एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

गुरुवार, 18 सितंबर 2014

टेढ़ी वो अच्छी लगे

           टेढ़ी वो अच्छी  लगे

टेढ़ीमेढ़ी जिंदगी की ,टेढ़ीमेढ़ी राह है,
         टेढ़ेमेढ़े लोग है पर जिंदगी  अच्छी लगे
गोल लड्डू और होती बर्फियां चौकोर है,
        मगर हमको टेढ़ीमेढ़ी जलेबी अच्छी लगे
टेढ़ीमेढ़ी वक्र रेखा से सजा उनका फिगर ,
       उनकी नज़रें टेढ़ी भी हो ,तो हमें अच्छी लगे
बॉस टेढ़े,खुश उन्हें रखना भी टेढ़ी खीर है,
       सास टेढ़ी,उनकी टेढ़ी बेटी भी अच्छी लगे

घोटू

ये रास्ते है प्यार के

           ये रास्ते है प्यार के

पहले पकड़ा हाथ,उँगलियों को सहलाया ,
       पहुँची पकड़ी,फिर उनकी बाहों तक  पहुंचे
आगे बढ़ फिर उनके गालों को सहलाया ,
      और फिर उनके रेशम से बालों तक पहुंचे
फिर डाला जाता है बाहुपाश का घेरा ,
       एक एक कर ,फिर हर  बंधन खुल जाता है
ऐसे ही बस कदम बढ़ा कर धीरे धीरे ,
      'घोटू' अपनी मंजिल तक पहुंचा जाता   है       
'घोटू '

मोदी जी के जन्मदिन पर

         मोदी जी के जन्मदिन पर

आज विश्वकर्मा दिवस है,करें हम उनको नमन,
      सृष्टिकर्ता ,देवता वह,सृजन का ,निर्माण का
आज मोदी का जन्मदिन ,यह सुखद संयोग है,
      लिया है संकल्प जिसने ,देश नवनिर्माण का
देश का 'प्रगति पुरुष'यह,बड़ी लम्बी सोच है ,
      हौसला मन में भरा है,साथ ले विज्ञान का
 आओ हम तुम, सच्चे दिल से,करें प्रभु से प्रार्थना ,
    पूर्ण होवे स्वप्न उसका ,देश के  उत्थान का

घोटू
(पोस्टिंग में एक दिन के विलम्ब के लिए क्षमा याचना )

मंगलवार, 16 सितंबर 2014

सच्चा मिलन

        सच्चा मिलन

किलकारी जब भरता ,नन्हा प्यारा  बच्चा ,
         ममता से गोदी में उसको हम भर लेते
मिलते है जब दोस्त पुराने ,दिनों बाद तो ,
           उसकी झप्पी लेते,बाहों में भर लेते 
कोई अपना मिले ,गले उसके लग कर हम,
      काँधे से चिपकाते,अपनापन होता है
किन्तु प्रेम में पागलप्रेमी है जब मिलते,
    बाहुपाश में  बंधते ,वही मिलन होता है

घोटू

चुम्बन

              चुम्बन

कोई बच्चा अगर तुम्हे लगता है प्यारा ,
      तो गोदी में लेकर उसके गाल चूमना
कोई अच्छा लिखता उसकी कलम चूमना ,
    अच्छा कोई पकाता   उसके हाथ चूमना
जो मेहनत करते है चूमे उन्हें सफलता ,
    ये सबके सब ,होते है एकतरफा  चुम्बन
किन्तु मिलन में ,प्रेमीद्वय के लब जब मिलते,
   पागल से रसपान करें,वो सच्चा चुम्बन

घोटू 

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-