एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

शुक्रवार, 20 अगस्त 2021

 जाओ चाय बना कर लाओ 
 
बूढ़े बुढ़िया, मियां बीबी, बैठ बुढ़ापे में क्या करते 
तनहाई में गप्प मारते ,अपना वक्त गुजारा करते 
दुनिया भर की, इधर उधर की, बहुत ढेर सारी है बातें 
कई बार जागृत हो जाती, पिछली धुंधली धुंधली यादें
 मुझे देखने आए थे तुम ,पत्नी जी ने पूछा हंसकर 
ऐसा मुझ में क्या देखा था, जो तुम रीझ गए थे मुझ पर 
क्या वह मेरी रूप माधुरी थी या था वो खिलता चेहरा 
या मेरी मासूम निगाहें, जिन पर पड़ा लाज का पहरा 
या फिर मेरा खिलता यौवन,या मतवाली मुस्कुराहट थी 
चोरी-चोरी तुम्हें देखना या फिर मेरी घबराहट थी
कुछ तो था जो तुम सकुचाए,रहे देखते मुझे एकटक
बढ़ी हुई थी मेरी धड़कन, धड़क रहा मेरा दिल धक धक 
न तो बात की ना कुछ पूछा ना कुछ बोले नही कुछ कहा 
यूं ही फुसफुसा,मां कानों में, तुमने झट से कर दी थी हां 
मैं बोला सच कहती हो तुम,मै था बिल्कुल भोला भाला 
पहली बार किसी लड़की को पास देखकर था मतवाला
 यूं कॉलेज में ,यार दोस्त संग  हम लड़की छेड़ा करते थे 
लेकिन बात बिगड़ ना जाए ,हम घबराते और डरते थे 
पहली बार तुम्हें देखा था जीवन साथी चुनने खातिर 
 तुम सुंदर थी भोली भाली रूप तुम्हारा था ही कातिल 
तुम्हें देख कर परख रहा था ,पत्नी बनी लगोगी कैसी 
फिर तुम्हारी शर्माहट और सकुचाहटभी थी कुछ ऐसी 
तुम जो ट्रे में लिए चाय के ,प्याले आई थी घबराते 
 हाथों के कंपन के कारण, चाय भरे प्याले टकराते उनकी टनटन का वह मधु स्वर मेरे मन को रिझा गयाथा 
 दिया चाय का प्याला जिसमें अक्स तुम्हारा समा गया था
 यह प्यारा अंदाज तुम्हारा, लूट ले गया मेरा मन था पहली चुस्की नहीं चाय की,वह मेरा पहला चुंबन था फिर आगे क्या हुआ पता है तुमको और मालूम मुझे है
 पति पत्नी बन जीवन काटा,मस्ती की और लिऐ मजे हैं 
अपनी पहली मुलाकात को, एक बार फिर से दोहराओ
 वक्त हो गया, तलब लगी है जाओ चाय बना कर लाओ

मदन मोहन बाहेती घोटू

मंगलवार, 17 अगस्त 2021

शांति का अस्त्र  मोबाइल

याद जमाना आता जब हमजो कुछ पल भी थे नामिलते
 बेचैनी सी छा जाती थी ,और चलती थी छुरियां दिल में 
 पर कुछ ऐसा पलटा मौसम, बदल गया है सारा आलम, तुम खुश अपने मोबाइल में, मैं खुश अपने मोबाइल में
 
 दूर-दूर हम बैठे रहते ,
नहीं किसी से कुछ भी कहते 
अपने अपने मोबाइल से ,
हम दोनों ही चिपके रहते 
फुर्सत नहीं हमें की देखें 
एक दूजे को उठाकर नजरें 
अपनी अपनी ही दुनिया में ,
खोए रहते हम बेखबरे 
आपस में हम बात करें क्या
,कोई टॉपिक नजर ना आता 
 मेरा वक्त गुजर जाता है, 
वक्त तुम्हारा भी कट जाता 
 बात शुरू यदि कोई होती, 
तू तू मैं मैं बढ़ जाती है 
 मेरे हरेक काम में तुमको ,
कोई कमी नजर आती है 
इसीलिए शांति से जीने 
का पाया यह रस्ता सुंदर 
व्यस्त रहो और मस्त रहो तुम ,
मोबाइल से खेलो दिनभर 
यह तुम्हारी सुन लेता है ,
दो आदेश ,काम करता है 
उंगली से तुम इसे नचाती ,
चुप रहता, तुम से डरता है 
मैं ये सब ना कर सकता था
 इस कारण होता था झगड़ा 
हम तुम बहुत सुखी है जब से,
 हाथों में मोबाइल पकड़ा 
मोबाइल ना शांति यंत्र यह,
टोका टाकी  मिट जाती है 
नोकझोंक सब बंद हो जाती,
 घर में शांति पसर जातीहै  
मौन भावना पर हो जाती,
रह जाती है दिल की दिल में 
तुम खुश अपने मोबाइल में, 
मैं कुछ अपने मोबाइल में

मदन मोहन बाहेती घोटू
शांति का अस्त्र  मोबाइल

याद जमाना आता जब हमजो कुछ पल भी थे नामिलते
 बेचैनी सी छा जाती थी ,और चलती थी छुरियां दिल में 
 पर कुछ ऐसा पलटा मौसम, बदल गया है सारा आलम, 
तुम खुश अपने मोबाइल में, मैं खुश अपने मोबाइल में
 
 दूर-दूर हम बैठे रहते ,नहीं किसी से कुछ भी कहते अपने अपने मोबाइल से ,हम दोनों ही चिपके रहते फुर्सत नहीं हमें की देखें एक दूजे को उठाकर नजरें अपनी अपनी ही दुनिया में ,खोए रहते हम बेखबरे आपस में हम बात करें क्या,कोई टॉपिक नजर ना आता 
 मेरा वक्त गुजर जाता है, वक्त तुम्हारा भी कट जाता 
 बात शुरू यदि कोई होती, तू तू मैं मैं बढ़ जाती है 
 मेरे हरेक काम में तुमको ,कोई कमी नजर आती है इसीलिए शांति से जीने का पाया यह रस्ता सुंदर 
व्यस्त रहो और मस्त रहो तुम ,मोबाइल से खेलो दिनभर 
यह तुम्हारी सुन लेता है ,दो आदेश काम करता है 
उंगली से तुम इसे नचाती ,चुप रहता, तुम से डरता है 
मैं ये सब ना कर सकता था इस कारण होता था झगड़ा 
हम तुम बहुत सुखी है जब से, हाथों में मोबाइल पकड़ा 
मोबाइल ना शांति यंत्र यह,टोका टाकी  मिट जाती है 
नोकझोंक सब बंद हो जातीघरमेंशांतिपसरजातीहै  मौन भावना पर हो जाती,रह जाती है दिल की दिल में 
तुम खुश अपने मोबाइल में, मैं कुछ अपने मोबाइल में

मदन मोहन बाहेती घोटू

शनिवार, 14 अगस्त 2021

किस्मत 

जिस दिन और जहां पर भी है होता जब भी जन्म हमारा 
उसी समय तय हो जाता है, पूरा जीवन चक्र हमारा 
उस पल की ही ,ग्रह स्थिति से, जन्मकुंडली अपनी बनती
चाल ग्रहों की ही जीवन के, पल पल का संचालन करती उसी समय अनुसार हमारा, भाग्य लिखा जाता है सारा जन्म स्थल भूगोल बनाता, कद काठी, रंग गोरा काला भाग्य लिखा रहता मुट्ठी में ,रेखाओं में अंकित होता 
 कब तक जीना, कैसे जीना, कब मरना, सब निश्चित होता 
 पूर्व जन्म के संचित कर्मों का जो भी है लेखा-जोखा इस जीवन में हमें भोगना ,पड़ता है फल उन कर्मों का केवल अच्छे कर्म हमारे ,भाग्य बदलने में सक्षम है इसीलिए सत्कर्म करो तुम ,जब तक बाकी तुम में दम है कामयाबी का ये ही नुस्खा,काम करो जी जान लगन से अपना भाग्य स्वयं लिख लोगे, यदि चाहोगे सच्चे मन से

मदन मोहन बाहेती घोटू
किस्मत वाला पति 

आप प्यार करते हैं जिनसे, उनसे ही कुछ कहते हैं 
बच्चों को मां-बाप इसलिये,कभी डांटते रहते हैं 
ताकि चले वे सही राह पर, गलत राह पर ना भटके
 प्यार भरी यह डाट निराली, होती है सबसे हटके 
जिन्हें समझते हो तुम अपना, ओर जिनसे है प्यार तुम्हे कभी कभी फटकार लगाने, का उन पर अधिकार तुम्हें स्कूल में मास्टर जी डांटे, पाठ याद करवाने को 
 डांट बॉस की दफ्तर में है, ड्यूटी सही निभाने को 
 डांट नहीं यह तो जादू का डंडा, बोले सर चढ़कर 
 जीवन में अनुशासन लाता ,हमें बनाता है बेहतर 
 प्यार प्रदर्शित अपना करने का यह ढंग निराला है 
 जिसे डाटती पत्नी वह पति ,सचमुच किस्मत वाला है 

मदन मोहन बाहेती घोटू

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-