एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

रविवार, 16 जून 2013

चढ़ावा

           चढ़ावा 
दुनिया भर को रोशन करता ,बिना कुछ पैसे लिये
ताल,कुवे,नदियां सब भरता ,बिना कुछ पैसे लिये 
मस्त हवा के झोंके लाता , बिना कुछ पैसे लिये 
धूप,चाँदनी से नहलाता  ,बिना कुछ  पैसे  लिये 
खेतों मे है अन्न उगाता ,बिना कुछ  पैसे  लिये
एक बीज से वृक्ष बनाता , बिना  कुछ,,पैसे  लिये 
 मन था उपकृत,एहसानों से,और मैंने  इसलिये
गया मंदिर ,उसके दर पर,  चढ़ा  कुछ  रुपए दिये

था बड़ा एहसानमंद  मै,उसे कहने शुक्रिया
एक डब्बा मिठाई का, चढ़ा  मंदिर मे दिया
कहा उसने खुश  रहो तुम,मेरा आशीर्वाद है
ये मिठाई तू ही खाले, ये मेरा  परशाद  है
मदन मोहन बाहेती'घोटू'

बिजली

           
  कभी जाती हो चली और कभी आ जाती हो तुम 
 मुझसे आँख मिचौली करती ,बहुत तड़फाती हो तुम  
जब भी मै छूता तुझे ,तो झटका देती हो मुझे , 
दिलरुबा बोलूँ की या फिर ,कहूँ मै  बिजली तुझे 
'घोटू '

बुधवार, 12 जून 2013

घडी

            
ये घडी,
एक स्थान पर पड़ी 
सबसे टिक टिक  कहती रहती 
और खुद रहती,
 एक जगह पर टिक कर ,
लेकिन हरदम  चलती रहती 
जब तक इसमे बेटरी या सेल है 
तभी तक इसका खेल है 
आदमी की जिंदगी से ,
देखो कितना मेल है 
इसकी टिक  टिक ,आदमी की सांस जैसी ,
बेटरी सी आदमी की जान है 
जब तक बेटरी मे पावर है 
साँसो का आना जाना उसी पर निर्भर है 
बेटरी खतम,
घडी भी बंद,साँसे भी बंद 
घडी मे होते है तीन कांटे ,
सेकंड का काँटा ,बड़ी तेजी से चलता रहता है 
बचपन की तरह ,उछलता रहता है 
मिनिट का काँटा,
जवानी की तरह ,थोड़ा तेज तो है,
पर संभल  संभल कर चलता है 
और घंटे का कांटा ,
जैसे हो बुढ़ापा 
बाकी दोनों कांटो के चलने पर निर्भर 
बड़े आराम से ,धीरे धीरे ,
बढ़ाता है अपने कदम 
क्या पता ,कब घड़ी ,जाय थम 

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

उतार चढाव

           उतार चढाव
     
उठता  है जो कोई तो फिर गिरता  भी कोई है,
                             डालर चढ़ा तो रुपैया   धडाम हो गया
मोदीजी की  पतंग जो ऊपर को उड़ गयी ,
                               अडवानी जी का थोड़ा  नीचा नाम हो गया
गुस्से में बौखला के उनने स्तीफा दिया ,
                                सपना पी  एम बनने का ,तमाम हो गया
मोहन ने ऐसी भागवत   है कान में पढी,
                               फिर  से  पुराना वो ही ताम  और झाम हो गया 
    मदन मोहन बाहेती'घोटू '    

मंगलवार, 11 जून 2013

बिल्लियों की लड़ाई में मज़े बन्दर लूटता --

 
              बिल्लियों की लड़ाई में मज़े बन्दर  लूटता

कह  रहा हूँ  बात ये सच ,नहीं बिलकुल  झूंठ है
बुजुर्गों को  दो तबज्जो ,वरना जाते     रूठ  है
उनकी इज्जत और उनका मान रखना चाहिये ,
वरना उनका दिल दुखी होता है,जाता टूट   है
लाभ उनके अनुभव का हमको लेना चाहिये ,
वर्ना घर के सदस्यों में ,जाती है पड़  फूट  है
दो अलग खेमो में बंट  जाता सकल परिवार है,
एक दूजे के विरोधी ,बन जाते दो  गुट  है
बिल्लियों की लडाई में मज़े बन्दर उठाता ,
और सारी रोटियां ,जाता मज़े से लूट है
मन की चाही  बहू ,बेटा लाया है ,स्वागत करो,
नयी पीड़ी को ज़रा तो देनी  पड़ती  छूट है
दौर तुम्हारा है गुजरा , हाथ से छूटी पकड़,
नहीं अच्छा ,छोड़ना घर ,और जाना रूठ है
रूठने और मनाने का ,खेल सारा छोड़ दो ,
सफलता तब मिलेगी जब ,सब के सब एकजुट है
कमान्डर बन करके उनका पथ प्रदर्शन कीजिये ,
मोरचे पर जोश से लड़ता  नया रंगरूट है
हो अगर मकसद बड़ा तो अहम् पड़ता त्यागना ,
बताओ ये बात मेरी ,सत्य है या  झूंठ है

मदन मोहन बाहेती 'घोटू '


हलचल अन्य ब्लोगों से 1-