एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

मंगलवार, 16 सितंबर 2014

वो नरेंदर -ये नरेन्दर

        वो नरेंदर -ये नरेन्दर

था एक नरेंदर ,शिकागो ,जाकर के जिसने दिया ज्ञान
उस तेजोमय तपस्वी का ,छा गया ,विवेकानंद  नाम
भगवां वस्त्रों में सजा हुआ ,माथे पर बांधा था साफा
होगया अमरिका मन्त्रमुग्ध,लख उसके चेहरे की आभा
एक ये नरेंद्र है भारत का ,हर जगह बढ़ा जो रहा मान
छा गया वहां ,ये जहाँ गया ,नेपाल भले हो या जापान
अमरीका में भी इसका जादू ,सर पर चढ़ कर बोलेगा
जब बहा प्यार की गंगा ,सबके मन की गांठे खोलेगा
भारत की शान बढ़ाएगा ,भारत का डंका गूंजेगा
अमरीका में 'मोदी मोदी 'का नारा हर घर गूंजेगा

मदन मोहन बाहेती 'घोटू'

नज़रे इनायत

           नज़रे इनायत

तुम जो भी करो ,है मुनासिब तुम्हे ,
         हम जो भी करें,हम कसूरवार  है
है हमारी खता,सिर्फ इतनी ही बस,
         चाहते है तुम्हे ,करते हम  प्यार है
जो तुम्हारी रजा,वो हमारी रजा ,
         ना तुम्हारी,हमारा भी  इंकार है
ऐसे आशिक़ कहीं भी मिलेंगे नहीं ,
        जो कि होने को कुर्बान ,तैयार है
आप नज़रें उठा कर ,हमें देखती ,
       चाँद का हमको हो जाता ,दीदार है
होगी नज़रे इनायत कभी हम पे भी,
       आएगा वो भी दिन हमको इन्तजार है

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

मोदी का मेंजिक

              मोदी का मेंजिक

कल तक जिनको अपने घर में ,घुसने से था इंकार  जिन्हे  ,
                   वो  इन्तजार में उनके ही ,अब  पलक बिछाए बैठे है
हम भी वो ही,वो भी वो ही,पर जब से उन पर हुस्न चढ़ा,
                  उनसे मिलने की होड़ मची,सब नज़र  गड़ाये  बैठे  है
उनके चर्चे इस कदर छा रहे है पूरी दुनिया भर में,
                   सब उनसे मिल कर समझौते की आस लगाए बैठे है
नेपाल फ़िदा,जापान फ़िदा ,आ रहा चीन खुद मिलने को,
                   अपने  प्यारे मीदी जी  यूं , दुनिया पर छाये  बैठे है

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

रविवार, 14 सितंबर 2014

समर्पण सुख

             समर्पण सुख
फल अगर निज गर्व में ,चिपका रहेगा डाल पर,
टूट कर ना दे किसी को स्वाद तो सड़  जाएगा
पुष्प ,माला में गूथेंगा ,चढ़ेगा  भगवान पर ,
डाल पर ही रहेगा तो  बस यूं ही कुम्हलायेगा
जिंदगी की सार्थकता है समर्पण ,इसलिए ,
तू किसी को समर्पित हो और किसी के काम आ
रूप से भरपूर तुझको ,बनाया भगवान ने,
चाहता हूँ मैं तुझे ,तू बांह  मेरी ,थाम  आ
देख ले ,तू मान जा ,इसमें है तेरा  फायदा ,
सुख किसी को मिलेगा तो सफल होगी जिंदगी
यदि तुम्हारे समर्पण से ,संवरे जीवन किसी का,
इससे बढ़ कर नहीं होती है खुदा की बंदगी

मदन मोहन बाहेती'घोटू;

कमजोर पड़ता दिख रहा अब 'देसी' च्यवनप्रास...




कर्म करके फल पायें
ये आम बात है,
कर्म कोई और करे
लेकिन फल पायें हम
ये खास बात है...

अध्यापक पढ़ाये और
हम मेहनत से पढ़ाई करें
परीक्षा में प्रश्नपत्र हल करें
और तब पास हों
ये आम बात है,
हम करें घुमाई अध्यापक पढ़ाये
वही हल करे प्रश्नपत्र परीक्षा में और
हम अच्छे अंकों से पास हो जायें
तो ये खास बात है...

बच्चे विद्यालय जायें
शिक्षक मन लगाकर पढ़ायें
अधिकांश बच्चे पास हो जायें
ये आम बात है,
बच्चे विद्यालय जायें
शिक्षक चुटकुले सुनायें
पढ़ने के लिये कोचिंग बुलायें
जो जाये कोचिंग सिर्फ वही हो पास
तो ये खास बात है...

महीने भर मेहनत से काम करें
और तब पायें तन्ख्वाह
ये आम बात है,
घर में बैठ कर भी लगे हाजिरी
और पायें मोटी तन्ख्वाह
तो ये खास बात है...

नौ महीने तक तमाम तकलीफें सहें
तब कहीं जाकर मातृत्व सुख मिले
ये आम बात है,
कोई और तकलीफें सहे
हमारी सेहत और सुन्दरता
ज्यों की त्यों बनी रहे
और मातृत्व सुख भी पा जायें
तो ये खास बात है...

हम करें अपराध
पुलिस आये पकड़्कर ले जाये
ये आम बात है,
हम करें अपराध और
हम ही पुलिस बुलायें
अपनी जगह किसी और को पकड़वायें
तो ये खास बात है...

हम पड़ें बीमार
डॉक्टर वसूले भारी फीस
और तब हो हमारा इलाज
ये आम बात है,
हम पड़ें बीमार
कोई और बिल चुकाये
हमारी एक किडनी
डॉक्टर चुपके से उसे थमाये
तो ये खास बात है...

अदालत में चले मुकदमा
सारे सबूत गवाह जुटायें
केस जीत जायें
ये आम बात है,
न गवाह न सबूत लायें
सीधे जज को पटायें
केस जीत जायें
तो ये खास बात है....

हमेशा करें अच्छे काम
हमेशा तारीफ पायें
चर्चित हो जायें
ये आम बात है,
हमेशा करें उल्टे सीधे काम
हमेशा खिंचाई करायें और
खूब चर्चा में आयें
तो ये खास बात है....

अब आप करें फैसला
बनना है आम या खास,
पर इतना जान लीजिये कि
कमजोर पड़ता दिख रहा
अब 'देसी' च्यवनप्रास...

- विशाल चर्चित

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-