खर्राटे
नींद में गाफिल जो रहते,होंश है उनको कहाँ
उनके खर्राटों को सुन कई,लोग होते परेशां
खुद तो सोते चैन से और दूसरों को जगाते
आदमी को अपने खर्राटे नहीं है सुनाते
इस तरह ही दूसरों की बुराई आती नज़र
लोग अपनी बुराई से,रहा करते बेखबर
झांक कर के देखिये अपने गरेंबां में कभी
नज़र आ जाएगी तुमको,स्वयं की कमियां सभी
कमतरी का अपनी सब,अहसास जिस दी पायेंगे
खर्राटे या बुराई सब खुद बखुद मिट जायेंगे
मदन मोहन बाहेती'घोटू'
बुद्ध पूर्णिमा और मई दिवस
-
बुद्ध पूर्णिमा और मई दिवस मार्क्स ने संगठित होने का मंत्र दे मज़दूरों का
आत्म सम्मान बढ़ायादिया बुद्ध ने मुक्ति का अष्टांगिक मार्ग विपासना ध्यान
सिखाया !श...
13 घंटे पहले