पृष्ठ

▼

मंगलवार, 20 अगस्त 2013

बातें

         बातें

तुमने इधर की बात की
तुमने उधर की बात की
कुछ अपने घर की बात की
कुछ उनके घर की बात की
लेकर मोहल्ले गली से ,
सारे शहर की बात की
कुछ आसमां की बात की ,
कुछ समंदर  की बात की
कुछ हसीनो के लुभाने
वाले हुनर की बात की
कुछ रहगुजर की बात की
कुछ हमसफ़र की बात की
गम को छुपाने तुमने सारी ,
दुनिया भर की बात की
मगर  तुमने कभी  ना ,
दुखते जिगर की बात की

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया अपने बहुमूल्य टिप्पणी के माध्यम से उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन करें ।
"काव्य का संसार" की ओर से अग्रिम धन्यवाद ।