एक सन्देश-

यह ब्लॉग समर्पित है साहित्य की अनुपम विधा "पद्य" को |
पद्य रस की रचनाओ का इस ब्लॉग में स्वागत है | साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी |

सदस्यता को इच्छुक मित्र यहाँ संपर्क करें या फिर इस ब्लॉग में प्रकाशित करवाने हेतु मेल करें:-
kavyasansaar@gmail.com
pradip_kumar110@yahoo.com

इस ब्लॉग से जुड़े

रविवार, 9 जून 2013

प्रणय निवेदन-एक डाक्टरनी से


        प्रणय निवेदन-एक डाक्टरनी से 
    
     
दर पे तेरे आये है हम ,तुझसे कहने के लिये 
क्या तेरे दिल में जगह है ,मेरे रहने के लिये 
महबूबा डाक्टर थी,हंस के ये बोली डीयर 
मेरा दिल तो छोटा सा है,एक मुट्ठी बराबर 
और तुम तो छह फुटे हो,समा कैसे पाओगे 
तोड़ दोगे ,दिल मेरा, यदि उसमे बसने आओगे 
हमने बोल ठीक है,एहसान इतना कीजिये 
दिल नहीं तो कम से कम ,दिमाग में रख लीजिये 
'क्या मेरा दिमाग खाली'खफा हो उसने कहा 
डाक्टरी पढ़ ली तो फिर दिमाग क्या खाली रहा 
कहा हमने चाहते हम ,कहना दिल की बात है 
तुम मेरी  लख्ते -जिगर,ये प्यार के जज्बात है  
कहा उसने जिगर फिर तो तुम्हारा बेकार है 
टेस्ट लीवर का कराने की तुम्हे  दरकार है 
हमने बोल प्यार जतलाने का ये अंदाज है 
मेरी हर धड़कन में डीयर ,बस तुम्हारा वास है 
धडकता दिल,सांस से जब ,आती जाती है हवा 
मै हवा ना ,हकीकत हूँ,पलट कर उसने  कहा 
हमने बोला ,ये हमारे इश्क का  पैगाम  है 
मेरे खूं के हरेक कतरे में तुम्हारा  नाम है 
कहा उसने ,सीरियस ये बात है,कहते हो क्या 
टेस्ट ब्लड का कराना ,अब तो जरूरी हो गया 
हमने बोला  ,बस करो,मत झाड़ो अपनी डाक्टरी 
प्यार का इकरार करदो,झुका नज़रे मदभरी 
हंस वो बोली,बात दिल की,मेरे पापा से कहो 
हमारी शादी करादे ,साथ फिर मेरे   रहो 

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

 

शनिवार, 8 जून 2013

इस हाथ देना -उस हाथ लेना

     
          इस हाथ देना -उस हाथ लेना 

हम गाय को घास डालते है ,
ये सोच कर कि  दूध मिलेगा 
शादी में बहू को गहने चढाते है,
इस उम्मीद से कि वंश बढेगा 
बीबी की हर बात मानते है ,
क्योंकि उससे प्यार है पाना 
कुछ पाने की आशा में ,कुछ चढ़ाना ,
ये तो है चलन पुराना 
अब आप इसे रिश्वत कह दो ,
या दे दो कोई भी नाम 
पर ये तो इन्वेस्मेंट है ,
जिससे हो जाते है बड़े बड़े काम 
जब हम मंदिर में चढ़ावा चढाते है ,
या कोई दान करते है 
भगवान् हमें कई गुना देगा,
ये अरमान रखते है 
और काम हो जाने पर,
भगवान को परसाद चढाते है 
भगवान को दो प़ेडे,
और बाकी प्रशाद खुद खाते है 
जिस मंदिर में मनोकामना पूर्ण होती है ,
वहीँ पर लोग उमड़ते है 
सब इन्वेस्टर है,जहाँ अच्छा रिटर्न है,
वहीँ  इन्वेस्ट करते है 

मदन मोहन बाहेती'घोटू'
 
 

अन्दर की बात

              अन्दर की बात 
               
समुन्दर  का हुआ मंथन ,निकले थे चौदह रतन ,
उनमे से एक चाँद भी था ,वो कहानी याद  है 
छोड़ कर निज पिता  का घर,आसमां में जा बसा ,
समुन्दर तो है पिताजी ,और बेटा चाँद है 
पूर्णिमा को पास दिखता ,तो हिलोरें मारता ,
बाप का दिल करता है की जाकर बेटे से मिले 
और अमावस्या के दिन  जब वो नज़र आता नहीं,
परेशां होता समुन्दर ,बढती दिल की हलचलें 
चाँद के संग ,समुन्दर से ही थी प्रकटी  लक्ष्मी ,
वारुणी ,अमृत,हलाहल,भाई और बहना हुये 
पत्नी जी गृहलक्ष्मी है ,चाँद उनका भाई है ,
इसी  कारण चंद्रमाजी ,बच्चों के  मामा हुये 
वारूणी ,साली हमारी ,है बड़ी ही नशीली ,
पत्नीजी ने भाई बहनों से है उनका  गुण लिया 
होती है नाराज तो लगती हलाहल की तरह,
प्यार करती,ऐसा लगता ,जैसे अमृत घट पिया 
ससुरजी ,खारे समुन्दर ,रत्नाकर कहते है सब,
पर बड़े कंजूस है ,देते न कुछ  भी  माल है 
बात ये अन्दर की है पर आप खुद ही समझ लो,
जिसके तेरह साले ,साली,कैसा उसका  हाल है 

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

शुक्रवार, 7 जून 2013

मियानी

   

सफ़ेद कुर्ता और कसा पायजामा          
आप पर बहुत  फबता है ये जामा 
खींसे निपोर और हाथ जोड़ ,
आप जब मुस्कराते है 
रंगे हुये सियार नज़र आते है 
बाहर से तो दिखते है बड़े चगे 
पर आप भी जानते है और हम भी,
कि आप अन्दर से है कितने नंगे 
आपको एक मशवरा है ,
 अच्छा लगे तो मान जाइयेगा 
ज्यादा पैर मत फ़ैलाइयेगा 
वरना आपके तंग पायजामे की ,
मियानी उधड़ जायेगी 
और आपकी नंगई ,
सबके सामने नज़र आ जायेगी 

घोटू 

दुनिया के रंग

           दुनिया के रंग 
        
इस दुनिया के कई रंग है 
कोई का दिल बड़ा  तंग है 
कोई के मन में  उमंग  है 
सबके अपने पृथक ढ़ंग है 
             बाहर से दिखता सफ़ेद पर 
              देखो यदि त्रिपार्श्व लगा कर 
             सतरंगी  दिखता है  मंज़र 
             खूब मज़ा लो इसका जी भर 
ये दुनिया तो सतरंगी है 
तृप्त कभी,भूखी नंगी  है 
कभी अजब है ,बेढंगी है 
दानी भी है,भिखमंगी  है 
              कोई मुहब्बत में है डूबा 
              तो कोई नफरत में डूबा 
              कोई इस दुनिया से ऊबा  
               सबका अलग अलग मंसूबा 
कोई लगा कमाने में है 
कोई लगा लुटाने में है 
कोई लगा बनाने  में है 
कोई लगा गिराने में है 
                कोई मालामाल बहुत है
                तो कोई कंगाल बहुत है 
                कोई तो खुशहाल बहुत है  
                तो कोई बदहाल बहुत है 
कोई भूखा रहे बिचारा 
तो फिर कोई अपच का मारा 
खा न सके ,तरसे बेचारा 
कोई फिरता मारा मारा 
                  तो कोई बीमार बहुत है 
                   दुखी और लाचार बहुत है 
                   तो कोई दमदार  बहुत है 
                    बहुरंगी  संसार  बहुत है 
मीठा मीठा सबसे बोलो 
अंतर्मन की आँखें खोलो 
सबके मन में प्यार संजोलो  
सबको एक तराजू तौलो 
                     सदविचार का चश्मा पहनो 
                      संस्कार का चश्मा  पहनो 
                      सदा  प्यार का चश्मा पहनो 
                       सदाचार का चश्मा पहनो 
धुन्धलाहट सब मिट जायेगी 
दुनिया साफ़ नज़र आयेगी 
प्रेम लगन जब लग जायेगी 
सदा जिन्दगी मुस्कायेगी 

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

                               

हलचल अन्य ब्लोगों से 1-