एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

मंगलवार, 2 जून 2015

हवा हवाई

              हवा हवाई

हवा कुछ इस तरह से आजकल बदली जमाने की
हवा सब हो गयी है  संस्कृति , रिश्ते  निभाने  की
कमाए चार  पैसे क्या ,  हवा में   लोग उड़ते है
हवा सारी  निकल जाती ,हक़ीक़त से जो जुड़ते है 
बनाते है हवाई  जो किले ,और कुछ  नहीं  करते 
हवा थोड़ी सी भी बदली ,   पतंगों की तरह कटते 
हवाबाजी दिखाते है ,बने अफसर जो  दफ्तर में
हवा उनकी खिसकती है ,पत्नी के सामने ,घर में
हवा के रुख के संग चलना ,समझदारी है कहलाता
हवा में जो उड़ा देता ,बड़ो की सीख,  पछताता
हवा जब तेज चलती है ,तो सब कुछ है उड़ा देती
हवा जब मंद बहती है तो मौसम का मज़ा देती
दर्द होता हवा मुंह से ,आह बन कर निकलती है 
उदर का दर्द, जाता जब, हवा नीचे  खिसकती  है
हवा में सांस हम लेते ,न जी सकते ,हवा के बिन
हवा है खुश्क ,हम सबकी,बढे मंहगाई है हर दिन

मदन मोहन बाहेती'घोटू'
 

लाल मिर्च और तुम

         लाल मिर्च और तुम

हरी ना ,काली ना वो लाल लाल मिर्ची थी ,
   और बस एक ही चुटकी तो डाली थी हमने
सोच कर ये कि तुमको स्वाद ये सुहायेगा,
  पता ना मुंह तुम्हारा इतना क्यों लगा जलने
कहीं कल पान जो खाया था मुंह रचाने को,
   किसी ने उसमे अधिक चूना लगाया होगा
काट ली होगी जुबां और मुंह , चूने ने,
   स्वाद जो तेरे हसीं होठों का पाया  होगा 
या कि फिर तुमने ही काटी जुबान खुद होगी ,
    बड़े चटखारे ले के खा रही थी कल खाना
या कमी तुममे हो गयी  विटामिन डी की,
      रही हो 'ए 'क्लास ही तो तुम ,जाने जाना
ये भी हो सकता है कि लाल लाल होठों ने ,
      जलन के मारे की हो सारी ये नाकाबंदी
घुसे जो लाल कोई चीज जो मुंह के अंदर ,
     लगे मुंह जलने,लगी मिर्च पे यूं पाबंदी
समझ के गोलगप्पा मुझको प्यार करती हो ,
   और रह रह के जब भरती  हो मुंह से सिसकारी
मेरा दिल बावला सा उछल उछल जाता है,
      तुम्हारी ये अदा ,लगती मुझे बड़ी  प्यारी 
इसलिए चाहता था ,चटपटा सा कुछ खाकर ,
     मिलन की आग सी लग जाए तुम्हारे दिल में
हरी ना,काली ना वो लाल लाल मिरची थी,
     और बस एक ही  चुटकी तो डाली थी हमने
सोच कर ये कि तुमको स्वाद ये सुहायेगा ,
      न जाने मुंह तुम्हारा ,इतना क्यों लगा जलने

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

ये ग़ालिब हो नहीं सकता

           ये ग़ालिब हो  नहीं सकता

तुम्हारे गाल अच्छे है और लब भी खूबसूरत है ,
      मगर ग़ालिब तुम्हे कह दूँ ,ये मुझ से हो नहीं सकता
मियां ग़ालिब का अंदाजे बयां सब से निराला था,
     मगर अंदाज तुम सा भी ,किसी का हो नहीं सकता
बड़ा बेआबरू होकर तेरे कूचे से निकला हूँ ,
      मैं  कितनी बार ही लेकिन ,तुझे मैं  खो नहीं सकता
दिले नादाँ के दर्दों की ,दवाई पूछता सबसे,
       इश्क़ पर जोर ग़ालिब का भी देखो  हो नहीं सकता
गालिबन रोज तुम गाली ,मुझे देती हो शेरों सी,
        मैं कुत्ते सा हिलाता दुम ,शरम  से रो नहीं सकता 
हमारी फांकामस्ती ने,रंग क्या क्या दिखाये  है ,
       पकाता ,माँजता बर्तन पर कपडे  धो नहीं  सकता

घोटू

राहुल के -मन की बात -मोदीजी से

             राहुल के -मन की बात -मोदीजी से

मुझे मालूम  स्विज़रलैंड है इंग्लैंड ,अमरीका,
     पता है इटली का,थाईलैंड का बैंकॉक है मालूम
और तुम घूमते ही रहते हो ,देशों,विदेशों में,
    न जाने साल भर में देश कितने घूम आये तुम
कहीं बच्चों के संग खेलो ,कहीं तबला बजाते हो ,
    जिधर भी जाते हो,होता उधर मोदी ही मोदी है 
न जाने कौन सा जादू चलाते हो तुम लोगों पर,
    मुझे ना पूछता कोई, मेरी लुटिया  डुबो दी  है
अभी तक देश की सत्ता ,हमारे हाथों में ही थी ,
      हमारे पुश्तैनी धंधे पे , तुमने सेंध  मारी  है
मैं तपती धूप में,गाँवों में सड़कों पर रहूँ फिरता,
    करूं पदयात्राएं ,तुमने वो  हालत  बिगाड़ी  है
मैं भी पीएम बन सकता था पर अम्मा खिलाड़ी है,
  अपने रिमोट से दस साल तक सत्ता चलाई है
बना कर सबको कठपुतली ,नचाया उँगलियों पर था,
   घोटाले करवा हमने की ,करोड़ों की कमाई है
मगर हम ये समझते थे कि हिन्दुस्थान की जनता ,
  बड़ी भोली है,बहकावे में ,आ जाएगी  वादों पर
मगर तुमने दिखा सपने कि अब आएंगे अच्छे दिन,
   पलीता ही लगा डाला, हमारे सब इरादों पर
जो वादे इतने सालों से ,किये हमने चुनावों मे ,
    हमारे उन ही वादों को,चुरा ,जीते इलेक्शन तुम
अगर इनमे से आधे भी ,जो वादे पूर्ण कर दोगे ,
  तो फिर अगले इलेक्शन तक,हमारी हस्ती होगी गुम
घूम कर इतने देशों में,छवि अपनी निखारी है,
   हमारे देश की छवि को भी ,कुछ  तुमने सुधारा  है
मगर मैं और मेरी पार्टी आ जाए हाशिये पर,
   कभी भी बात ये मुझको ,नहीं होती गंवारा    है
मुझे मालूम है कि कुछ पुराने मेरे चमचे है,
    चने के झाड़ पर मुझको ,चढ़ाते  रहते है अक्सर
भले ही कुछ भी दूँ भाषण,मगर ये जानता हूँ मैं ,
    कि ये सरकार तुम्हारी ,कर रही काम है बेहतर
मगर मजबूरी मेरी है,तभी आलोचना करता,
     मुझे अस्तित्व अपना भी तो रखना देश में कायम
इसलिए रोज हंगामा,ये पदयात्रायें  और ड्रामा,
       प्रदर्शन  ,मोरचेबाजी ,रोज ही करते रहते हम
भले तुम सूट पहनो या कि आधी बांह का कुरता ,
     पहनना वस्त्र मरजी के,सभी को है ये आजादी
हम पिछले साठ  सालों से ,सिर्फ वादे रहे करते ,
     मगर तुमने,बरस भर में तरक्की करके दिखलादी
     
   मदन मोहन बाहेती'घोटू'  

शनिवार, 30 मई 2015

मोदी उचाव -पप्पूजी से

           मोदी  उचाव -पप्पूजी से

सत्ताच्युत शहजादे जी ,
और रूठ कर लौटे हुए राजकुमार
तुम्हे नरेन्द्र मोदी का ढेर सारा प्यार
जब तुम्हारी पार्टी पॉवर में थी,
हुए थे बहुत घोटाले
तुम्हारे इशारों पर नाचते थे सारे
देश की जनता को जब ये नज़र आया
इस चुनाव में तुम्हे सत्ता से हटाया
ये बात तुम्हारी पार्टी पचा नहीं पारही है
और बिना बात ,हाय तोबा मचा रही है
हमारे एक साल के शासन में ,
जब तुम ढूंढ न पाये कोई लफ़ड़े
तो तुमको नज़र आने लगे मेरे कपडे
विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के सामने या ठन्डे मुल्कों में ,
अगर मैं सूट पहनू तो तुम्हे सूट नहीं करता
और मैं  तुम्हारी तरह ,
जीन्स और टीशर्ट पहन नहीं सकता
क्योकि हर पद की होती है एक मर्यादा
अब तुम्हे क्या कहूँ ज्यादा
अगर मैं महात्मा गांधी की तरह धोती पहनू ,
तो बोलोगे मोदी कर रहा नाटक है
हम गांधी है और गांधीजी की वेशभूषा ,
हमारी विरासत है
मैं जैकेट पहनू तो तुम कहोगे कि  उस पर,
तुम्हारे पिताजी के नाना का नाम है
नक़ल करना ही मोदीजी का काम है
कॉंग्रेस साठ  साल से नारा दे रही है कि ,
हम गरीबी हटाने वाले है
मोदीजी ने नाम बदल कर कह दिया
कि अच्छे दिन आने वाले है
हम कोई भी योजना लाते है ,तुम कहते हो,
ये तुम्हारी सरकार ने चालू की थी
और मोदीजी ने नाम बदल कर,
 वाह वाही जीती 
मैं कुर्ता पाजामा भी पहनू तो कहोगे ,
ये तो  मेरी नक़ल है
पर अगर तुममे थोड़ी सी भी अकल है
तो देखोगे कि तुम्हारे कुरते की बांहे
पूरी लम्बी  है ,जिन्हे तुम चढ़ाते हो गाहे बगाहे
और मेरे कुरते की तो पहले से ही है आधी बाहें
दर असल छप्पन दिनों के अज्ञातवास में
तुमने क्या किया बैंकॉक में
मुझे ये बात तो नहीं मालूम
पर जबसे लौट के आये हो तुम
जैसे कोई तुतला र को ल बोलता है
तुम 'झ 'को 'ट 'बोलने लगे हो
पहले झल्ले थे अब ठल्ले  लगने लगे हो
' सूझ बूझ 'की सरकार  को ,
' सूट बूट 'की सरकार  कहते हो
और यूं ही दिन भर बिलबिलाते रहते हो
'मैं गरीब किसान के घर गया था ,
मोदीजी किसी किसान के घर गए क्या ?
कल ये पूछोगे 'मैं इतने दिन बैंकॉक रहा ,
मोदीजी बैंकॉक रहे क्या  ?
भैया तुम्हे जो करना है तुम करो,
मुझे जो उचित लगता है ,मैं करूंगा
 जनता के भले के लिए मैं जीऊंगा,मरूंगा
तुम्हारे बेवकूफी भरे जुमलों पर,
तुम्हारे चमचे ताली बजा देते है
कुछ न्यूज़ चैनल हेड  लाइन बना देते है
कुछ तुम्हे कांग्रेस प्रेसिडेंट बनाने की कह ,
तुम्हे सर पर चढ़ाते रहते है
अब तुम्ही समझ जाओ,
लोग तुम्हे पप्पू क्यों कहते है       

मदन मोहन बाहेती'घोटू'          

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-