महिलायें-महान बड़ी
महिलायें,सचमुच में,होती है महान बड़ी,
पति का भी ख्याल रखे,बच्चे भी पाले है
कभी सूर्य चंदा बन,रास्ता दिखलाती,
अंधियारे जीवन में,करती उजियाले है
जीवन की उलझन के डोरे भी सुलझाती,
और कभी मनभावन ,डोरे भी डाले है
मुख पर मुस्कान लिए,ख्याल रखे है सब का,
दफ्तर भी जाती है,घर भी संभाले है
कभी सरस्वती है तो ,कभी रूप दुर्गा का,
कभी ज्ञान बाँटें है,कभी दुष्ट मारे है
नारी तो देवी है,नारी सा कोई नहीं,
वो घर की लक्ष्मी है,घर को सँवारे है
मदन मोहन बाहेती 'घोटू'
बुजुर्गों के लिए शतायु, जीवन लाई भारत सरकार
-
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार द्वारा 22 मई 2025
को देशभर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'जीवन' मोबाइल ऐप और 'शतायु' डैशबोर्ड का ...
20 घंटे पहले
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया अपने बहुमूल्य टिप्पणी के माध्यम से उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन करें ।
"काव्य का संसार" की ओर से अग्रिम धन्यवाद ।