एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

सोमवार, 17 सितंबर 2018

         मोदी जी के जन्मदिन पर 

आज विश्वकर्मा दिवस है,करें हम उनको नमन, 
      सृष्टिकर्ता ,देवता वह,सृजन का ,निर्माण का 
आज मोदी का जन्मदिन ,यह सुखद संयोग है,
      लिया है संकल्प जिसने ,देश नवनिर्माण का 
देश का 'प्रगति पुरुष'यह,बड़ी लम्बी सोच है ,
      हौसला मन में भरा है,साथ ले विज्ञान का 
 आओ हम तुम, सच्चे दिल से,करें प्रभु से प्रार्थना ,
    पूर्ण होवे स्वप्न उसका ,देश के  उत्थान का 

घोटू  

शनिवार, 8 सितंबर 2018

प्रातः भ्रमण

रोज रोज,हर प्रातः प्रातः 
पति पत्नी दोनों साथ साथ 
सेहत के लिए भ्रमण करते,
हँस करते सबसे मुलाकात

कुछ प्रौढ़ और कुछ थके हुए
कुछ वृद्ध और कुछ पके हुए 
कुछ जैसे तैसे बिता रहे ,
अपने जीवन का उत्तरार्ध 
रोज रोज हर प्रातः प्रातः

कुछ रहते निज बच्चों के संग 
कुछ कभी सुखी ,कुछ कभी तंग 
एकांत समय में बतलाते ,
अपने सुख दुःख की सभी बात 
रोज रोज हर प्रातः प्रातः

कह बीते कल के हालचाल 
देते निकाल ,मन का गुबार 
हलके मन प्यार भरी बातें ,
करते हाथों में दिए हाथ 
रोज रोज हर प्रातः प्रातः

कोई प्रसन्न है कोई खिन्न 
सबकी मन स्तिथि भिन्न भिन्न 
सब भुला ,पुनः चालू करते ,
एक अच्छे दिन की शुरुवात 
रोज रोज हर प्रातः प्रातः

मदन मोहन बाहेती 'घोटू '


प्रातः भ्रमण 

रोज रोज,हर प्रातः प्रातः 
पति पत्नी दोनों साथ साथ 
सेहत के लिए भ्रमण करते,
हँस करते सबसे मुलाकात

कुछ प्रौढ़ और कुछ थके हुए
कुछ वृद्ध और कुछ थके हुए 
कुछ जैसे तैसे बिता रहे ,
अपने जीवन का   उत्तरार्ध 
रोज रोज हर प्रातः प्रातः 

कुछ रहते निज बच्चों के संग 
कुछ कभी सुखी ,कुछ कभी तंग 
एकांत समय में बतलाते ,
अपने सुख दुःख की सभी बात 
रोज रोज हर प्रातः प्रातः 

कह बीते कल के हालचाल 
देते निकाल ,मन का गुबार 
हलके मन प्यार भरी बातें ,
करते हाथों में दिए हाथ 
रोज रोज हर प्रातः प्रातः 

कोई प्रसन्न है कोई खिन्न 
सबकी मन स्तिथि भिन्न भिन्न 
सब भुला ,पुनः चालू करते ,
एक अच्छे दिन की शुरुवात 
रोज रोज हर प्रातः प्रातः 


मदन मोहन बाहेती 'घोटू ' 
 

गुरुवार, 6 सितंबर 2018


              अलग अलग मापदंड 

सत्तासीनों का दम्भ ,रौब ,स्वाभिमान हमारा,  है  घमंड 
अलग अलग लोगों खातिर ,क्यों अलग अलग है मापदंड 

कान्हा माखनचोरी करते ,वो बचपन क्रीड़ा  कहलाती 
हम करें जरा सी भी चोरी ,तो जेल हमे है  हो जाती 
वो गोपी छेड़े ,चीर हरे ,तो वह होती उसकी लीला 
हम वैसा करें मार डंडे ,पोलिस  कर देती है ढीला 
उनके तो है सौ खून माफ़ ,हम गाली भी दें ,मिले दंड 
अलग अलग लोगो खातिर क्यों अलग अलग है मापदंड

है मुर्ख ,भोगती पर सत्ता ,सत्तरूढ़ों की संताने 
हो रहे उपेक्षित बुद्धिमान ,कितने ही जाने पहचाने 
कितने लड्डू प्रसाद चढ़ते ,मंदिर में पत्थर मूरत पर 
और हाथ पसारे कुछ  भूखे ,भिक्षा मांगे मंदिर पथ पर 
कोई को मट्ठा  भी न मिले ,कोई खाता है श्रीखंड 
अलग अलग लोगो खातिर क्यों अलग अलग है मापदंड 

कोई प्रतियोगी अधिक अंक ,पाकर भी जॉब नहीं पाते 
कुछ वर्गों को आरक्षण है ,कुर्सी पर काबिज़ हो जाते 
लायक होने की कद्र नहीं ,जाती विशेष आवश्यक है 
कितने ही प्रतिभावानों का ,मारा जाता यूं ही हक़  है 
कोई उड़ता है बिना पंख ,कोई के सपने खंड खंड 
अलग अलग लोगों खातिर ,क्यों अलग अलग है मापदंड 

मदन मोहन बाहेती 'घोटू ' 
डंडे का डर 

पहले राजे महाराजे फिर मुगल सल्तनत 
और कई वर्षों तक फिर अंग्रेजी हुकूमत 
हुए  गुलाम  बने  रहने  के इतने  आदी 
हमें कठिन हो रहा पचाना अब आजादी
इसीलिये हम आपस में ही झगड़ रहें है 
एक दूजे की टांग खींच कर पकड़ रहे है 
बात बात पर चिल्लाते है,लगते  लड़ने 
एक केंकड़ा  दूजे का  ना देता  बढ़ने 
मुश्किल से जिस आजादी का स्वाद चखा है 
हमने उसको एक मखौल बना रख्खा  है  
आसपास दुश्मन है ,विपदा कई खड़ी है 
लेकिन हमको सबको अपनी सिर्फ पड़ी है 
अपनी ढपली अपना राग पीटते हरदम 
मिल कर कभी न कोरस में कुछ गा पाते हम  
भले देश में  इतने ज्यादा  संसाधन है 
उन्हें लूट बस अपना पेट भर रहे हम है 
बात बात ,बेबात ,करें आपस में दंगे 
इस हमाम में तो हम सब के सब है नंगे 
रहा यही जो हाल अगर तो मुश्किल होगी 
कैसे हमको प्राप्त हमारी मंजिल होगी 
इतनी अधिक गुलामी खूं में बैठ गयी जम 
बिन डंडे के डर से काम न कर पाते हम 
हो डंडे का जोर तभी आता अनुशासन 
वरना इधर उधर बिखरे रहते है कण कण 
फहराता है सदा किसी का तब ही झंडा 
नीचे लगा हुआ  होता जब उसमे डंडा 

मदन मोहन बाहेती 'घोटू '   

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-