरे सहारे हो

देखो वृद्धावस्था लाई ,

जीवन में कितने परिवर्तन 


एकदूजे का एकदूजे बिन,

अब बिलकुल काम नहीं चलता 

अब प्यार हमारा या झगड़ा 

थमता है इस स्टाइल में 


हम एक दूजे से मुंह फेरे,

इस तरह रूठते रहते हैं,

तुम खुश अपने मोबाइल में 

मैं खुश अपने मोबाइल मे


मदन मोहन बाहेती घोटू

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-