एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

रविवार, 14 अप्रैल 2024

Girl

girl

--
Vous recevez ce message, car vous êtes abonné au groupe Google Groupes "Fun funn".
Pour vous désabonner de ce groupe et ne plus recevoir d'e-mails le concernant, envoyez un e-mail à l'adresse fun-funn+unsubscribe@googlegroups.com.
Cette discussion peut être lue sur le Web à l'adresse https://groups.google.com/d/msgid/fun-funn/47f81fa2-8cba-4d6b-960e-116350941b21n%40googlegroups.com.
Pour obtenir davantage d'options, consultez la page https://groups.google.com/d/optout.

शनिवार, 13 अप्रैल 2024

Sexy girl kiss neck


sexy girl kiss neck

--
Vous recevez ce message, car vous êtes abonné au groupe Google Groupes "Fun funn".
Pour vous désabonner de ce groupe et ne plus recevoir d'e-mails le concernant, envoyez un e-mail à l'adresse fun-funn+unsubscribe@googlegroups.com.
Cette discussion peut être lue sur le Web à l'adresse https://groups.google.com/d/msgid/fun-funn/b3d626a6-1fb7-4b8a-a4d7-3b997552d42bn%40googlegroups.com.
Pour obtenir davantage d'options, consultez la page https://groups.google.com/d/optout.

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024

Funny baby face


Funny baby face

--
Vous recevez ce message, car vous êtes abonné au groupe Google Groupes "Fun funn".
Pour vous désabonner de ce groupe et ne plus recevoir d'e-mails le concernant, envoyez un e-mail à l'adresse fun-funn+unsubscribe@googlegroups.com.
Cette discussion peut être lue sur le Web à l'adresse https://groups.google.com/d/msgid/fun-funn/2857ed23-3694-4580-a683-588abdcc8481n%40googlegroups.com.
Pour obtenir davantage d'options, consultez la page https://groups.google.com/d/optout.

गुरुवार, 11 अप्रैल 2024

Make money


Screenshot_20240411-002515.jpg

--
Vous recevez ce message, car vous êtes abonné au groupe Google Groupes "Fun funn".
Pour vous désabonner de ce groupe et ne plus recevoir d'e-mails le concernant, envoyez un e-mail à l'adresse fun-funn+unsubscribe@googlegroups.com.
Cette discussion peut être lue sur le Web à l'adresse https://groups.google.com/d/msgid/fun-funn/35991b7d-90b2-4539-9d4c-c733319ade5en%40googlegroups.com.
Pour obtenir davantage d'options, consultez la page https://groups.google.com/d/optout.

बुधवार, 10 अप्रैल 2024

रोज ही रात पड़ने पर, नींद आंखों में घुल जाती 

किसी का फोन आता है, नींद झट से है खुल जाती 

जगाती लाख है पत्नी ,मगर हम उठ नहीं पाते 

पलंग पर पांव फैला कर ,भरा करते हैं खर्राटे 

बड़ी मस्ती के आलम में, मुंह को ढक के चादर से 

करो कोशिश कितनी भी ,नहीं उठ पाते 

बिस्तर से 

डूबते रहते आलस में ,हमेशा पागलों भांति किसी का फोन आ जाता ,नींद झट से है खुल जाती 


जगाया कूक कोयल ने, मधुर से गीत गा 

 गाकर 

बोलकर कुकड़ू कूं मुर्गा,थक गया पंख फैला कर 

थपथपा कर हवा ने भी ,जगा दें हमको, कोशिश की 

सूर्य की किरणों ने आकर, उठा दे हमको

साजिश की

 झटक कर लेकिन उठ जाते,फोन की घंटी जब आती 

किसी का फोन आ जाता,नींद झट से है खुल जाती


मदन मोहन बाहेती घोटू

Sexy pool girl


sd2.jpeg

--
Vous recevez ce message, car vous êtes abonné au groupe Google Groupes "Fun funn".
Pour vous désabonner de ce groupe et ne plus recevoir d'e-mails le concernant, envoyez un e-mail à l'adresse fun-funn+unsubscribe@googlegroups.com.
Cette discussion peut être lue sur le Web à l'adresse https://groups.google.com/d/msgid/fun-funn/350ce68e-1fbc-4a47-9472-db73285c5617n%40googlegroups.com.
Pour obtenir davantage d'options, consultez la page https://groups.google.com/d/optout.

मंगलवार, 9 अप्रैल 2024

सीएए और अग्‍न‍िपथ योजना होगी खत्म, ओल्ड पेंशन स्कीम से मनरेगा तक पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने घोषणापत्र में किए ये बड़े वादे

सीएए और अग्‍न‍िपथ योजना होगी खत्म, ओल्ड पेंशन स्कीम से मनरेगा तक पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने घोषणापत्र में किए ये बड़े वादे आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीत‍िक दल अपने पार्टी घोषणापत्रों का ऐलान कर रहे हैं. इस बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने भी शन‍िवार (6 मार्च) को अपना 'मेन‍िफेस्‍टो' र‍िलीज कर द‍िया है. इसमें मनरेगा के तहत न्‍यूनतम मजदूरी बढ़ाने की गारंटी से लेकर ओपीएस को बहाल करने और सीएए-अग्‍न‍िपथ जैसी केंद्र की योजना को खत्‍म करने का वादा जनता से क‍िया है. लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से जारी घोषणापत्र में पार्टी ने वादा क‍िया है क‍ि वो आरक्षण कोटा में 50 प्रतिशत की मनमानी ल‍िम‍िट को हटाने, 33 फीसदी वूमेन र‍िजर्वेशन को तत्‍काल लागू कराने, मनरेगा के तहत मजदूरों का म‍िन‍िमम वेज‍िज 700 रुपये करने और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करने की दिशा में काम करेगी. घोषणापत्र में सीएए-अग्‍न‍िपथ योजनाओं का क‍िया ज‍िक्र भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने केंद्र सरकार के नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) और अग्न‍िपथ योजनाओं का भी मेन‍िफेस्‍टो में ज‍िक्र क‍िया है. पार्टी ने सीएए और अग्न‍िपथ स्‍कीम को सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी की दो बड़ी उपलब्‍ध‍ियों के रूप में माना है ज‍िनको सत्ता में आने के बाद खत्‍म करने के लड़ाई लड़ने का दंभ भी मेन‍िफेस्‍टो में भरा है. 'संव‍िधान-लोकतंत्र बचाने को भाजपा को बाहर करना जरूरी' पार्टी घोषणापत्र जारी के दौरान सीपीआई के महासचिव डी राजा ने कहा क‍ि अगर हमे अपना संविधान, लोकतंत्र, देश के धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक ताने-बाने को बचाना है तो बीजेपी को सत्ता से बाहर करना होगा. सीपीआई नेता ने यह भी कहा क‍ि संघीय शासन प्रणाली और लोगों के अधिकारों की रक्षा करने के ल‍िए मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकना जरूरी है. उन्‍होंने देश की जनता से आह्ववान क‍िया है क‍ि लोगों को बीजेपी और एनडीए सहयोगियों को हराने के ल‍िए अपने वोट का इस्‍तेमाल जरूर करना चाह‍िए. तभी भारत एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य बना रह सकता है.

Invitation à rejoindre Fun funn

Bonjour baheti.mm.tara1@blogger.com,
terrelllufanu@gmail.com vous a invité à rejoindre le groupe Fun funn.
Message de terrelllufanu@gmail.com

Thank you

À propos de ce groupe

Funny

Google Groupes vous garantit une expérience communautaire riche en vous permettant de créer des forums en ligne et des groupes de messagerie, et d'y participer. Au sein de votre groupe, vous pouvez également partager des documents, des photos, des agendas, des invitations et d'autres ressources. En savoir plus

Si vous ne souhaitez pas être membre de ce groupe ou si vous pensez qu'il contient des spams, vous pouvez le signaler. Pour en savoir plus, consultez notre Centre d'aide.

Si vous ne souhaitez pas être ajouté à Google Groupes à l'avenir, vous pouvez désactiver cette option.

बुधवार, 3 अप्रैल 2024

मैंने हंसना सीख लिया है


अब तक जीवन खूब जिया है

मस्ती की,खाया पिया है

मगर किसी की नजर लग गई ,

तकलीफों ने हैं घेर लिया है 


 परेशानियां और बिमारी 

रोज रोज की मारामारी 

बड़ी अव्यवस्थित  जीवनचर्या ,

पर क्या करता है लाचारी 


रोज दवाई और इंजेक्शन 

खानपान में भी रिस्ट्रिक्शन 

प्रतिबंधों ने बांध रखा हैं 

हुआ बहुत ही नीरस जीवन 


मन घुटता था ,परेशान था 

आखिर इसका क्या निदान था

 क्या अब पूरे जीवन भर ही

 जीने का ये ही विधान था 


फिर एक दिन यह मन ने सोचा 

जब कल का ही नहीं भरोसा 

लंबे जीवन के चक्कर में ,

क्यों खुद को मैं करता कोसा 


बचा रखा है इतना पैसा 

तो घुट घुट कर जीना कैसा 

मन मसोस कर ,क्यों जिएं हम 

मनचाहा खाए पिए हम 


जब मरने का दिवस मुकर्रर 

तो फिर हर दिन क्यों डर-डर कर 

निज दिनचर्या करें नियंत्रित

मृत्यु डर से रह कर चिंतित


बन्धन तभी तोड़ सब डाले 

शिकवे गिल भुलाए सारे

अपने पंखों को पसार कर 

चिंताओं को भूलभाल कर


जो मन में आए वो करना

अब मृत्यु से जरा न डरना 

शान्ति रखना सीख लिया है

मैंने हंसना सीख लिया है


मदन मोहन बाहेती घोटू 


रविवार, 31 मार्च 2024

तेरी तेरी पकड़


तूने मुझे संभाल रखा है वरना अब तक

मैं तो जाने कब का इधर-उधर हो जाता 


मैं चंचल मन का प्राणी हूं 

बात बहुत जानी-मानी है 


शक्ल देखकर मेरी अब भी 

कई लड़कियां दीवानी है 


तू भी ऐसी ही फिसली थी 

गठबंधन में बंधा मगर मैं


ऐसा मंगलसूत्र में बांधा

भटक न पाया इधर-उधर मैं


 तेरे दिल के बैंक ने मुझको 

इतना अच्छा रिटर्न थमाया, 

यही हो गया फिक्सडिपॉजिट 

खोल ना पाया दूजा खाता 


 मुझे संभाल रखा है वरना अब तक

मैं तो जाने कब का इधर उधर हो जाता


 आज जलेबी ,कल  रसगुल्ला

तूने मृदु पकवान खिलाए 


कभी कचोड़ी,आलू की टिक्की 

और गोलगप्पे गटकाये 


चाट पापड़ी , दहीबड़े के 

मधुर स्वाद में यूं उलझाया 


भरता रहा, यूं ही चटकारे 

ऐसा स्वर्गिक आनंद आया 


कोशिश बहुत करी पिज़्ज़ा ने

 बर्गर ने भी लाइन मारी 

पर देसी स्वादों के चंगुल 

से मैं बाहर निकल ना पाया 


तूने मुझे संभाल रखा है वरना अब तक 

मैं तो जाने कब का इधर-उधर हो जाता


मदन मोहन बाहेती घोटू

रविवार, 24 मार्च 2024

जमाने की बात


जमाने की यादें जमा कर रखी है,

बचत की रकम बैंक में सब जमा है

महफिल में कोई, चले जाते हैं तो,

 रंग अपनी बातों से देते जमा है 

तजुर्बों की पूंजी जमा कर रखी है 

देखा सभी क्षेत्रों को आजमा है 

कभी पानी को यह बर्फ में जमाते 

और दूध का दही देते जमा है 

बेसन की, मावे की बर्फी जमा कर

रहा ना दुरुस्त इनका हाजमा है 

मगर चुलबुलापन ,अब भी कायम

चेहरे पर अब भी , जवानी जमा है


मदन मोहन बाहेती घोटू

आज तो होली है


रंगे है रंगों से सब अंग  

सभी में मस्ती और उमंग 

मचाते हल्ला और हुड़दंग 

आज तो होली है ,आज तो होली है


भंग का ऐसा छाया रंग 

नशे में यार दोस्त के संग 

भुलाए सारे रंग और ढंग

आज तो होली है ,आज तो होली है 


उड़ रही है अबीर गुलाल

कंचुकी और साड़ी सब लाल 

गौरी की बदल गई है चाल 

आज तो होली है ,आज तो होली है 


आया है ऐसा प्यारा फाग 

सभी ने लाज शरम दी त्याग

बरसता सभी तरफ अनुराग 

आज तो होली है, आज तो होली है 


हो गए बूढ़े सभी जवान 

कर रहे हैं पूरे अरमान 

गा रहे मस्ती वाले गान 

आज तो होली है ,आज तो होली है


आज हर रमणी राधा प्यारी 

बना हर मानुष कृष्ण मुरारी

घूमता हाथ लिए पिचकारी 

आज तो होली है ,आज तो होली है


गुजिया खायें ,खिलाए लोग 

बाहरऔर भीतर मधुर संयोग 

इस तरह बन जाए सब लोग 

आज तो होली है, आज तो होली है


जलाकर बैर भावऔर रार

रंग की बनी रहे बौछार 

प्यार की मलो अबीर गुलाल 

आज तो होली है ,आज तो होली है


मदन मोहन बाहेती घोटू

सोमवार, 18 मार्च 2024

मैं फिट हूं 


उमर बयांसी पार हो गई ,

मैंने खुद को फिट रक्खा है 

फिर भी कुछ ना कुछ तकलीफें ,

हो जाती  इक्का दुक्का है 


उम्र जन्य सारी बीमारी ,

सबको होती, मुझको भी है 

अब चलने पर घुटने भारी 

सबके होते, मेरे भी हैं 

थोड़ा ऊंचा भी सुनता हूं 

आंखों में है धुंधलापन भी 

याददाश्त भी साथ में देती

हाथ पांव में बचा न दम भी 

लेकिन मैंने कमजोरी को ,

लोगों के आगे ढक्का है 

उमर बयांसी पार हो गई ,

मैंने खुद को फिट रक्खा है 


मंद हो गई पाचन शक्ति 

और भूख भी लगती कम है 

ज्यादा चललो ,सांस फूलती 

कमजोरी का यह आलम है 

काम धाम ना कुछ करने को 

डूबा रहता हूं आलस में 

ज्यादा कोई परिश्रम करना 

रहा नहीं अब मेरे बस में 

चुस्ती फुर्ती सभी खो गई 

तन रहता थक्का थक्का है 

उम्र बयांसी पार हो गई 

मैंने खुद को फिट रक्खा है 


हुई भूलने की बिमारी,

याद न रहते नाम किसी के 

याद मगर आते रहते हैं 

यौवन के दिन हंसी खुशी के 

बच्चे मेरी बात न सुनते 

घर में मेरी ना चलती है 

मैं मिठाई का प्रेमी लेकिन

खान-पान पर पाबंदी है 

फिर भी मैंने पकवानों को 

चुपके चुपके से चख्खा है 

उम्र बयांसी पार हो गई 

मैंने खुद को फिट रक्खा है


मदन मोहन बाहेती घोटू

बुधवार, 6 मार्च 2024

होली का त्योहार 


आओ आओ मनाए सब यार 

प्यार से होली का त्यौहार

रंगों के संग खुशियां बरसे,

उड़े अबीर गुलाब 

मनाएं होली का त्यौहार 


यह प्यारा त्यौहार रंगीला 

हर कोई है नीला पीला 

धूम मच रही है बस्ती में 

झूम रहे हैं सब मस्ती में 

आपस में कोई भेद नहीं है 

जीवन का आनंद यही है 

ले पिचकारी, सभी कर रहे

 रंगों की बौछार 

मनायें होली का त्यौहार



रात होली का दहन किया था

बैर भाव सब जला दिया था 

नारायण का नाम लिया था 

प्रभु भक्त प्रहलाद जिया था 

इस खुशी में रंग बरसा कर 

खुश होकर के, हंसकर गाकर 

भाईचारा मेलजोल से 

है आनंद अपार 

मनाएं होली का त्यौहार 


ऐसा प्यार फाग है आया

घर-घर में अनुराग है लाया 

आज सभी पर रंग चढ़ा है

मतवाला अनंग चढ़ा है 

एक दूजे पर रंग लगाते 

सबसे मिलते हंसते गाते 

मस्ती में सारी बस्ती है

 रंगों से गुलजार 

मनाएं होली का त्यौहार


मदन मोहन बाहेती घोटू

मंगलवार, 13 फ़रवरी 2024

कभी खुद से भी प्यार करके देखो 

आप पत्नी से प्यार करते हो, करो 
आप बच्चों से प्यार करते हो, करो 
आप परिवार से प्यार करते हो,करो 
आप मित्रों से प्यार करते हो, करो 
पर इन सब पर प्यार लुटाने के चक्कर में कभी भी नहीं झांकते हो अपने अंदर में कभी स्वयं पर भी उपकार करके देखो कभी खुद से भी तो प्यार करके देखो

पत्नी को नई साड़ी चाहिए ,दिलवा दोगे बच्चों को नए खिलौने चाहिए , ला दोगे परिवार की जरूरत पर सदा जोर दिया है क्या अपनी बनियान के छेदों पर गौर किया है 
कभी खुद के लिए भी नए सूट सिलवाओ अपने लिए ब्रांडेड स्पोर्ट्स शूज ले आओ आज तक तुमने दिन-रात खट कर जो कमाया है 
क्या कभी थोड़ा सा उसका सुख उठाया है ठेले पर ₹10 के पांच गोलगप्पे खाकर खुश हो जाते हो 
किसी पांच सितारा होटल में लंच क्यों नहीं खाते हो 
तुमने एक दो छोटे तीर्थ करके जिंदगी गुजार दी है 
जरा खोह से निकल कर देखो ये दुनिया कितनी बड़ी है 
भगवान ने यह दुनिया बनाई है इतनी सुंदर और तुम सिमट कर रहते हो चार दिवारी के अंदर
कभी पंख लगा कर हवाई जहाज में भी उड़ो
हिल स्टेशन पर जाकर बर्फीले पहाड़ों से भी तो जुड़ो 
देश-विदेश की सैर करो, वहां की संस्कृति को जानो
ईश्वर ने जो इतनी बड़ी दुनिया बनाई है,,
उसे पहचानो 
जो इतना कमाया है खुद पर भी खर्च करो, मजा लो 
बुढ़ापे में जीवन का सारा आनंद उठा लो वरना जब ऊपर जाओगे तो ऊपर वाला पूछेगा 
जो मैंने इतनी बड़ी दुनिया बनाई है तुमने क्या देखा 
तुम्हारे पास जवाब ना होगा तो वह खफा होकर 
फिर से एक बार भेज देगा तुम्हें धरती पर और तुम फिर मृत्युलोक के 84 के चक्कर में फंस जाओगे 
तुम्हें मोक्ष नहीं मिल पाएगा और ना भवसागर तर पाओगे
इसलिए जितना भी हो सके, घूमो, फिर कर के देखो
खुद पर भी खर्च करो,खुद से प्यार करके देखो

मदन मोहन बाहेती घोटू 

आज मेरा जन्मदिन है


आज मेरा जन्मदिन है ,

आज मैं पैदा हुआ था

कोख से मां की निकल कर,

धरा को मैंने छुआ था 


निकले थे मेरे गले से 

सबसे पहले रुदन के स्वर 

मैं था रोया,खुश हुई मां,

जिंदगी में प्रथम अवसर 

मुझे चपटा, अपने सीने से 

बहुत प्रमुदित हुई वो

सहला ममता भरे हाथों 

से थी आनंदित हुई वो

आंख पहली बार खोली 

माता का चेहरा दिखा था 

मधु से मेरी जुबान पर 

*ओम*पापा ने लिखा था 

गोद में मुझको लिया था 

और चूमा मेरा माथा 

आज मेरा जन्मदिन है 

आज मैं पैदा हुआ था 


मां  ने कांधे से लगाया ,

कभी गोदी में सुलाया

भूख लगती, जो मैं रोता 

पान स्तन का कराया

झुलाती थी पालने में 

लोरियां मुझको सुनाती 

करता जब गीला बिछौना 

सूखे में मुझको सुलाती 

मां ने मुझको पालने में 

प्यार था सारा लुटाया 

पकड़ कर के मेरी उंगली 

मुझको था चलना सिखाया 

सफलता सोपान चढ़ने,

रहा आशीर्वाद मां का 

आज मेरा जन्मदिन है 

आज मैं पैदा हुआ था 


संग समय के ,एक पादप 

की तरह विकसित हुआ मैं

स्नेह से माता-पिता के 

हमेशा सिंचित हुआ मैं

बड़ा आगे ,प्रगति पथ पर 

लगी ठोकर ,चोट खाया 

प्यार से मां ने संभाला 

हौसला मेरा बढ़ाया 

किया मेरा पथ प्रदर्शन 

सफलता की कामना की 

आज जो कुछ भी बना हूं,

मेहरबानी है यह मां की 

किये हैं उपकार इतने 

मैं कभी ना भूल पाता 

आज मेरा जन्मदिन है 

आज मैं पैदा हुआ था


मदन मोहन बाहेती घोटू

बुधवार, 7 फ़रवरी 2024

पूंछ अब बाकी है 


हाथी तो निकला यार , पूंछ अब बाकी है 

हम हो गए अस्सी पार, पूंछ अब बाकी है


ऊपर नीचे ,नीचे ऊपर 

पग पग हमने खाई ठोकर 

किसी गैर ने प्यार लुटाया ,

ठगा किसी ने, अपना होकर 

हम गिर,संभले हर बार, पूंछ अब बाकी है

हम हो गए अस्सी पार,

पूंछ अब बाकी है


चली सवारी ,सदा शान से 

दम न किसी में था जो रोके 

हमको कोई फर्क पड़ा ना ,

चाहे कितने कुत्ते भोंके 

हम बढ़ते रहे चिंगाड़,

पूंछ अब बाकी है

हम हो गए अस्सी पार,

पूंछ अब बाकी है 


बने इंद्र के कभी ऐरावत 

पूजित हुए गजानन प्यारे

कभी सूंड में पानी भर कर,

लक्ष्मी जी के पांव पखारे 

किया कितनों का उद्धार

पूंछ अब बाकी है

हम हो गए अस्सी पार, पूंछ अब बाकी  है


बाकी बचा पूंछ सा जीवन 

अब मस्ती से काटेंगे हम 

मोह माया को छोड़ जियें हम 

करते रहे प्रभु का सिमरन 

करेंगे भवसागर को पार,

पूंछ अब बाकी है

हम हो गए अस्सी पार, पूंछ अब बाकी है


मदन मोहन बाहेती घोटू

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-