घोटू के पद
लीन्हो वोटर मोल
माई री मै तो,लीन्हो वोटर मोल
सस्तो महंगो ,कछु नहीं देख्यो,दीन तिजोरी खोल
आश्वासन को शरबत पिलवा ,मुंह में मिसरी घोल
वादों की रबड़ी चटवाई , मीठो मीठो बोल
मगर विरोधी ,दल वाले सब ,पोल रहे है खोल
टी वी पेपर वाले भी सब,रहे उडाय मखौल
चमचे सारे ,खनक रहे है,मेरी तारीफ़ बोल
'घोटू' अब वोटर की मर्जी ,जब होवेगा 'पोल '
ऊँट कौन करवट बैठेगा ,कोई सकत ना बोल
मदन मोहन बाहेती'घोटू'
आओ स्व गणना भरें - जनगणना 2027
-
जनगणना 2027 में स्व गणना कार्यक्रम आरंभ हो चुका है. स्व-गणना के लिए सबसे
पहले ब्राउज़र में *https://se.census.gov.in* वेबसाइट खोलनी होगी। इसके बाद
स्टेट ...
20 घंटे पहले