पृष्ठ

बुधवार, 1 जुलाई 2026

आंसू खारे लगते 

हैं रातें काली,डरावनी,दिन पहाड़ से लगते 
हंसी खोखली सी आती है, आंसू खारे लगते

 रोज सुबह सूरज की किरणें आकर मुझे जगाती 
प्रात काल की हवा थपेड़े देकर नींद भगाती 
बासीपन सारा हट जाता , तन हो जाता ताजा 
मेरा मन चेतन हो जाता ,अपनेपन का राजा 
पर कैसे मैं वक्त गुजारूं,मन में प्रश्न उभरते 
गुजर रहे दिन रात मेरे हैं ,यूं ही सोते जगते 

वह यौवन वाली दिनचर्या जब से छूट गई है 
सब कुछ सूना सूना लगता ,खुशियां रूठ गई है 
जब से वृद्धावस्था ने आ,रखा कदम जीवन में
बस पीड़ाएं ही पीड़ाएं, है मेरे जीवन में

 जिन जिन पर विश्वास किया था , वो ही मुझको ठगते 
हँसी खोखली सी आती है, आंसू खारे लगते 

मदन मोहन बाहेती घोटू 

3 टिप्‍पणियां:

  1.  आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में गुरुवार 02 जुलाई, 2026 को लिंक की जाएगी ....  http://halchalwith5links.blogspot.in  पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  2. हर उम्र का अपना कुछ तक़ाजा होता है, वृद्धावस्था आनंद का महास्रोत बन सकती है, बस नज़रिया बदलना होगा

    जवाब देंहटाएं

कृपया अपने बहुमूल्य टिप्पणी के माध्यम से उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन करें ।
"काव्य का संसार" की ओर से अग्रिम धन्यवाद ।