मगर माँ बस एक है
कई तारे टिमटिमाते,आसमां में रात भर,
मगर सूरज एक है और चंद्रमां बस एक है
कहने को तो दुनिया में कितने करोड़ों देवता,
मगर जो दुनिया चलाता,वो खुदा बस एक है
कई टुकड़ों में गयी बंट,देश कितने बन गए,
ये धरा पर एक ही है,आसमां भी एक है
कई रिश्ते है जहाँ में,भाभियाँ है चाचियाँ,
बहने है,भाई कई है ,मगर माँ बस एक है
मदन मोहन बाहेती'घोटू'
टूट जाते हैं स्वप्न
-
टूट जाते हैं स्वप्न स्वप्न देखा है मानव ने न जाने कितनी-कितनी बारलायेगा चिर
स्थायी शांतिइक दिन वहस्वर्ग से धरा पर उतारचैन की श्वास लेंगे जब जन बहेगी
प्रीत ...
5 घंटे पहले