एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

सोमवार, 8 अक्टूबर 2018

मकई  का भुट्टा और कॉर्न 

जबसे मकई का भुट्टा ,
अमेरिकन कॉर्न बन गया है 
गर्व से तन गया है 
देसी मकई की धानी ,
अब 'पॉपकॉर्न 'बन कर इतराने लगी है 
उसकी पौबारह हो गयी है क्योंकि ,
नयी जनरेशन भी उसे चाव से खाने लगी है 
अमरीकन कॉर्न के दाने 
हो गए है मोतियों से सुहाने 
कभी रोस्ट कर ,कभी उबाल कर ,
मसाला मिला कर खाये जाते है 
पिज़्ज़ा पर बिखराये जाते है 
इन्ही से  'कॉर्न फ्लेक्स 'बनाया जाता है 
जो की एक सेहतमंद नाश्ता कहलाता है 
और तो और ,नए नए बोर्न 
बेबी कॉर्न ,
भी मोहते सबका मन है 
स्नेक्स और सब्जी के रूप में ,
सबका प्रिय भोजन है 
मक्का की राबड़ी भी ,
अब विदेशी स्वाद के अनुरूप बन गयी है 
वो अब स्वीटकॉर्न सूप बन गयी है 
मकई का भुट्टा ,
कितने ही विदेशी रंग में रंग जाए मगर 
अंगारों पर सेक ,नीबू नमक लगा कर 
खाने का मज़ा ही कुछ और होता है 
तृप्त मन का पौर पौर होता है 
और मक्का की रोटी ,
सरसों के साग और गुड़ के साथ  
देती है गजब का स्वाद 
हम हिन्दुस्थानियों को इससे बड़ा प्यार है 
इसके आगे अमेरिकन कॉर्न से बने ,
सब के सब व्यंजन बेकार है 

मदन मोहन बाहेती 'घोटू '
सौभाग्य काअंकगणित 

जैसे अंक गणित में 
एक संख्या के आगे एक बिंदी लगाने पर 
उसकी कीमत दस गुनी ,
दो बिंदी लगाने पर सौ गुनी,  
तीन बिंदी लगाने पर हज़ार गुनी हो जाती है 
और जितनी बिंदी लगाओ ,
उतनी ही बढ़ती ही जाती है 
वैसे ही कनक छड़ी सी कामिनी ,
जब एक बिंदी अपने मस्तक पर लगाती है 
उसकी आभा बढ़ कर दस गुनी हो जाती है 
और बिंदी सी गोल सगाई की अंगूठी पहन ,
वो सौभग्यकांक्षिणी  बन जाती है 
शादी कर बिंदी सी गोल बिछियाए पहन 
वो कहलाती है सुहागन 
कानो की बाली या सोने का कंगन 
नाक की नथुनी या और अन्य आभूषण 
सब गोल गोल बिंदी से ,जब नारी तन पर सजते है 
उसकी शोभा और सौभाग्य को 
कई गुना बढ़ा देते है 
खनखनाती गोल गोल चूड़ियां भी 
सुहाग की निशानी है ,ऐसा माना जाता है 
इससे बिंदी का महत्व स्पष्ट नज़र आता है 
यही सौभाग्य का अंकगणित कहलाता है 

मदन मोहन बाहेती 'घोटू '  

रविवार, 7 अक्टूबर 2018

बुलंद हौंसले 

आते नहीं है हमको ज्यादा दंद फंद है 
दिखते जलेबी ,दिल से मगर कलाकंद है 
आती न चमचागिरी ना ही मख्खन मारना ,
मुहफट्ट है ,कुछ लोगों को हम नापसंद है 
हमने किसी के सामने ना हाथ पसारे ,
अल्लाह का करम है कि हम हुनरमंद है 
ना टोकते ,ना रोकते रास्ता हम किसीका ,
ना बनते दाल भात में हम मूसरचंद  है 
है नेक इरादे तो सफलता भी मिलेगी ,
करके रहेंगे साफ़ ,ये फैली जो गंद  है 
कुछ करने की जो ठान ले ,करके ही रहेंगे ,
जज्बा है मन में ,हौंसले अपने बुलंद है 

घोटू 
चार पंक्तियाँ -६ 

दीवारें  चमकदार थी और सेहतमंद थी 
रहती थी लगी रौनकें ,सबको पसंद थी 
इन खंडहरों को देख कर अंदाज लगा लो ,
था एक जमाना ,जब ये इमारत  बुलंद थी 

घोटू 
जल में रह कर कछुवे का विद्रोह  
      
तालाब भर में खौफ था ,मगरूर मगर का ,
       सब डरते थे ,मैंने भी उनकी बात मान ली 
कुछ दिन दबाये पैर ,दुबक कर पड़ा रहा ,
        एक दिन खुले में तैरने की ,ख़ुशी जान ली 
       यूं कायरों की  जिंदगी से मौत भली है 
       जीने को अपने ढंग से आजाद सभी है, 
 मन में मेरे विद्रोह के स्वर जागृत हुये 
              जल में रह बैर मैंने मगर से थी ठान ली ,
      देखा निडर सा तैरता मुझको तालाब में 
    कुछ मछलियां भी आ गयी थी मेरे साथ में 
अपने खिलाफ होती बगावत को देख कर ,
          जालिम मगर ने बंद कर अपनी जुबान ली 
     कोई से कभी भी नहीं डरने की बात थी 
     सीना उठा ,मुकाबला ,करने की बात थी 
मिल कर लड़ोगे ,आतयायी भाग जाएंगे ,
               एकता की शक्ति थी सबने ही जान ली 

मदन मोहन बाहेती 'घोटू ' 

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-