एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

सोमवार, 9 अप्रैल 2012

अहमियत-बीबी की

अहमियत-बीबी की

सुबह उठ कर पत्नी को पुकारते है,सुनो चाय लाओ
थोड़ी देर बाद फिर आवाज़,सुनो नाश्ता  बनाओ
क्या बात है ,आज अभी तक अखबार नहीं आया है
जरा देखो तो ,किसी ने दरवाजा  खटखटाया है
अरे आज बाथरूम में ,साबुन नहीं है क्या
और देखो तो,कितना गीला पड़ा है तौलिया
अरे ,ये शर्ट का बटन टूटा है, जरा लगा दो
और मेरे मौजे कहाँ है,जरा ढूंढ के ला दो
लंच के डब्बे में बनाये है ना,आलू के परांठे
दो ज्यादा रख देना,मिस जूली को है भाते
देखो अलमारी पर कितनी धुल जमी पड़ी है
लगता है कई दिनों से डस्टिंग नहीं की है
गमले में पौधे सूख रहे है,क्या पानी नहीं डालती हो
दिन भर करती ही क्या हो बस गप्पे मारती हो
शाम को डोसा खाने का मूड है,बना देना
बच्चों की परीक्षाये आ रही है,पढ़ा  देना
सुबह से शाम तक कर फरमाईशें नचाते है
चैन से सोने भी नहीं देते,सताते है
दिनभर में बीबीयाँ कितना काम करती है
ये तब मालूम पड़ता है जब वो बीमार पड़ती है
एक दिन में घर अस्त व्यस्त हो जाता है
रोज का सारा रूटीन ही ध्वस्त  हो जाता है
आटे दाल का सब भाव पता  पड़ जाता
बीबी की अहमियत क्या है ,ये पता चल जाता

मदन मोहन बाहेती 'घोटू'

कारण -गरमी का

कारण -गरमी  का

---------------------

चार छुट्टियाँ मिलाती,मर्दों को महीने में

औरतें अधिकतर ही ,छुट्टियाँ मनाती है

तारे भी कई बार ,तड़ी मार देतें है,

अमावास को चंदा की भी छुट्टी  आती है

चार माह बरसते है ,बरस भर में बदल कुल,

और हवा अक्सर ही ,छुट्टी कर जाती  है

काम बिना छुट्टी कर,सूरज जब मन ही मन,

जलता है ,तो किरणों में ,फिर गरमी आती है


मदन मोहन बहेती 'घोटू'


छुटका बसा विदेश, पूर कर बड़ी पढ़ाई

दूँ उसको आशीष, होय इक बोदा लड़का-

बोदा लड़का था बड़ा, पर छुटका विद्वान ।
मार-पीट घूमे-फिरे, सारा घर उकतान ।
 
सारा घर उकतान, करूँ नित मार कुटाई ।
छुटका बसा विदेश, पूर कर बड़ी पढ़ाई ।

रविकर बूढ़ी देह, सेवता घर-भर बड़का ।
दूँ उसको आशीष, होय इक बोदा लड़का ।।

शनिवार, 7 अप्रैल 2012

थकान-करे बेकाम

थकान-करे बेकाम

एक भाभीजी थी काफी उदास

उनकी शिकायत थी,कि जब उनके पति,
जब  घर आते है,
दिन भर ऑफिस में काम करने के बाद
तो शाम को किसी भी काम के नहीं रह जाते है
न बाज़ार से सब्जी लाते है
न होटल में खिलाते है
बस थके हारे,खर्राटे भरते हुए सो जाते है
अब उन्हें ये कौन बताये,
वो ओफिस मे क्या क्या गुल खिलाते है
और शाम तक होती क्यों,ऐसी हालत है
क्योंकि उनकी सेक्रेटरी के पति को भो,
अपनी पत्नी से ,ये ही शिकायत है

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

 

जस्य नारी पूज्यन्ते----

जस्य नारी पूज्यन्ते----

कहते है, भारत में,

छप्पन करोड़ देवता पूजे जाते  है
जिधर देखो उधर ,
देवता ही देवता नज़र आते है
इसका कारण है,
नारी की पूजा होती है सदा
और संस्कृत का श्लोक है,
'जस्य नारी पूज्यन्ते,रमन्ति तत्र देवता'
यहाँ नारी को देवी कहा जाता है
और नारी का देवी रूप
,देवताओं को सुहाता  है
हमारे देश में नारी का कितना आदर है,
इसी बात से  जाना जा सकता है
कि सभी अवतारों को,
साल में एक दिन,
जैसे राम को रामनवमी को,
कृष्ण को,जन्माष्ठमी को,
पूजा जाता है
पर देवी को वर्ष में दो बार,
और वो भी नो नो दिनों के लिए,
नवरात्र में पूजा जाता है

मदन मोहन बाहेती 'घोटू'

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-